- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
नायका ने राजधानी नई दिल्ली स्थित ग्रीन पार्क में लॉन्च किया पहला ऑन ट्रेंड हाई-स्ट्रीट स्टोर
भारत के अग्रणी ब्यूटी और फैशन डेस्टिनेशन के तौर पर चर्चित नायका ने अपना पहला हाई-स्ट्रीट ऑन ट्रेंड स्टोर राजधानी नई दिल्ली के ग्रीन पार्क में शुरू किया है। इस स्टोर के साथ दिल्ली में नायका के स्टोर्स की संख्या 11 हो चुकी है। इस नए स्टोर पर आप बेहतरीन भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड्स के क्यूरेशन में से अपने लिए चुनाव कर सकेंगे। साथ ही नायका के सर्वश्रेष्ठ उत्पादों का आनंद उठा सकेंगे।
ग्रीन पार्क स्थित द नायका ऑन ट्रेंड स्टोर आपको देता है मेकअप, स्किनकेयर, ग्रूमिंग एसेंशियल्स और फ्रेंगरेंज की विस्तृत रेंज। इनमें अग्रणी भारतीय ब्रांड्स के अलावा कुछ अंतर्राष्ट्रीय नाम भी शुमार हैं। जैसे- एस्टी लाउडर, क्लिनिक, स्मैशबॉक्स, बॉबी ब्राउन, हुडा ब्यूटी, नायका कॉस्मेटिक्स, पिक्सी, बरबेरी, के ब्यूटी, वर्सेस, जॉर्जियो अरमानी, द मिनिमलिस्ट, द मैन कंपनी सहित कुछ और। दिल्लीवासियों, यहां आपके लिए एक मौका है अपनी सुंदरता को फिर से परिभाषित करते हुए नए उपहारों को प्राप्त करने का।
आखिर सारे मजे केवल महिलाएं ही क्यों उठाएं? इस नए स्टोर में दिल्ली के पुरुषों के लिए भी कुछ-कुछ है। नायका मैन ब्रांड पुरुषों के लिए ऑनलाइन ग्रूमिंग एंड लाइफस्टाइल स्टोर से हर कैटेगरी से कुछ चुनिंदा ट्रेंडिंग उत्पादों का ऑफर देता है। पुरुष भी उनके लिए बहुत सोच-विचारकर बनाए गए ब्रांड्स जैसे द मैन कंपनी, बियर्डो, बॉम्बे शेविंग कंपनी आदि से अपने लिए कुछ चुन सकते हैहं। अब जब बात संवरने की हो तो फिर खुशबू को कैसे भूल सकते हैं भला। अपनी पसंद का इत्र चुनिए जैसे जॉर्जियो अरमानी, वर्सेस, बरबरी, केल्विन क्लेन, इम्येनुअल उमगारो और भी कुछ।
अब जब की त्योहार का मौसम दस्तक दे चुका है तो यही सही समय है अपनी ब्यूटी और फैशन के लिए कुछ नया सोचने, खोजने और प्राप्त करने का। इसके लिए नए नायका स्टोर पर जाइए और बेहतरीन उत्पादों के साथ-साथ उपहार भी प्राप्त कीजिए। जब आप स्टोर में पहुंचेंगे तो वहां नायका का ब्यूटी असिस्टेंट आपकी मदद करने के लिए मौजूद होगा, जो न सिर्फ आपके खरीदारी के अनुभव को बेहतर बनाएगा बल्कि आपको यह तय करने में भी मदद करेगा कि आखिर कौन सी चीज आपके पास होना ही चाहिए. और क्या आपको पता है? एक आकर्षक ऑफर भी है, जिसमें 3 हजार रुपए से ज्यादा की खरीदारी पर आपके लिए 10 प्रतिशत की छूट भी है। (अधिकतम छूट 500 रुपए की होगी। यह ऑफर 31 अगस्त तक वैध है।
आपकी सुरक्षा ही हमारा जुनून है। इस वादे को ध्यान में रखते हुए नायका ने अपने स्टोर्स में सुरक्षा के कई मानक लागू किए हैं। ताकि हर ग्राहक की खरीदारी का अनुभव कॉन्टेक्टलैस हो और ज्यादा से ज्यादा सुरक्षित हो। इसमें नियमित साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन के अलावा हर व्यक्ति के स्टोर में जान के दौरान तापमान की जांच, हैंड सैनिटाइजेशन जैसे मानक भी अपनाए जा रहे हैं।
इसके अलावा प्रत्येक स्टोर पर सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखा जा रहा है। इसके लिए सीमित संख्या में ही कर्मचारियों और ग्राहकों को स्टोर्स में प्रवेश दिया जा रहा है।
नायका की प्रवक्ता ने कहा, ‘दिल्ली हमारे प्रमुख बाजारों में से एक रहा है। यहां के ग्राहकों को हमेशा ही ब्यूटी, ग्रूमिंग और फैशन से जुड़े ट्रेंड्स के बारे में पता होता है। ऐसे में ग्राहकों को अक्सर ट्रेंडिंग प्रोडक्ट्स की तलाश भी होती है। हम साउथ दिल्ली की इस बेहतरीन लोकेशन में स्टोर खोलकर बेहद रोमांचित हैं। यह इस शहर में हमारा पहला हाई-स्ट्रीट ऑन ट्रेंड स्टोर है। यहां हम नायका डॉट कॉम से कुछ सबसे ज्यादा ट्रेंडिंग उत्पादों को ऑफलाइन फॉर्मेंट में लेकर आ रहे हैं। हम अपने ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई श्रेणियों में ब्रांड्स की श्रंखला प्रस्तुत कर रहे हैं। अपने नए स्टोर में ग्राहकों का स्वागत करने के लिए हमने ग्राहकों और कर्मचारियों की सुरक्षा का ख्याल रखते हुए सभी आवश्यक हाईजीन प्रोटोकॉल अपनाए हैं ताकि ग्राहकों का संतोष और सुरक्षा कायम रहे।’
द नायका ऑन ट्रेंड स्टोर एस-28, मुख्य बाजार, ग्रीन पार्क, नई दिल्ली-110016 पर स्थित है।


