- पिंक अक्टूबर: मैनकाइंड फार्मा ने ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता, शुरुआती पहचान और समय पर इलाज पर दिया जोर
- Pink October: Mankind Pharma calls for greater awareness around breast cancer, early detection and timely treatment
- Purav Jha, Sikandar Kher, and Sai Tamhankar Are Winning Audiences Over with Their Performances in Chaar Yaar
- Chaar Yaar Brings Back the Grit of Ram Gopal Varma’s Satya and Company
- Aditi Rao Hydari brings a retro twist to Parivarik ManuRanjan, Ali Abbas Zafar’s nod to Helen
आईई -3 मोटर से होगी बिजली की बचत
इंदौर। भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय के अंतर्गत एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेस लिमिटेड (ईईएसएल) ने नेशनल मोटर रिप्लेसमेंट प्रोग्राम की जानकारी देने के लिए मप्र टेक्सटाइल एसोसिएशन, स्पीनर्स क्लब और इंटरनेशनल कॉपर एसोसिएशन के सहयोग से पीथमपुर में एक कार्यशाला का आयोजन किया। इसका मकसद था एनर्जी एफिशिएंट मोटर्स के प्रयोग को बढ़ावा देना।
यह जानकारी कार्यक्रम संयोजक अशोक वेदा और हेमन्त अंबेकर ने दी। उन्होंने बताया कि इस कार्यशाला में इंदौर, धार, पीथमपुर, खरगोन, भोपाल आदि स्थानों के कपड़ा इंडस्ट्रीज से जुड़े कारोबारी और उनके प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीथमपुर औद्योगिक संगठन के अध्यक्ष श्री गौतम कोठारी और एसोसिएशन के सचिव एम.सी. रावत थे।
इस मौके पर ऊर्जा मंत्रालय से जुड़े चेतन सुरेश ने कहा कि आईई -3 एक ऐसी मोटर है, जिसमें बिजली भी कम खर्च होती है और इसकी लागत भी कम है। सरकार इस मोटर को वारंटी के साथ बेच रही है और जिसका भुगतान क्रेता किश्तों के माध्यम से कर सकता है। इस मोटर की लागत मात्र डेढ़ वर्ष में निकल जाती है और इससे 10 से 15 फीसदी बिजली की बचत होती है।
ईईएसएल के अभिषेक धूपड़ ने कहा कि ईईएसएल भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय के विभिन्न सार्वजनिक उपक्रमों का संयुक्त उद्यम है, जिसका मकसद बिजली की बचत करना है। यह उद्यम इसके पहले भारत सरकार के बड़े पैमाने पर ऊर्जा दक्षता परियोजना को निष्पादित करने में अग्रणी रहा है, जिसमें उजाला और स्ट्रीट लाइट प्रमुख एलईडी कार्यक्रम सम्मिलित है।
अपने मुख्य संबोधन में श्री गौतम कोठारी ने कहा कि सरकार का मकसद ही यह है कम यूज और ज्यादा प्रोड्यूज। इसीलिए सरकार ने सीएफएल और एलईडी बल्बों का अधिक प्रचार-प्रसार किया है, जिसके कारण आज प्रदेश में 300 मेेगावाट बिजली की बचत हो रही है और आज मध्यप्रदेश सरप्लस बिजली वाला प्रदेश बन चुका है। इस तरह की कार्यशाला को बड़े पैमाने पर करने की आवश्यकता है, ताकि विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में आईई -3 मोटर को लगाकर बड़ी मात्रा में बिजली की बचत की जा सके।
डॉ. चिन्मय जैन ने आईई -3 मोटर की तकनीकी जानकारी दी। स्वागत उद्बोधन में अवधेश शर्मा ने कहा कि सरकार की यह अच्छी योजना है। इसका लाभ सभी को उठाना चाहिए। हेमन्त अंबेकर ने कहा कि केवल कपड़ा उद्योग में ही नहीं, अन्य उद्योगों में भी आईई -3 मोटर को लगाया जाना चाहिए।
अतिथि स्वागत इंडिया बूल्स के मयंक सिंघल, एसबी साल्वे, लेक्सो एनर्जी लिमिटेड के गौतम सर, सुशील मोघे, गौरव दुसाने, अमृतपालसिंह छाबड़ा ने किया। अतिथियों को प्रतीक चिह्न बी.के. चौधरी, एम. वेणुगोपाल, आशीष पंडित, डॉ. रजत कुमार बल्दुआ ने प्रदान किए। कार्यक्रम का संचालन अशोक वेदा ने किया और आभार माना आर.पी. गौतम ने।


