- Riteish Deshmukh takes a leap into Telugu cinema with Ram Pothineni’s RAPO23
- From Ananya Panday to Kashika Kapoor to Janhvi Kapoor - 5 OG Bollywood Beauties Who Will Give You the Perfect Garba Looks You Need This Navratri
- From Reena Malhotra to Kamalpreet Dhanoa: 25 Years of Dia Mirza and Her Evolution as an Actor
- Who is Pragati Srivastava? The Fresh Face Set for a Promising Bollywood Debut with Aanand L Rai’s Nakhrewaalii
- Mia by Tanishq Launches "Lightscapes": A Jewellery Collection Inspired by the Magic of Festive Lights
ओला इलेक्ट्रिक ने देवास में रोडस्टर एक्स की डिलीवरी शुरू की
राइड द फ्यूचर कैंपेन के तहत पहले 5,000 ग्राहकों के लिए 10,000 रुपए मूल्य के एक्सक्लूसिव ऑफर की घोषणा की
ऑफर में मुफ्त एक्सटेंडेड वॉरंटी, मूवओएस+ और आवश्यक देखभाल शामिल है
देवास, जून 2025: भारत की सबसे बड़ी ईवी कंपनी, ओला इलेक्ट्रिक ने शुक्रवार से देवास में अपनी रोडस्टर एक्स मोटरसाइकिलों की डिलीवरी शुरू कर दी है। कंपनी ने अपने राइड द फ्यूचर अभियान के तहत पहले 5,000 ग्राहकों के लिए 10,000 रुपए मूल्य के ऑफर की भी घोषणा की। इन्हें एक्सटेंडेड वॉरंटी, मूवओएस+ और आवश्यक देखभाल फ्री में मिलेगी।
रोडस्टर एक्स सीरीज़ में मिड-ड्राइव मोटर है, जो परफॉर्मेंस और सेफ्टी को बढ़ाती है। रोडस्टर सीरीज़ की पॉवरट्रेन में चेन ड्राइव और एक इंटीग्रेटेड एमसीयू भी है। यह टॉर्क को आराम से ट्रांसफर करता है। इससे बेहतर एक्सेलरेशन, यानि त्वरण और रेंज मिलती है। रोडस्टर एक्स सीरीज़ की मोटरसाइकिलों में फ्लैट केबल भी हैं। यह इंडस्ट्री फर्स्ट इनोवेशन है, यानि इसका इस्तेमाल बाइक इंडस्ट्री में पहली बार किया गया है। ये केबल्स बाइक को हल्का बनाते हैं, जगह बचाते हैं, और थर्मल परफॉर्मेंस को बढ़ाते हैं। यानि इनमें गर्मी को बेहतर तरीके से संभालने की क्षमता होती है। इससे बाइक ज्यादा टिकाऊ और भरोसेमंद बनती है।
ओला इलेक्ट्रिक के चेयरमैन और एमडी, भाविश अग्रवाल ने कहा, “स्कूटर तो बस शुरुआत थी। रोडस्टर एक्स, मोटरसाइकिलिंग सेगमेंट में हमारे प्रवेश को चिह्नित करने वाली एक साहसिक छलांग है। रोडस्टर एक्स को भारत में एक ऐसी पीढ़ी के लिए डिज़ाइन, इंजीनियर और निर्मित किया गया है, जो भविष्य की बाइक चलाना चाहते हैं। आज से शुरू होने वाली डिलीवरी के साथ, रोडस्टर एक्स टू व्हीलर कैटेगरी में ईवी की वास्तविक क्षमता को अनलॉक करेगी। ईवी अपनाने और एंडआईसीएज (#EndICEAge) में प्रवेश को गति भी देगी।”
रोडस्टर एक्स सीरीज़ मोटरसाइकिल की टेक्नोलॉजी इसे बाकियों से अलग बनाती हैं। इसमें सिंगल एबीएस के साथ सेगमेंट में पहली बार पेटेंट की गई ब्रेक-बाय-वायर तकनीक और एडवांस्ड रीजनरेशन, क्रूज कंट्रोल और रिवर्स मोड जैसे स्मार्ट मूवओएस 5 फीचर हैं। रोडस्टर एक्स सीरीज़ का बैटरी सिस्टम आईपी67 वॉटरप्रूफ है। इसे डस्ट-प्रूफ सर्टिफिकेशन भी मिला है। इसमें एडवांस्ड वायर बॉन्डिंग तकनीक और आसान मेंटेनेंस के लिए सर्विसेबल बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (बीएमएस) दिया गया है।
रोडस्टर एक्स सीरीज़ की कीमतें क्रमशः 99,999 रुपए, 1,09,999 रुपए और 1,24,999 रुपए से शुरू होती हैं, जो रोडस्टर एक्स 2.5 किलोवाट घंटा, 3.5 किलोवाट घंटा और 4.5 किलोवाट घंटा के लिए हैं। रोडस्टर एक्स+ 4.5 किलोवाट घंटे की कीमत 1,29,999 रुपए है। जबकि 4680 भारत सेल के साथ 9.1 किलोवाट घंटा रोडस्टर एक्स+ की कीमत 1,99,999 रुपए है। इसमें सिंगल चार्जिंग में 501 किमी की रेंज मिलती है।


