- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
पैंटोमैथ के एआईएफ ने मिलेनियम बेबीकेयर में बी. मंत्री एंड कंपनी के सहयोग से किया 122 करोड़ का निवेश
इंदौर, 16 अक्टूबर, 2024: पैंटोमैथ कैपिटल के भारत वैल्यू फंड (बीवीएफ) ने हाइजीन केयर इंडस्ट्री की अग्रणी कंपनी मिलेनियम बेबीकेयर लिमिटेड में 122 करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट किया है। फ़ाईनेंशियल कंसलटिंग फर्म बी मंत्री एंड कंपनी द्वारा सुगम बनाया गया यह रणनीतिक निवेश दोनों पक्षों के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे क्षेत्र में विकास और इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए सहयोग मिलेगा।
वित्तीय सलाहकार फर्म बी मंत्री एंड कंपनी ने इस सौदे की संरचना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सीए भव्य मंत्री ने इस उपलब्धि पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा – “”हमें पैंटोमैथ और मिलेनियम बेबीकेयर को एक साथ लाने में बहुत खुशी हो रही है। ये निवेश दिखाता है कि भारत वैल्यू फंड हमेशा ग्रोथ करने वाली कंपनियों को सपोर्ट करने के लिए तैयार रहता है।”
इस फंडिंग से मिलेनियम बेबीकेयर अपनी फैक्ट्रियों को और बड़ा बना पाएगी, अपने लोकप्रिय ब्रांड बमटम को और ऊंचाइयों पर ले जाएगी और बाजार में अपनी पकड़ को मजबूत करेगी। कंपनी के हाइजीन प्रोडक्ट्स ने इन्वेस्टर्स को खूब प्रभावित किया है और अब कंपनी उद्योग में नंबर वन बनने की ओर तेजी से बढ़ रही है।
बीवीएफ की सीआईओ मधु लुनावत ने अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, – “मिलेनियम बेबीकेयर्स उन कंपनियों का एक प्रमुख उदाहरण है जिसमें हम निवेश करना चाहते हैं। क्वालिटी इनोवेशन और लगातार ग्रोथ के लिए उनकी प्रतिबद्धता हमारे इनवेस्टमेंट की फिलासफी के साथ पूरी तरह से मेल खाती है।”
मिलेनियम बेबीकेयर्स के फाउन्डर रामप्रकाश बेरिया ने कहा, “बी. मंत्री एंड कंपनी की मदद से पैंटोमैथ का साथ मिलना हमारे लिए बहुत बड़ी बात है। उनकी एक्सपर्टीज और सपोर्ट से यह सब आसानी से मुमकिन हो सका। अब हम अपने बिजनेस को और बड़ा करने और देश – दुनिया के हर कोने में पहुंचने के लिए तैयार हैं।”


