- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
मध्यप्रदेश में धूमधाम से मनाई गई छत्रपति शाहूजी महाराज की 152वीं जयंती, सामाजिक न्याय और संगठन विस्तार का लिया संकल्प
भोपाल 27/06/26। आरक्षण के जनक एवं महान समाज सुधारक राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज की 152वीं जयंती मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में अपना दल (एस) द्वारा उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सामाजिक न्याय, व्यवस्था परिवर्तन और संगठन विस्तार को लेकर कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया। कटनी, इंदौर, भोपाल, मऊगंज, सिंगरौली और सागर सहित कई जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समाज के प्रबुद्धजन शामिल हुए।
प्रदेशस्तरीय आयोजन को लेकर अपना दल (एस) के राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्यप्रदेश प्रभारी आर.बी. सिंह पटेल ने कहा, “शाहूजी महाराज और डॉ. सोनेलाल पटेल के विचारों को आधार बनाकर अपना दल (एस) सामाजिक न्याय, समान भागीदारी और व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई को निरंतर आगे बढ़ा रहा है। संगठन विस्तार और जनसंपर्क के माध्यम से पार्टी प्रदेश के हर गांव और हर बूथ तक अपनी विचारधारा पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।”
राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम ने कहा, “छत्रपति शाहूजी महाराज के विचार आज भी सामाजिक समरसता, समान अवसर और न्यायपूर्ण व्यवस्था की मजबूत आधारशिला हैं। उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाकर समाज को सकारात्मक दिशा देना हम सभी की जिम्मेदारी है।”
कटनी में आयोजित मुख्य समारोह में अपना दल (एस) के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह बिसेन मुख्य अतिथि रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुभाष पटेल ने की। वक्ताओं ने राजर्षि शाहूजी महाराज के सामाजिक न्याय आधारित विचारों “जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी और जिसकी जितनी हिस्सेदारी, उसकी उतनी भागीदारी” को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। साथ ही अपना दल (एस) के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल के सपनों को साकार करने तथा सदस्यता अभियान के माध्यम से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के दौरान कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की।
इंदौर में कार्यक्रम राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम के नेतृत्व में संपन्न हुआ। वहीं भोपाल में मोहित लाल गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता देवेंद्र प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मऊगंज जिले के अटरिया में जिला अध्यक्ष अजय बिहारी पटेल के नेतृत्व में जयंती मनाई गई, जहां राष्ट्रीय सचिव सूर्यभान सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे साथ में अमृतलाल पटेल भी मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त सिंगरौली में जिलाध्यक्ष त्रिलोकी सिंह एवं पूर्व प्रदेश सचिव राजेश पाल के नेतृत्व तथा सागर में जिलाध्यक्ष मनीष सिरवैया की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुए। वहीं सतना में सीता शरण सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम सम्पन्न किया गया।


