- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
56 दुकानों और सराफा बाजार को मिला क्लीन स्ट्रीट फूड हब का टैग
इंदौर के नाम जुड़ा एक और कीर्तिमान
इंदौर. स्वच्छता के क्षेत्र में 4 बार लगातार नंबर वन बनने के बाद अब इंदौर ने खान-पान में उच्च गुणवत्ता उपलब्ध कराने की दिशा में भी प्रदेश में नंबर वन का दर्जा प्राप्त कर लिया है. इंदौर के विश्व प्रसिद्ध सराफा बाजार और 56 दुकान स्थित स्ट्रीट फूड सेंटर को भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) द्वारा क्लीन स्ट्रीट फूड हब का टैग प्रदान किया गया है.
एफएसएसएआई द्वारा प्रमाणित किया गया है कि इंदौर शहर के 56 दुकान और सराफा बाजार की स्ट्रीट पर हाइजेनिक और स्वच्छ खाने के आइटम मिलते हैं. इस तरह क्लीन स्ट्रीट फूड हब के दो टैग पाने वाला इंदौर प्रदेश का पहला शहर बन गया है. उल्लेखनीय है कि एफएसएसएआई द्वारा सराफा बाजार और 56 दुकान के स्ट्रीट फूड सेंटर का थर्ड पार्टी से ऑडिट के माध्यम से साफ-सफाई, हाईजीन, शुद्धता, कचरे का सही निपटान और बेहतर व्यवस्था के अलग-अलग पैमानों पर अंक देते हुए सर्वे करवाया गया था. एफएसएसएआई ने इंदौर के उक्त दोनों स्ट्रीट फूड सेंटर को अपने मापदंडों पर टेस्ट कर क्लीन स्ट्रीट फूड सेंटर प्रमाणित किया है। अब आम जनता यहाँ बिना किसी शंका के निश्चिंत होकर स्ट्रीट फूड खा सकती है।


