मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया

इंदौर, 27 सितम्बर 2026: मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री के अनुभवी पेशेवर श्री धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त करने की घोषणा की है। श्री श्रीवास्तव के पास होटल संचालन, गेस्ट सर्विसेज़, रेवेन्यू मैनेजमेंट और टीम नेतृत्व में 20 वर्षों से अधिक का समृद्ध अनुभव है।

धनंजय ने अपने करियर की शुरुआत जेपी पैलेस होटल एंड कन्वेंशन सेंटर से की और इसके बाद रॉयल ऑर्किड होटल्स, विडहैम होटल्स, आईटीसी फॉर्च्यून तथा प्राइड ग्रुप ऑफ होटल्स में महत्वपूर्ण नेतृत्व पदों पर कार्य किया। होटल मैनेजमेंट में स्नातक (आईएचएम, अल्मोड़ा, उत्तराखंड) और मार्केटिंग व मैनेजमेंट में स्नातकोत्तर योग्यता प्राप्त श्री श्रीवास्तव अब मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स को परिचालन उत्कृष्टता, अतिथि संतुष्टि, टीम विकास और सतत व्यवसायिक वृद्धि पर केंद्रित दृष्टिकोण के साथ नेतृत्व प्रदान करेंगे।

मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स के निदेशक श्री हिमांशु सोनी ने कहाः “हमें खुशी है कि श्री धनंजय श्रीवास्तव हमारी लीडरशिप टीम का हिस्सा बने हैं। उनका व्यापक अनुभव और उत्कृष्टता के प्रति समर्पण मिराया को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा। हमें विश्वास है कि उनके मार्गदर्शन में हमारे अतिथियों को और भी यादगार अनुभव प्राप्त होंगे।”

क्लस्टर जनरल मैनेजर श्री धनंजय श्रीवास्तव ने कहा: “मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स से जुड़ना मेरे लिए गर्व और उत्साह का विषय है। मैं टीम के साथ मिलकर परिचालन उत्कृष्टता को और सुदृढ़ करने, अतिथियों को श्रेष्ठ अनुभव प्रदान करने और सतत विकास की दिशा में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हूँ। मेरा लक्ष्य है कि हर अतिथि मिराया में बिताए गए समय को अपनी सबसे सुंदर यादों में संजोए।”

मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स इस विश्वास पर आधारित है कि हर अतिथि को केवल एक कमरा नहीं, बल्कि एक ऐसा अनुभव मिलना चाहिए जो उनके साथ लंबे समय तक बना रहे। भारतीय आतिथ्य की गर्मजोशी और विश्वस्तरीय सेवा के मेल से मिराया अपने मेहमानों को व्यक्तिगत, उद्देश्यपूर्ण और अविस्मरणीय ठहराव प्रदान करता है। मिराया के बहु-पुरस्कृत मल्टी-क्यूजीन डाइनिंग वेन्यूज, शांतिपूर्ण वेलनेस रिट्रीट्स और भव्य बैंक्वेट स्पेस जीवन के सबसे खास उत्सवों की मेजबानी करते हैं।

Leave a Comment