- राजीव चंद्रशेखर ने केरलम की संस्थाओं के अपराधीकरण और भ्रष्टाचार पर उठाए गंभीर सवाल
- Rajeev Chandrasekhar raises questions about the criminalisation and corruption of Keralam's institutions
- इंदौर के कार बेचने वालों को स्पिनी के नए इंस्पेक्शन एंड प्रोक्योरमेंट सेंटर के माध्यम से मिलेगी अपनी कार के लिए सही कीमत
- Indore car sellers get the Right Price with Spinny's new Inspection & Procurement Centre
- Mrunal Thakur Offers a Peek into an Exciting Lineup of 2027 Across Hindi, Tamil, Telugu Cinema & Global Cinema
आईएसईई 2026 में 40,000 वर्ग मीटर में जुटेंगे 250 से ज्यादा प्रदर्शक, एलिवेटर और एस्केलेटर की वैश्विक सोर्सिंग के केंद्र के रूप में भारत की स्थिति होगी और मजबूत
• आईएसईई का तीसरा संस्करण 3 से 5 दिसंबर 2026 तक यशोभूमि, नई दिल्ली में होगा, और यह 40,000 वर्ग मीटर में फैला होगा
• भारत की सबसे बड़ी और दुनिया की चौथी सबसे बड़ी एलिवेटर और एस्केलेटर प्रदर्शनी निर्माताओं, खरीदारों, तकनीक देने वालों और उद्योग से जुड़े लोगों को एक साथ लाएगी
• यह प्रदर्शनी भारत की मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं, वैश्विक सोर्सिंग के अवसरों, तकनीकी प्रगति और बदलते वर्टिकल ट्रांसपोर्टेशन उद्योग को प्रमुखता से पेश करेगी
नई दिल्ली, 23 नवंबर 2026: इंटरनेशनल सोर्सिंग एक्सपोजिशन फॉर एलिवेटर्स एंड एस्केलेटर्स (आईएसईई) 2026 के तीसरे संस्करण में भारत और विदेश के 250 से ज्यादा प्रदर्शक हिस्सा लेंगे। यह 3 से 5 दिसंबर 2026 तक नई दिल्ली के यशोभूमि में होगा। 40,000 वर्ग मीटर में फैली यह प्रदर्शनी भारत की सबसे बड़ी एलिवेटर और एस्केलेटर प्रदर्शनी होगी। इसे दुनिया की चौथी सबसे बड़ी एलिवेटर उद्योग प्रदर्शनी का दर्जा हासिल है। यह इस बात का संकेत है कि वैश्विक वर्टिकल ट्रांसपोर्टेशन क्षेत्र में भारत की पहचान बढ़ रही है।
आकार में बड़ा होने के साथ-साथ आईएसईई निर्माताओं, खरीदारों, तकनीकी विशेषज्ञों और उद्योग से जुड़े लोगों के लिए एक ऐसा वैश्विक मंच बनता जा रहा है, जो भारत के मैन्युफैक्चरिंग और सप्लायर तंत्र को अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जोड़ता है। इस प्रदर्शनी का मकसद कारोबारी साझेदारियों में मदद करना, सोर्सिंग के मौकों को बढ़ावा देना और एलिवेटर व एस्केलेटर उद्योग में देश की बढ़ती क्षमताओं को दुनिया के सामने रखना है।
इस प्रदर्शनी में उद्योग की जानी-मानी कंपनियां और निर्माता हिस्सा लेंगे, जिनमें कोने, शिंडलर, टेक्ट्रोनिक्स, ऐपसन, फुजिटेक, ईएएसए, ओटिस, फर्माटोर, मास इंडस्ट्रीज, निडेक, सिकोर और कई दूसरी कंपनियां हैं। इसमें चीन, जर्मनी, स्विट्जरलैंड, अमेरिका, इटली, जापान, कोरिया और तुर्की जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों से भी भागीदारी की उम्मीद है।
दिल्ली-एनसीआर में पहली बार हो रहा आईएसईई का यह तीसरा संस्करण पिछले आयोजनों की कामयाबी को आगे ले जा रहा है। 2022 में मुंबई में हुआ पहला संस्करण लगभग 17,000 वर्ग मीटर में फैला था। इसमें 150 से ज्यादा प्रदर्शक शामिल हुए थे, और 15,000 से ज्यादा लोग इसे देखने आए थे। 2024 में दूसरा संस्करण बढ़कर लगभग 25,000 वर्ग मीटर का हो गया, और इसमें 200 से ज्यादा प्रदर्शक पहुंचे। 2026 का यह संस्करण और भी बड़े स्तर पर होने जा रहा है। इससे पता चलता है कि वर्टिकल ट्रांसपोर्टेशन की पूरी वैल्यू चेन के लिए एक अलग मंच में उद्योग की दिलचस्पी बढ़ रही है।
आईएसईई के डायरेक्टर श्री टी.ए.के. मैथ्यूज ने कहा, “देश में तेज शहरीकरण और इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के साथ भारत का एलिवेटर और एस्केलेटर उद्योग भी बदल रहा है। भारत वर्टिकल ट्रांसपोर्टेशन का एक बड़ा बाजार बना हुआ है। साथ ही यहां की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता, इंजीनियरिंग की विशेषज्ञता और सप्लायर नेटवर्क दुनिया भर के इस उद्योग के लिए बड़ी संभावनाएं रखते हैं। आईएसईई के जरिए हमारा मकसद सामान बनाने वालों, खरीदारों, तकनीक देने वालों और इस काम से जुड़े सभी लोगों को एक जगह लाना है, ताकि उनके कारोबारी रिश्ते मजबूत हों, नई जानकारियां साझा हों और साथ मिलकर काम करने के नए रास्ते खुलें। हम चाहते हैं कि भारत की पहचान एक बड़े बाजार के साथ-साथ ऐसे वैश्विक केंद्र के रूप में भी बने, जहां एलिवेटर और एस्केलेटर उद्योग के लिए सामान बनता है और जहां से दुनिया उसे खरीदती है।”
एलिवेटर और एस्केलेटर उद्योग के लिए एक बढ़ता हुआ मंच
आईएसईई 2026 में एलिवेटर और एस्केलेटर की वैल्यू चेन के अलग-अलग हिस्सों से जुड़े कई तरह के प्रदर्शक हिस्सा लेंगे। इसमें भाग लेने वाली कंपनियां इलेक्ट्रिक और हाइड्रोलिक एलिवेटर से लेकर एस्केलेटर, पार्किंग सिस्टम, स्टेयरलिफ्ट, प्लेटफॉर्म लिफ्ट, होम लिफ्ट, कंट्रोलर, वीवीवीएफ इन्वर्टर, ड्राइव, गाइड रेल, सेंसर, एनकोडर, डिस्प्ले, सेफ्टी सिस्टम, रोप्स, केबल और डोर सिस्टम तक के उत्पाद, पुर्जे, तकनीक और समाधान पेश करेंगी।
आईएसईई निर्माताओं, पुर्जों के सप्लायर्स, तकनीक देने वालों, आर्किटेक्ट्स, सलाहकारों, डेवलपर्स, ठेकेदारों और खरीदारों को एक जगह जुटाएगा। इससे नई तकनीकों को समझने, खरीदारी के विकल्पों को परखने, संभावित साझेदारों की पहचान करने और कारोबारी रिश्तों को मजबूत करने के अवसर मिलेंगे। भारतीय निर्माताओं, खासकर छोटे और मध्यम स्तर के पुर्जे बनाने वालों के लिए यह प्रदर्शनी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैसले लेने वालों से मिलने और निर्यात व वैश्विक सप्लाई-चेन साझेदारी की संभावनाएं तलाशने का मौका देती है।
वैश्विक वर्टिकल मोबिलिटी उद्योग में भारत का बढ़ता कद
भारत में शहरों का फैलता बुनियादी ढांचा ज्यादा सुरक्षित और स्मार्ट वर्टिकल मोबिलिटी समाधानों की मांग को रफ्तार दे रहा है। एलिवेटर और एस्केलेटर उद्योग का ध्यान अब तकनीक, कुशलता और इनोवेशन पर लगातार बढ़ रहा है। मैन्युफैक्चरिंग क्षमता और इंजीनियरिंग की समझ के दम पर भारत ग्लोबल सोर्सिंग का मजबूत केंद्र बन सकता है। आईएसईई का मकसद भारतीय निर्माताओं को अंतरराष्ट्रीय खरीदारों और उद्योग से जुड़े लोगों से जोड़ना है। यह प्रदर्शनी आपसी सहयोग, तकनीक के आदान-प्रदान और नए कारोबारी अवसरों को बढ़ावा देगी।
ज्ञान का आदान-प्रदान, सुरक्षा और उद्योग की भागीदारी
प्रदर्शनी के अलावा आईएसईई ने एलिवेटर एंड एस्केलेटर सेफ्टी ट्रस्ट (ईईएसटी) के साथ मिलकर क्विज, सिम्पोजियम और सुरक्षा से जुड़ी चर्चाओं जैसी पहलों के जरिए जानकारी साझा करने और सुरक्षा व उद्योग के मानकों को लेकर जागरूकता बढ़ाने की कोशिश की है। ये पहलें इस बात पर जोर देती हैं कि पूरे एलिवेटर और एस्केलेटर क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाना और सुरक्षा की मजबूत संस्कृति बनाना जरूरी है।
आईएसईई को एनाकैम, सीटीबीयूएच, ईएफईएसएमई, फोकस, एफएसएआई, आईएईसी, ईईसीएमएआई और सीवीयू (इंडिया चैप्टर) सहित कई औद्योगिक संगठनों और संघों का समर्थन मिला है। इनकी भागीदारी बताती है कि पूरे वर्टिकल ट्रांसपोर्टेशन क्षेत्र में आपसी सहयोग कितना जरूरी है, और बातचीत बढ़ाने, अनुभव साझा करने और उद्योग को आगे ले जाने में ऐसे मंच कितने काम के हैं।
पहले से बड़े आकार और उद्योग की ज्यादा भागीदारी के साथ आईएसईई 2026 का लक्ष्य निर्माताओं, सप्लायर्स और खरीदारों को आपस में जुड़ने, नई तकनीकों को जानने और कारोबारी रिश्ते बनाने के सार्थक मौके देना है। साथ ही यह भारत के एलिवेटर और एस्केलेटर उद्योग के विकास में योगदान देना चाहता है।
3 से 5 दिसंबर तक जब यह उद्योग नई दिल्ली में एक साथ आएगा, तो आईएसईई 2026 भारत की क्षमताओं को दुनिया के सामने रखने, अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने और एलिवेटर व एस्केलेटर उद्योग का भविष्य तय करने वाले मौके तलाशने के लिए एक मंच देगा।


