- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
अमेज़न मिनिटीवी (Amazon miniTV) द्वारा ‘यात्री कृपया ध्यान दें’ नामक थ्रीलर का प्रीमियर अमेज़न के शॉपिंग ऐप पर बिल्कुल मुफ्त
इस शॉर्ट फिल्म में प्रमुख भूमिकाओं में नज़र आएंगे लोकप्रिय अभिनेता शाहीर शेख और श्वेता बासु प्रसाद
बिग बैनर फिल्म्स द्वारा निर्मित और अभिनव सिंह द्वारा लिखित और निर्देशित ‘यात्री कृपया ध्यान दें’ 24 फरवरी को प्रीमियर होगी अमेज़न शॉपिंग ऐप के ही भीतर अमेज़न मिनिटीवी (Amazon miniTV) पर इस शॉर्ट फिल्म का दिलचस्प ट्रेलर अमेज़न मिनिटीवी (Amazon miniTV) द्वारा आज लॉन्च किया जा रहा है. अमेज़न के मोबाइल शॉपिंग ऐप के भीतर ही मिनिटीवी (miniTV) एक निशुल्क, मोबाइल वीडियो एंटरटेनमेंट सर्विस है जिसके लिए किसी सब्स्क्रिप्शन की ज़रुरत नहीं है!
मुंबई, 21 फरवरी, 2022: क्या आप इस महीने बहुत सारे रोमैंटिक-कॉमेडी देखकर थक गए हैं? यदि हाँ, तो अब आप एक शानदार पेशकश के लिए तैयार हो जाइए! अमेज़न मिनिटीवी (Amazon miniTV) ने ‘यात्री कृपया ध्यान दें’ नामक एक थ्रीलर का प्रीमियर करने की घोषणा की है जो 24 फरवरी से अमेज़न के शॉपिंग ऐप पर मुफ्त में उपलब्ध होगा। इस शॉर्ट फिल्म का निर्माण बिग बैनर फिल्म्स द्वारा किया गया है और इसमें टीवी और ओटीटी के बेहद लोकप्रिय कलाकार – शाहीर शेख और श्वेता बासु प्रसाद नज़र आएंगे।
‘यात्री कृपया ध्यान दें’ सुमित (शाहिर शेख द्वारा अभिनीत किरदार) की कहानी है, जो एक 30 वर्षीय आकर्षक व्यक्ति है जो उसकी नई कार से घर लौट रहा है। रास्ते में उसकी मुलाकात होती है नंदिता से (श्वेता बासु प्रसाद द्वारा अभिनीत किरदार) जो दूसरों की गाड़ियों में मुफ्त सवारी करती है। इसके बाद कहानी में जिस प्रकार के नाटकीय मोड़ और विस्मयकारी घटनाओं की श्रृंखलाएं सामने आती हैं, वह आपको अंत तक बांधे रखेंगे!
अमेज़न एडवर्टाइज़िंग के प्रमुख गिरीष प्रभु ने कहा, “‘यात्री कृपया ध्यान दें’ निश्चित ही दर्शकों का मनोरंजन करेगी और उन्हें भरपूर रोमांच का अनुभव प्राप्त होगा! बिग बैनर फिल्म्स द्वारा निर्मित इस बेहतरीन शॉर्ट फिल्म को दर्शकों के सामने पेश करने का हम बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं जो अमेज़न के शॉपिंग ऐप के भीतर ही मिनीटीवी (miniTV) पर मुफ्त में प्रीमियर की जाएगी।
शनीम ज़ाइद, निर्माता बिग बैनर फिल्म्स ने कहा, “बिग बैनर फिल्म्स में हमारा लक्ष्य होता है ऐसी कहानियों का निर्माण करना जिनसे दर्शक जुड़ा महसूस करें और इसके साथ ही दर्शकों को मनोरंजक लगे और यात्री कृपया ध्यान दें बिल्कुल ऐसी ही एक कहानी है। यह देखकर हमें बहुत प्रोत्साहन मिल रहा है कि हमारा क्रिएटिव विज़न इस शीर्षक के साथ जीवंत हो रहा है और इस फिल्म की पूरी ज़िम्मेदारी निभाई है प्रतिभाशाली लेखक निर्देशक अभिनव सिंह ने। हमें बहुत खुशी हो रही है यह शॉर्ट फिल्म पूरे देश में दर्शकों के लिए अमेज़न के शॉपिंग ऐप पर अमेज़न मिनीटीवी (Amazon miniTV) पर मुफ्त में प्रीमियर की जाएगी।”


