- देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में परफार्मिंग आर्ट्स में प्रवेश प्रारंभ, कार्य परिषद सदस्य डॉ. ए.के. द्विवेदी ने विश्वविद्यालय प्रशासन का जताया आभार
- देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में ‘स्कूल ऑफ आयुष’ और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने का प्रस्ताव
- GrammyAward Winning Sarod Brothers Amaan Ali Bangash and Ayaan Ali Bangash Drop a Brand New Album – Lullabies.
- स्वतंत्रता दिवस 2026 के लिए खास लैपटॉप ऑफर पेश कर रहा है एसुस, 53% तक की हो सकती है बचत
- इंडियन बैंक के 120वें स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम एवं सीएसआर गतिविधियों का आयोजन
महेश बाबू और पत्नी नम्रता ने कुछ इस तरह मनाई वर्षगांठ!
सुपरस्टार महेश बाबू और पत्नी नम्रता शिरोडकर ने हाल ही में अपनी 14वीं शादी की सालगिरह का जश्न मनाया था। यह प्रेमी जोड़ा हमेशा अपनी प्रेम कहानी और जीवन में एक दूसरे का समर्थन करने के तरीके से देश भर के प्रशंसकों का दिल जीतते आये हैं।
अभिनेता अक्सर सामाजिक कार्यों से जुड़े रहते है। महेश नियमित रूप से कई सामाजिक कार्यों और गतिविधियों में व्यक्तिगत रूप से शामिल है और इस बार इस जोड़ी ने 650 दृष्टिहीन छात्रों को दोपहर का भोजन खिला कर अपनी सालगिरह का जश्न मनाया।
अभिनेता से जुड़े करीबी सूत्र ने खुलासा करते हुए बताया कि, “महेश और नम्रता अक्सर सामाजिक कार्यों में भाग लेते रहते हैं। वे हमेशा गरीब और विकलांग लोगों / बच्चों की सहायता करने में विश्वास करते हैं।
उनकी सबसे बड़ी ताकत एक जैसी सोच और एकजुटता है, इसलिए शानदार पार्टी न करते हुए, यह महेश का विचार था कि वे नेत्रहीन बच्चों के साथ जश्न मनाएं और उनके इस विशेष दिन पर अच्छा काम करें। महेश और नम्रता ने व्यक्तिगत रूप से सभी लॉजिस्टिक्स पर ध्यान दिया और 6560 बच्चों को दोपहर का भोजन वितरित किया। यहां तक कि उनके साथ अपनी सालगिरह का भोजन भी खाया। ”
इसी तरह का कार्यक्रम बेगमपेट में देवनार स्कूल ऑफ़ ब्लाइंड के छात्रों के लिए भी आयोजित किया गया था। स्टार जोड़ी ने दान के लिए अपनी कमाई का एक हिस्सा भी दान किया है।
सुपर स्टार की लोकप्रियता सिर्फ दक्षिणी बाजारों में ही नहीं है, बल्कि पूरे देश में और साथ ही विदेशों में भी यह छिपा हुआ तथ्य नहीं है।
हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म ‘भारत एन नेनु’ की राजनीतिक थ्रिलर को शानदार समीक्षा प्राप्त हई थी और यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी। इतना ही नहीं, बॉलीवुड फिल्मों सहित यह 2018 की सबसे बड़ी हिट थी।
वर्तमान में, महेश अपनी 25वीं फिल्म महर्षि की शूटिंग कर रहे हैं जिसमें पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में नज़र आएंगी


