- Riteish Deshmukh takes a leap into Telugu cinema with Ram Pothineni’s RAPO23
- From Ananya Panday to Kashika Kapoor to Janhvi Kapoor - 5 OG Bollywood Beauties Who Will Give You the Perfect Garba Looks You Need This Navratri
- From Reena Malhotra to Kamalpreet Dhanoa: 25 Years of Dia Mirza and Her Evolution as an Actor
- Who is Pragati Srivastava? The Fresh Face Set for a Promising Bollywood Debut with Aanand L Rai’s Nakhrewaalii
- Mia by Tanishq Launches "Lightscapes": A Jewellery Collection Inspired by the Magic of Festive Lights
सोडेक्सो और मेदांता, इंदौर की साझेदारी से हॉस्पिटल में शुरू हुई न्यूट्रिशन-फोक्स्ड फूड सर्विस
इंदौर, 12 जून, 2025: अंतरराष्ट्रीय कंपनी सोडेक्सो ने मेदांता हॉस्पिटल, इंदौर के साथ साझेदारी की है। सोडेक्सो, दुनियाभर में सस्टेनबल फूड और वर्कप्लेस एक्सपीरियंस सेवाओं के लिए जानी जाती है।
यह साझेदारी मरीज़ों को मिलने वाले भोजन अनुभव को बेहतर बनाने की कोशिश का हिस्सा है।
इस समझौते के तहत सोडेक्सो द्वारा अस्पताल के इन-पेशेंट मील्स, विज़िटर्स डाइनिंग स्पेस, हेल्थ चेकअप लाउंज और मोबाइल फूड कार्ट जैसी सभी खानपान सेवाओं का संचालन किया जाएगा। इसके लिए अस्पताल की मेडिकल टीम, अनुभवी न्यूट्रीशनिस्ट और कुशल शेफ मिलकर काम करेंगे ताकि हर थाली में स्वाद और सेहत दोनों का संतुलन बना रहे।
सोडेक्सो इंडिया के हेल्थ एंड केयर सेगमेंट के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर श्री शरद मिश्रा ने बताया कि मेदांता जैसा प्रतिष्ठित संस्थान हमारे साथ जुड़ा है, यह हमारे लिए सम्मान की बात है। हम यहाँ सिर्फ़ खाना नहीं परोसते बल्कि ऐसा पोषणयुक्त भोजन तैयार करते हैं, जो मरीज़ों की रिकवरी में मदद करता है। हमारी पूरी टीम मेदांता की सोच के साथ मिलकर काम कर रही है ताकि इलाज और सेवा दोनों में संतुलन बना रहे। हमारा फोकस इस बात पर है कि मरीज़ों को संतुलित आहार मिले, खाना समय पर और साफ़-सुथरे तरीके से पहुँचे, और डिजिटल व्यवस्था के ज़रिए उनकी सुविधा भी बनी रहे।
मेदांता हॉस्पिटल, इंदौर के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. संजय गीद ने कहा कि हम इलाज को केवल दवाओं तक सीमित नहीं मानते। हमारी कोशिश रहती है कि मरीज़ को हर पहलू से बेहतर अनुभव मिले। पोषण इसका एक अहम हिस्सा है। सोडेक्सो की विशेषज्ञता से हमारे मरीज़ों को स्वादिष्ट और पूरी तरह से स्वास्थ्य ज़रूरतों के अनुसार तैयार किया गया भोजन उपलब्ध होगा। इससे मरीज़ों की रिकवरी भी तेज़ होगी और अस्पताल में उनका अनुभव भी सुखद रहेगा।
इस साझेदारी की एक विशेष पहल है सोडेक्सो का ‘सोईज़’ऐप। इसके ज़रिए मरीज़ और उनके परिजन मेनू देख सकते हैं, ऑर्डर कर सकते हैं और अपने भोजन की स्थिति की जानकारी भी पा सकते हैं, वो भी एक आसान डिजिटल तरीके से। यानी अब हॉस्पिटल में खाना मंगाने की प्रक्रिया भी पूरी तरह आधुनिक और सुविधाजनक हो गई है।
सोडेक्सो की सेवाओं में मरीज़ों के लिए ‘आरोग्यम’ नामक एक विशेष भोजन सेवा शुरू की गई है, जिसमें उनके स्वास्थ्य और रिकवरी की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए थाली तैयार की जाती है। अस्पताल में आने वाले लोगों के लिए ‘यू कैफ़े’ नाम से एक आरामदायक और आधुनिक भोजन स्थल तैयार किया गया है, जहाँ सेहतमंद और सुकून देने वाले व्यंजन परोसे जाएंगे। इसके अलावा, अस्पताल परिसर में मोबाइल फूड कार्ट्स भी रहेंगी, जिससे ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक सुविधा पहुँच सके। वहीं, प्रिवेंटिव हेल्थ चेकअप या डायग्नोस्टिक टेस्ट के लिए आने वालों के लिए भी विशेष भोजन विकल्प उपलब्ध रहेगा।
यह साझेदारी भविष्य को ध्यान में रखते हुए की गई है। मेदांता और सोडेक्सो दोनों मिलकर यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि अस्पताल का हर मरीज़ सिर्फ इलाज ही नहीं पाए, बल्कि हर स्तर पर देखभाल और आराम का अनुभव करे।


