- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
कलर्स के सितारे दीवाली कैसे मनाएंगे
वंश सयानी, जो कलर्स के ‘बालिका वधू’ में जिगर का किरदार निभा रहे हैं, उन्होंने कहा,
‘‘मैं हर साल की तरह इस साल भी दीवाली के लिए बहुत उत्साहित हूँ। दीवाली के समय मैं सबसे पहले अपने माता-पिता को मेरा कमरा साफ करने में मदद करता हूँ। जश्न के दौरान परिवार में हर किसी का फोटो मैं ही खींचता हूँ। मैं ‘बालिका वधू’ के सेट पर अपने साथी कलाकारों के साथ भी जश्न की तस्वीरें खींचता हूँ। सेट पर हर कोई दीवाली पर विशेष उपहारों और मिठाई का आदान-प्रदान करके खुशी मना रहा है। मैं इस त्योहार पर पटाखे कभी नहीं फोड़ता क्योंकि इससे पर्यावरण को नुकसान होता है। मैं अपने दोस्तों से भी निवेदन करता हूँ कि वो पटाखे न जलाएं। इस साल आप सभी को दीवाली की शुभकामनाएं!’’
कलर्स के ‘ससुराल सिमर का 2’ में सिमर का किरदार निभाने वाली, राधिका मुथुकर

‘‘मेरी बचपन में दीवाली से जुड़ी बेहतरीन यादें हैं। जब मैं छोटी थी, तो पटाखे जलाकर दीवाली मनाती थी। हालांकि अब लोग पटाखे कम जलाते हैं। मुझे याद है कि फुलझड़ी जलाते वक्त कैसे मेरा हाथ जल गया था। इस तरह की घटनाएं होती रहती थीं, लेकिन फिर भी हम बहुत मजे करते थे! इस साल, मैं यह त्योहार मुंबई में अपने नए घर में अपने परिवार और ‘ससुराल सिमर का’ के अपने सेट के परिवार के साथ मनाने की योजना बना रही हूँ। मैं हर किसी को दीवाली की शुभकामनाएं देती हूँ! इस त्योहार पर आपको बेहतर स्वास्थ्य और ढेर सारी खुशी मिले।’’
कलर्स के ‘थोड़ा सा बादल, थोड़ा सा पानी’ में काजोल का किरदार निभा रही इशिता दत्ता ने कहा,

‘‘जमशेदपुर में हम दीवाली पर हर साल लक्ष्मी पूजा किया करते थे। एक रात पहले मेरी बहन और मैं अपने माता-पिता को मिठाईयां बनाने और घर को सजाने में मदद करते थे। दीवाली की शाम हम पटाखे जलाते थे और काली पूजा करने जाते थे। इस साल दीवाली का जश्न थोड़ा पहले शुरू हो गया क्योंकि हमने ‘थोड़ासा बादल थोड़ासा पानी’ के सेट पर एक दूसरे को दीवाली की मिठाईयां देकर और दीवाली का खास खाना मंगाकर उत्सव मनाना शुरू कर दिया था। हर साल की तरह इस साल भी मैं दीवाली अपने परिवार के साथ मनाऊँगी। मैं उनके साथ ज्यादा समय बिताऊँगी, क्योंकि ज्यादातर समय अपने शूट के कारण उनसे दूर रहती हूँ। मैं हर किसी के लिए शुभ व समृद्ध दीवाली की कामना करती हूँ।’’
कलर्स के ‘नीमा डेंजोंग्पा’ में मुख्य किरदार निभा रही सुरभि दास ने कहा,

‘‘बचपन में हम दीवाली पूरी भव्यता के साथ मनाया करते थे। मैंने पटाखे कभी नहीं जलाए, लेकिन मुझे परिवार व दोस्तों के साथ यह त्योहार मनाना पसंद है। इस साल मैं अपने घर को सजाऊँगी और पहली बार रंगोली बनाऊँगी, क्योंकि मैं अकेले रहती हूँ। इस बार दीवाली मैं नीमा डेंजोंग्पा के सेट पर अपनी टीम के साथ मनाऊँगी। मुझे उम्मीद है कि यह साल हर किसी के जीवन में प्रेम व रोशनी लेकर आएगा; आप सभी को दीवाली की शुभकामनाएं।’
कलर्स के ‘उड़ारियां’ में अंगद मान का किरदार निभा रहे करन वी. ग्रोवर ने कहा,

‘‘मुझे मिठाई बहुत पसंद है और मुझे जो मिठाई मिलती है, वह मैं खाकर देखता हूँ, लेकिन उससे पहले मैं दोगुना वर्कआऊट कर लेता हूँ। इस दीवाली मैं अपने दोस्तों और परिवार के साथ ताश खेलने की योजना बना रहा था। लेकिन योजना को अचानक बदलना पड़ा क्योंकि मैं ‘उड़ारियां’ की शूटिंग के लिए चंडीगढ़ आ गया। मैं बहुत उत्साहित हूँ क्योंकि लॉकडाऊन के बाद मैं पहली बार काम पर वापस आया हूँ और जब मैं दीवाली पर अपने घर से दूर हूँ। चंडीगढ़ का खूबसूरत शहर खुशी को दोगुनी कर रहा है। हम सभी त्योहारों की खुशी में प्रवेश कर चुके हैं। पूरा कास्ट एवं क्रू कैमरा पर दीवाली की शूटिंग कर रहा है और वास्तविक जीवन में भी दीवाली का आनंद ले रहा है। मैंने एक दशक से पटाखे नहीं जलाए हैं और मैं बाकी सबसे भी आग्रह करता हूँ कि वो भी पटाखे न जलाएं। मैं इस दीवाली सभी के लिए ढेर सारे प्यार व खुशी की कामना करता हूँ।’’
कलर्स के ‘छोटी सरदारनी’ में कुलवंत कौर ढिल्लों का किरदार निभाने वाली अनीता राज ने कहा,

‘‘दीवाली का त्योहार मेरे हृदय के नज़दीक है। जब मैं छोटी थी, तो दीवाली के लिए इतनी उत्साहित होती थी कि एक रात पहले मुझे नींद तक नहीं आती थी। बचपन में हम बहुत सारे पटाखे चलाते थे क्योंकि उस समय हमें नहीं पता होता था कि इनसे हमारे पर्यावरण को कितना नुकसान होता है। दीवाली आनंद, रोशनी और खुशी का त्योहार है। हर कोई अपने परिवार और दोस्तों के साथ दीवाली मनाने के लिए उत्साहित होता है। इस समय का वातावरण अद्भुत होता है। मैं दीवाली पर अपने प्रियजनों के साथ समय बिताऊँगी, अपने बेटे के ऑफिस में पूजा के लिए जाऊँगी, और हर साल की तरह ही इस बार भी त्योहार मनाऊँगी। कृपया आप भी सुरक्षित रहें, मास्क पहनें और ढेर सारा मजा करें। मेरी ओर से आप सभी को शुभकामनाएं!’’


