- LPU Freshers Get a Star-Studded Welcome with Alumnus Rahgir, Jasmine Bhasin, and the ‘Juda’ Cast
- LPU फ्रेशर्स का हुआ स्टार-स्टडेड वेलकम, पूर्व छात्र रहगीर, जैस्मिन भसीन और ‘जुड़ा’ की स्टार कास्ट ने बांधा समां
- जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने हेक्टर के 7 साल पूरे होने पर एक्सक्लूसिव एनिवर्सरी प्रोग्राम की घोषणा की
- Amul Joins Netflix's Operation Safed Sagar Conversation Celebrating India’s Air Warriors
- Jaideep Ahlawat, Vidhatri Bandi to Jitendra Kumar : Underrated Actors Who Deserve More Appreciation
अक्षय कुमार को ‘हैवान’ में अपनी धुनों पर थिरकाने को तैयार थॉमसन एंड्रयूज़, लेकर आए अपना रोमांटिक सिंगल ‘ओ हसीन’
बॉलीवुड के बड़े म्यूज़िकल प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुके सिंगर, कंपोज़र और वोकल अरेंजर थॉमसन एंड्रयूज़ अब अपनी आवाज़ और संगीत के एक नए रंग के साथ दर्शकों के बीच लौट आए हैं। ए.आर. रहमान और प्रीतम जैसे दिग्गज संगीतकारों के साथ काम करने के बाद थॉमसन ने अब अपने सोलो म्यूज़िक करियर की ओर एक खास कदम बढ़ाया है। उनका नया रोमांटिक सिंगल ‘ओ हसीन’ रिलीज़ हो चुका है और मॉनसून के इस खूबसूरत मौसम में प्यार, यादों और भावनाओं की एक दिल छू लेने वाली कहानी बयां करता है।
थॉमसन एंड्रयूज़ का नाम म्यूज़िक इंडस्ट्री में किसी परिचय का मोहताज नहीं है। दो दशकों से ज्यादा लंबे करियर में वह बतौर सिंगर, वोकल अरेंजर और कंपोज़र कई बड़े प्रोजेक्ट्स से जुड़े रहे हैं। उन्होंने ए.आर. रहमान और प्रीतम जैसे नामचीन संगीतकारों के साथ काम किया है। हाल ही में वह शाहिद कपूर स्टारर ‘कॉकटेल 2’ में वोकल अरेंजर और सिंगर के तौर पर जुड़े थे। वहीं, वह जल्द ही अक्षय कुमार स्टारर ‘हैवान’ में भी प्रीतम के साथ अपने म्यूज़िकल एसोसिएशन को आगे बढ़ाते नजर आएंगे।
लेकिन इस बार कहानी थोड़ी अलग है। ‘ओ हसीन’ के जरिए थॉमसन पहली बार अपने संगीत और अपनी आवाज़ को पूरी तरह अपने नाम से सामने ला रहे हैं। प्यार, तड़प, याद और किसी खास शख्स से जुड़ी भावनाओं को समेटे यह गाना मॉनसून के रोमांस को और भी खूबसूरत बना देता है। गाने में उस एहसास को पकड़ने की कोशिश की गई है, जब किसी की याद आपको फिर से उसी प्यार में डुबो देती है और उस रिश्ते के जरिए आप खुद को भी थोड़ा और समझने लगते हैं।
‘ओ हसीन’ सिर्फ प्यार की बात नहीं करता, खुद से जुड़ने का एहसास भी देता है
अपने गाने के बारे में बात करते हुए थॉमसन एंड्रयूज़ कहते हैं, “‘ओ हसीन’ मेरे लिए बेहद खास है, क्योंकि यह उस प्यार को सेलिब्रेट करता है जो किसी खूबसूरत पल के गुजर जाने के बाद भी आपके दिल में बना रहता है। यह किसी खास शख्स को याद करने, दोबारा प्यार में पड़ने और उस रिश्ते के जरिए खुद के नए पहलुओं को जानने की कहानी है। मैं चाहता था कि गाना श्रोताओं को उन निजी और खूबसूरत भावनाओं से जोड़ सके, जो उन्हें उनके अपने किसी खास इंसान की याद दिलाएं। साथ ही, यह प्यार करने और खुद के साथ एक गहरा कनेक्शन महसूस करने की खुशी को भी सेलिब्रेट करता है। मॉनसून अपने आप में बेहद रोमांटिक मौसम है और मुझे लगा कि प्यार, गर्मजोशी, नॉस्टैल्जिया और longing से भरे इस गाने को रिलीज़ करने के लिए इससे बेहतर मौसम नहीं हो सकता।”
THROAN OF ART MUSIC लेबल के तहत रिलीज़ हुआ ‘ओ हसीन’ दुनियाभर के प्रमुख ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है। गाने को थॉमसन एंड्रयूज़ ने कंपोज़ और गाया है, जबकि इसके खूबसूरत बोल नागेश प्रसाद ने लिखे हैं। म्यूज़िक प्रोग्रामिंग और प्रोडक्शन ADROIT (Royal Sen) ने किया है।
गाने का लिरिकल ऑडियो फॉर्मेट इसके शब्दों और थॉमसन की soulful vocal delivery को केंद्र में रखता है। काव्यात्मक बोलों के साथ contemporary cinematic soundscape इसे एक ऐसा रोमांटिक ट्रैक बनाता है, जिसे खासकर बारिश के मौसम में सुनना अपने आप में एक खूबसूरत अनुभव है।
10 अगस्त को दुनियाभर में रिलीज़ हुआ ‘ओ हसीन’ थॉमसन एंड्रयूज़ के लिए सिर्फ एक नया गाना नहीं, बल्कि उनके म्यूज़िकल सफर के एक नए अध्याय की शुरुआत है। इंडस्ट्री के बड़े नामों के साथ काम करने और कई चर्चित प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनने के बाद अब थॉमसन अपने ओरिजिनल म्यूज़िक के जरिए बतौर आर्टिस्ट अपनी अलग पहचान को सामने ला रहे हैं।
जहां एक तरफ दर्शक उन्हें जल्द ही अक्षय कुमार स्टारर ‘हैवान’ में प्रीतम के साथ उनके आगामी म्यूज़िकल एसोसिएशन के लिए सुनेंगे, वहीं ‘ओ हसीन’ के जरिए थॉमसन एंड्रयूज़ ने यह साफ कर दिया है कि अब उनकी अपनी आवाज़ और उनकी अपनी कहानी भी म्यूज़िक की दुनिया में एक खास जगह बनाने के लिए तैयार है।


