- इंदौर पिंक पैंथर्स मध्य प्रदेश लीग (MPL) T20-2026 में चैंपियन बनने के लक्ष्य के साथ उतरने को तैयार; टीम ने अपनी सोच और तैयारियों का रोडमैप साझा किया
- द क्रश कॉफी पर अब होगा खास संडे ब्रन्च
- जल, जीवन और जमीन के संरक्षण के लिए वृक्षारोपण आवश्यक : डॉ. ए.के. द्विवेदी
- Triptii Dimri Dives into Comedy with Maa Behen! A Full-Blown Comedy Caper Coming Up Next?
- The Rise of Ram Charan as Indian Cinema’s Complete Hero
आर माधवन इस नए लुक में फैंस को उनके आइकोनिक करैक्टर ‘मैडी’ की दिलाई याद!
आर माधवन, जिन्हें “मैडी” के नाम से जाना जाता है, हाल ही में रोहिणी अय्यर के प्राइवेट डिनर गेट-टुगेदर में देखे गए, जो बिल्कुल पहचान में नहीं आ रहे थे। क्लीन-शेव लुक में, उन्होंने अपनी पसंदीदा फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ (आरएचटीडीएम) के अपने मशहूर किरदार मैडी की यादें ताज़ा कर दीं। उनके यंगस्टर लुक और चार्म ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया और यह विश्वास करना मुश्किल है कि वे अभी भी कितने यंग दिखते हैं। फैंस को उनके चार्म की याद आ गई, जिसने उन्हें उनका फेवरेट बना दिया।
काम के मोर्चे पर, माधवन ने 2024 की शुरुआत फिल्म ‘शैतान’ से की, जिसे जबरदस्त प्यार मिला। वह अब कई आगामी प्रोजेक्ट्स के लिए तैयार हैं, जिनमें ‘अमरीकी पंडित’, ‘अधिरष्टासालि’, ‘दे दे प्यार दे 2’ और ‘शंकरा’ शामिल हैं। इसके अलावा, ऐसी अफवाहें हैं कि वह फिल्म के तीसरे इन्सटॉलमेंट में ‘तनु वेड्स मनु’ से मनु के रूप में अपनी भूमिका को फिर से निभा सकते हैं, जिसे निर्देशक आनंद एल राय फिर से बनाने की योजना कर रहे हैं।


