- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
खुशी कपूर और जुनैद खान की ‘लवयापा’ में देखें प्यार की सबसे बड़ी परीक्षा – अब जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग शुरू
~ अद्वैत चंदन के निर्देशन में बनी और एजीएस एंटरटेनमेंट व फैंटम स्टूडियोज द्वारा निर्मित ‘लवयापा’ अब सिर्फ JioHotstar पर ~
इंदौर – दिल्ली की पृष्ठभूमि पर आधारित इस मजेदार रोमांटिक ड्रामा लवयापा में तैयार हो जाइए भरपूर रोमांस, गड़बड़ी और मसालेदार ट्विस्ट्स के लिए। खुशी कपूर और जुनैद खान की दमदार केमिस्ट्री से सजी यह फिल्म डिजिटल युग में रिश्तों की जटिलताओं, विश्वास और सच्चाई की कहानी को मनोरंजक अंदाज़ में पेश करती है। यह फिल्म 2022 की तमिल ब्लॉकबस्टर ‘लव टूडे’ का हिंदी रूपांतरण है।
गौरव और बानी एक-दूसरे से प्यार करते हैं और शादी का फैसला करते हैं। लेकिन कहानी में दिलचस्प मोड़ तब आता है जब बानी के पिता अतुल कुमार शर्मा (आशुतोष राणा) इस कपल को एक अनोखी चुनौती देते हैं, उन्हें एक-दूसरे के मोबाइल फोन एक्सचेंज करने होते हैं। इसके बाद राज़ खुलते हैं और कहानी में आते हैं कई अप्रत्याशित मोड़। अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित और एजीएस एंटरटेनमेंट और फैंटम स्टूडियोज द्वारा निर्मित लवयापा में खुशी कपूर और जुनैद खान की मुख्य भूमिकाएं हैं। उनके साथ ग्रुशा कपूर, आशुतोष राणा, तनविका परलीकर, कीकू शारदा, आदित्य कुलश्रेष्ठ और निखिल मेहता की भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिकाएं हैं।
निर्देशक अद्वैत चंदन ने कहा, “हम सब सोचते हैं कि हमें प्यार हो गया है, लेकिन फिर हो जाता है ‘लवयापा’! यह एक युवा कपल की ग्रोथ की कहानी है और इसे बनाना मेरे लिए बेहद मजेदार अनुभव था। अब जब यह जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है, तो मैं चाहता हूं कि इसे ज्यादा से ज्यादा लोग देखें।”
फिल्म के कलाकार जुनैद खान ने कहा, “यह स्क्रिप्ट मेरे कम्फर्ट ज़ोन से बाहर थी और मुझे एक अभिनेता के रूप में विकसित होने में मदद मिली। लवयापा में विश्वास, ईमानदारी और प्यार जैसे शाश्वत विषयों को बहुत ही प्रासंगिक तरीके से दिखाया गया है। मुझे खुशी है कि अब यह फिल्म जियोहॉटस्टार पर है और मैं चाहता हूं कि ज्यादा से ज्यादा लोग इसे देखें।”
बानी की भूमिका निभा रहीं खुशी कपूर ने कहा, “जब अद्वैत ने पहली बार स्क्रिप्ट सुनाई थी, तो मुझे तुरंत इससे जुड़ाव महसूस हुआ। यह एक चटपटी, गड़बड़झाले वाली और बेहद दिलचस्प लव स्टोरी है, जिसमें मजेदार गाने भी हैं। कलाकारों और टीम के साथ काम करके मुझे बहुत आनंद आया। अब जब फिल्म जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है, तो मैं चाहती हूं कि हर कोई इसे देखे और एंजॉय करे।”
तो तैयार हो जाइए हंसी, ड्रामा और प्यार की झलकियों से भरपूर ‘लवयापा’ देखने के लिए – अब सिर्फ JioHotstar पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध!


