- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
पेटीएम पेमेंट्स बैंक ने ‘पेटीएम ट्रांजिट कार्ड’ लॉन्च किया- भारत के लोग एक कार्ड से ही मेट्रो, बस, रेल यात्रा, पार्किंग के लिये भुगतान, ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स, आदि में पेमेंट्स कर सकते हैं
भारत के देशी पेमेंट्स बैंक पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) ने आज पेटीएम ट्रांजिट कार्ड के लॉन्च की घोषणा की है और एक देश, एक कार्ड की सोच को आगे बढ़ाया है। बैंक का लक्ष्य करोड़ों भारतीयों को उनकी रोजाना की सभी जरूरतों के लिये एक फिजिकल कार्ड से सशक्त करना है- मेट्रो, रेलवे, राज्य के स्वामित्व वाली बस सेवाओं से यात्रा, टोल और पार्किंग चार्ज से लेकर ऑफलाइन मर्चेंट स्टोर्स, ऑनलाइन शॉपिंग, आदि में भुगतान तक शामिल है। इस कार्ड के द्वारा एटीएम से पैसा भी निकाला जा सकता है। इस लॉन्च से यूजर्स को विभिन्न कामों के लिये कई कार्ड्स रखने की चिंता नहीं रहेगी और वे अपने सभी पेमेंट्स के लिये पेटीएम ट्रांजिट कार्ड का इस्तेमाल कर सकेंगे।
ट्रांजिट कार्ड का लॉन्च बैंक की पहलों के अनुरूप है, जो बैंकिंग और ट्रांजेक्शंस को सभी भारतीयों के लिये सुचारू बनाते हैं। बैंक की मजबूत टेक्नोलॉजी और बड़े यूजर बेस के माध्यम से पीपीबीएल ‘पेटीएम ट्रांजिट कार्ड’ को बड़े पैमाने पर अपनाया जाना आसान बनाएगा, जिससे एनसीएमसी और डिजिटल इंडिया पहल को बढ़ावा मिलेगा।
पेटीएम एप पर ही कार्ड्स के लिये आवेदन, रिचार्ज और सभी ट्रांजेक्शंस की ट्रैकिंग के लिये पूरी तरह से डिजिटल प्रक्रिया बनाई गई है। फिजिकल कार्ड यूजर के घर पर डिलीवर होगा या उसे निर्धारित सेल्स पॉइंट्स पर खरीदा जा सकता है। प्रीपैड कार्ड सीधे पेटीएम वैलेट से जुड़ा है, जिसमें यूजर्स ट्रांजिट कार्ड का इस्तेमाल करने के लिये वैलेट को टॉप-अप कर सकते हैं और उन्हें कोई अलग अकाउंट बनाने की जरूरत नहीं है।
पेटीएम ट्रांजिट कार्ड की शुरूआत हैदराबाद मेट्रो रेल के साथ गठबंधन में हो रही है। हैदराबाद में यूजर्स अब आसानी से ट्रांजिट कार्ड को खरीद सकते हैं, जिसे यात्रा के लिये ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन (एएफसी) गेट्स पर दिखाया जा सकता है। यह सेवा 50 लाख से ज्यादा यात्रियों की सहायता करेगी, जो मेट्रो/बस/ट्रेन सेवाओं का रोजाना इस्तेमाल करते हैं और इसके द्वारा वे बाधारहित कनेक्टिविटी का अनुभव ले सकते हैं। यह कार्ड दिल्ली एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन और अहमदाबाद मेट्रो पर पहले से लाइव है। पेटीएम ट्रांजिट कार्ड से लोग एक ही कार्ड का इस्तेमाल मेट्रो में और देश के अन्य मेट्रो स्टेशनों पर कर सकते हैं।
पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड के एमडी और सीईओ सतीश गुप्ता ने कहा, ‘’पेटीएम ट्रांजिट कार्ड के लॉन्च से करोड़ो भारतीयों को एक कार्ड की ताकत मिलेगी, जो परिवहन और बैंकिंग सम्बंधी सभी जरूरतें पूरी करेगा। यह सभी को वित्तीय समावेश और पहुँचने की योग्यता देगा। हम एनसीएमसी पहल का हिस्सा बनकर खुश हैं और देश में ट्रांजिट इकोसिस्टम के डिजिटाइजेशन के लिये काम जारी रखेंगे और परिवहन के स्मार्ट समाधानों को अपनाये जाने को बढ़ावा देंगे।‘’
पेटीएम ट्रांजिट कार्ड पीपीबीएल फास्टैग्स की सफलता के बाद मास ट्रांजिट कैटेगरी में इस बैंक का दूसरा प्रोडक्ट है। पेटीएम पेमेंट्स बैंक देश का पहला बैंक है, जिसने 1 करोड़ से ज्यादा फास्टैग्स जारी करने की उपलब्धि हासिल की है। इसके अलावा, यह बैंक नेशनल इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (एनईटीसी) प्रोग्राम के लिये टोल प्लाजा का भारत में सबसे बड़ा अधिग्राहक भी है और एक देशव्यापी इंटरऑपरेबल टोल पेमेंट सॉल्यूशन की पेशकश कर रहा है। बैंक ने नेशनल और स्टेट हाइवेज पर 280 से ज्यादा टोल प्लाजा को डिजिटल तरीके से टोल चार्जेस कलेक्ट करने में सक्षम बनाया है।


