- Tamannaah Embraces the Spirit of Chhath Puja in The Vvaan’s Powerful ‘Chhathi Maiya’ Song Teaser
- Triptii Dimri: Balancing the Fine Art of Glamour & Exceptional Talent to Be Loved Across Generations
- द पार्क इंदौर के जनरल मैनेजर बने अमित भाटिया
- मेदांता इंदौर में लॉन्च हुआ AI-संचालित डेंटल स्क्रीनिंग रोबोट ‘स्कैनओ एअर’
- प्राइम पीआर को क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026 में ‘बेस्ट पीआर एजेंसी’ का सम्मान मिला
इंदौरी कलाकार अरविंद का बनाया आर्ट सलमान खान लॉन्च करेंगे
कला का आधा हिस्सा बीइंग ह्यूमन ट्रस्ट में जाएगा
इंदौर (महू) के रहने वाले कलाकार अरविंद कुमार शर्मा का आर्ट मुंबई में सलमान खान के बीइंग ह्यूमन स्टोर पर लगेगा। महू के कलाकार अरविंदकुमार शर्मा ने ‘बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन’ मुंबई के लिए सलमान खान का 3डी पोट्रेट तैयार किया है। यह पोट्रेट 300 किलो वजनी है। 11बाय7 फ़ीट के इस पोट्रेट पर अरविंद अकेलेही काम ही कर रहे हैं, इसे इंदौर में ही बनाया गया है
बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन के ऑफिस में लगने वाला यह पोट्रेट सलमान खान अपने जन्मदिन पर लॉन्च करेंगे।

इस आर्ट के लिए अरविंद कुमार शर्मा को भारत सरकार कॉपीराइट भी दे चुकी है। इससे पहले अरविंद हॉलीवुड मूवी बैटमैन के एक कैरक्टर्स का 3डी आर्ट बना चुके हैं। सलमानके लिए बनाए जा रहे इस आर्ट पर एक शार्ट मूवी भी बनाई जा रही है, जो सलमान खान के ट्रस्ट के काम और मकसद को लोगों के सामने लाएगी। इसे महेश इंगला तैयार कर रहेहैं, जो ब्रांड आईकॉन स्टूडियो के मालिक है। निर्माता है प्रांशु श्रीवास्तव। फ़िल्म का नाम है ‘सखा’। अरविंद शर्मा के इस पोट्रेट के लिए दिल्ली के कारोबारी अमन सादिक खान नेमदद की है। वह जल्दी ही इस आर्ट को बड़े पैमाने पर लॉन्च करेंगे।


