- इंदौर पिंक पैंथर्स मध्य प्रदेश लीग (MPL) T20-2026 में चैंपियन बनने के लक्ष्य के साथ उतरने को तैयार; टीम ने अपनी सोच और तैयारियों का रोडमैप साझा किया
- द क्रश कॉफी पर अब होगा खास संडे ब्रन्च
- जल, जीवन और जमीन के संरक्षण के लिए वृक्षारोपण आवश्यक : डॉ. ए.के. द्विवेदी
- Triptii Dimri Dives into Comedy with Maa Behen! A Full-Blown Comedy Caper Coming Up Next?
- The Rise of Ram Charan as Indian Cinema’s Complete Hero
“पाप से नफरत करो, पापियों से नहीं!’, कहते हैं सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के शो ‘हम रहें ना रहें हम’ में समर का रोल निभा रहे करणवीर बोहरा
मुंबई. सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के शो ‘हम रहें ना रहें हम’ ने अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों रोमांचित कर दिया है जहां पिछले कुछ एपिसोड्स में बहुत-से सरप्राइसेस और हैरान कर देने वाले पल देखने को मिले। इस रोमांचक कहानी में अब दमयंती (किट्टू गिडवानी) यह दावा करती हैं कि स्वातिलेखा (प्रेरणा वनवारी) बारोट खानदान की आदर्श बहू बनने के लायक है और वो उसे अपने दूसरे बेटे राघवेंद्र (आभास मेहता) से शादी करने के लिए मनाती हैं। इसके अलावा समर, जिसका रोल करणवीर बोहरा निभाने जा रहे हैं, राघवेंद्र की दोस्ती के जरिए महल के दरवाजों के भीतर घुसने में सफल हो चुका है और उसके दिमाग में एक मास्टर प्लान है, जो अब बारोट परिवार में तनाव का सबब बन जाएगा।
आगे इस शो में घटनाओं के एक दिलचस्प मोड़ पर कई राज़ बाहर आएंगे, जहां परिवार के आपसी रिश्तों का नया चेहरा सामने आएगा, साथ ही कुछ ऐसी साज़िशें भी बेनकाब होंगी जो बारोट परिवार के लिए शर्मिंदगी का कारण बन सकती हैं। शिवेंद्र (जय भानुशाली) और सुरीली (टीना दत्ता) की शादी को एक छलावा बताते हुए दमयंती उन्हें यह दिखाने का फैसला करती है कि एक शाही विवाह क्या होता है। वो शादी की तैयारियों की जिम्मेदारी समर की इवेंट मैनेजमेंट कंपनी को देती हैं। जहां समर के रोल में करणवीर बोहरा इन घटनाओं के बीच एक नया रोमांच लेकर आएंगे, वहीं सबसे अहम सवाल यही है कि आखिर वो कौन है और इस तरह की रहस्यमयी हरकतों के पीछे उसका असली मकसद क्या है?
अपने रोल के बारे में बताते हुए करणवीर बोहरा कहते हैं, “मैं उन रोमांचक प्लॉट्स और चौंकाने वाले मोड़ से वाकई प्रभावित हूं जो मेरा किरदार समर बारोट खानदान में लेकर आ रहा है। वो एक ऐसे शिकारी की तरह है, जो मौके की घात लगाए बैठा है। वैसे, मैंने बहुत-से दूसरे शोज़ में नेगेटिव किरदार निभाए हैं लेकिन यह किरदार वाकई अनोखा है। असल में इस इंसान में नेगेटिविटी नहीं है, बल्कि हालात मेरे किरदार को बदला लेने पर मजबूर कर देते हैं। आने वाले एपिसोड्स में कई खुलासे होंगे, जिसमें बारोट खानदान के सामने एक नाटकीय मोड़ आएगा, जो यकीनन रानी मां और उनके बेटों समेत सुरीली की ज़िंदगी में भी हलचल मचा देगा! समर ने उन्हें बर्बाद करने के लिए बहुत-सी योजनाएं बना रखी हैं। अभी तक मुझे दर्शकों से बहुत प्यार मिला है। दिलचस्प बात यह है कि मेरे नेगेटिव रोल से दर्शक बहुत जल्दी जुड़ जाते हैं और वे उसे मेरे पिछले रोल्स से भी ज्यादा प्यार देते हैं। जैसा कि कहते हैं, “पाप से नफरत करो पापियों से नहीं!”
आखिर क्यों समर के दिल में बारोट खानदान को तबाह करने के शातिर इरादे हैं?
जानने के लिए देखिए ‘हम रहें ना रहें हम’, हर सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर।


