- राजीव चंद्रशेखर ने केरलम की संस्थाओं के अपराधीकरण और भ्रष्टाचार पर उठाए गंभीर सवाल
- Rajeev Chandrasekhar raises questions about the criminalisation and corruption of Keralam's institutions
- इंदौर के कार बेचने वालों को स्पिनी के नए इंस्पेक्शन एंड प्रोक्योरमेंट सेंटर के माध्यम से मिलेगी अपनी कार के लिए सही कीमत
- Indore car sellers get the Right Price with Spinny's new Inspection & Procurement Centre
- Mrunal Thakur Offers a Peek into an Exciting Lineup of 2027 Across Hindi, Tamil, Telugu Cinema & Global Cinema
इंदौर के कार बेचने वालों को स्पिनी के नए इंस्पेक्शन एंड प्रोक्योरमेंट सेंटर के माध्यम से मिलेगी अपनी कार के लिए सही कीमत
यह नया सेंटर मध्य प्रदेश में स्पिनी की मौजूदगी को और मजबूत बनाएगा। साथ ही ग्राहकों को भी पारदर्शी इंस्पेक्शन, डेटा-आधारित वैल्यूएशन के द्वारा कार बेचने का आसान अनुभव प्रदान करेगा।
इंदौर: स्पिनी, भारत में सैकण्ड हैण्ड कारों के सबसे बड़े फुल-स्टैक प्लेटफॉर्म, ने आज इंदौर मंव अपने नए इंस्पेक्शन एंड प्रोक्योरमेंट सेंटर की शुरुआत की है। इसके साथ ही, मध्य प्रदेश में कंपनी का सोर्सिंग नेटवर्क और भी मजबूत हो गया है, जिससे इस क्षेत्र के ग्राहकों को कार बेचने का एक भरोसेमंद अनुभव मिलेगा।
इंदौर (मध्य प्रदेश – 452010) में मेट्रो होलसेल मार्केट के सामने, 11, गुलाबबाग कॉलोनी में स्थित यह नया सेंटर मध्य भारत में स्पिनी की फिजिकल मौजूदगी को मजबूत बनाएगा। इंदौर के अलावा, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर सहित मध्य प्रदेश के अन्य हिस्सों के लोग भी स्पिनी की कार सैलिंग सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। यह सेंटर कार बेचने की प्रक्रिया को ग्राहकों के लिए आसान बना देगी, वे स्थानीय पहुंच के साथ-साथ स्पिनी के भरोसे, पारदर्शिता और तकनीक का लाभ उठा सकेंगे।
कंपनी महानगरों के दायरे से बढ़कर अपना सोर्सिंग नेटवर्क मजबूत कर रही है और उभरते शहरों में अपनी पहुंच बढ़ा रही है, इसी सोच के साथ इंदौर में यह नया सेंटर खोला गया है। अपने नेटवर्क के विस्तार को गति प्रदान करते हुए, स्पिनी ने टियर-2 और टियर-3 शहरों में 10 से अधिक नए इंस्पेक्शन एंड प्रोक्योरमेंट सेंटर खोलने की योजना बनाई है। इससे देश भर में अधिक से अधिक ग्राहक अपनी कार बेचने के लिए व्यवस्थित और पारदर्शी प्रक्रिया का लाभ उठा सकेंगे।
इस विस्तार पर अपने विचार व्यक्त करते हुए, स्पिनी के संस्थापक एवं सीईओ, नीरज सिंह ने कहा, “सैकण्ड हैण्ड कार मार्केट में भरोसा बनाना हमेशा से स्पिनी के विजन का मुख्य हिस्सा रहा है। हम देश भर में अपनी मौजूदगी बढ़ा रहे हैं, हम कार खरीदने और बेचने की हर प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और सुखद बनाना चाहते हैं, ताकि ग्राहकों को उत्कृष्ट अनुभव मिले।
सेलराइट बाय स्पिनी के साथ, ग्राहक नए इंस्पेक्शन एंड प्रोक्योरमेंट सेंटर पर जाकर अपनी कार बेच सकते हैं, या फिर स्पिनी ऐप के माध्यम से घर बैठे ही अपनी कार का वैल्यूएशन करवा सकते हैं। हर ट्रांजेक्शन को स्पिनी की सेलर प्रोटेक्शन पॉलिसी का सपोर्ट मिलता है। इसमें डेटा आधारित पारदर्शी वैल्यूएशन, तुरंत पेमेंट और तेज़ व मुफ़्त आरसी ट्रांसफर की सुविधा दी जाती है, जिससे ग्राहकों को अपनी कारों के लिए सही कीमत मिल सके।
यह सेंटर मुख्य रूप से स्पिनी के सोर्सिंग ऑपरेशंस को मजबूत बनाता है, साथ ही यहाँ ग्राहक स्पिनी एश्योर्ड कारों को देख कर उन्हें खरीद भी सकते हैं। इस तरह, यह पुरानी गाड़ियाँ खरीदने-बेचने, दोनों के लिए एक सुविधाजनक लोकल सेंटर है।
हर साल एक लाख से ज़्यादा कार ट्रांजेक्शन करने वाली स्पिनी, अभी 80 से ज़्यादा शहरों से कारें खरीदती है। इसके लिए कंपनी के पास 57 से ज़्यादा कार हब, 17 स्पिनी पार्क और लगभग 10,000 पार्किंग बे का नेटवर्क है। इसके अलावा, इंटीग्रेटेड रेस्टोरेशन सेंटर भी हैं, जहाँ कई स्तरों पर कारों की जांच की जाती है और उन्हें व्यवस्थित तरीके से रिफर्बिश (नवीनीकृत) किया जाता है।


