- एमबीबीएस की बढ़ती कटऑफ से घबराएं नहीं, आयुष में भी करियर के बेहतरीन अवसर : डॉ. ए.के. द्विवेदी
- मथुरा-वृंदावन में पारिस्थितिक बहाली और जैव विविधता संवर्द्धन के लिए हार्टफुलनेस संस्थान और यूपी ब्रज तीर्थ विकास परिषद (UPBTVP) का सहयोग
- Aamir Khan, Anushka Sharma to Saqib Saleem: Actor-Producers Who Took Self-Authored Creative Risks
- Mrunal Thakur to Raashii Khanna: Actresses Who Drip in Gold
- लॉक अप सीज़न 2 में होस्टिंग से अर्जुन कपूर ने जीता दर्शकों का दिल, एक फैन ने लिखा, "सबसे अच्छे होस्ट वही होते हैं जो बातचीत का हिस्सा लगते हैं, उसे कंट्रोल करने की कोशिश नहीं करते।"
नवाज़ुद्दीन ने करिअर की शुरुवात में फोटोग्राफर के किरदार के लिए दिया था पहला ऑडिशन
रितेश बत्रा की फ़िल्म “फोटोग्राफ” इस महीने के मध्यम में रिलीज होने के लिए तैयार है। फ़िल्म के ट्रेलर, पोस्टर और अब तक रिलीज हुए कंटेंट ने फ़िल्म के प्रति दर्शकों की रुचि बढ़ा दी है। तो वही प्रशंसक सान्या और नवाज़ की जोड़ी को पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक है।
आप को शायद ही पता होगा की नवाज़ ने उनके शुरवाती दिनों में बहुत छोटेबड़े किरदार निभाए थे , जिसके लिए कई बार ऑडिशन देना पड़ा कई बार सेलेक्ट हुए तो कई बार रिजेक्ट भी हुए। जब नवाज़ ने पहली बार किसी ऑडिशन के लिए फोटो खिचवाए और कई जगह उन्होंने वह फोटो भेजे थे। वह फोटो देख कर नवाज़ को एक फोटोग्राफर के किरदार लिए बुलाया गया था, लेकिन उस समय नवाज़ का चयन उस फोटोग्राफर के किरदार के लिए नहीं हुआ था। नवाज़ ने यह वाकया हालही में हुए एक इवेंट में बयां की किस तरह वह उनकी अच्छी फोटो के बदौलत ऑडिशन तक तो पहुंचे पर सेलेक्शन नहीं हुआ।दिलचस्प बात है की नवाज़ तब फोटोग्राफर बनते बनते रह गए थे लेकिन फिल्म फोटोग्राफ ने उन्हें रील लाइफ में फोटोग्राफर बना ही दिया।
मुम्बई की धारावी की पृष्ठभूमि में स्थापित फ़िल्म में नवाज़ एक फ़ोटोग्राफ़र का किरदार निभाते हुए नज़र आएंगे और सान्या मल्होत्रा फ़िल्म में एक अंतर्मुखी कॉलेज गर्ल की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगी जो अपनी पढ़ाई में अव्वल है।
पुरस्कार विजेता निर्देशक की इस आगामी फिल्म का प्रतिष्ठित सनडांस फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर किया गया था और हाल ही में बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में भी प्रदर्शित की गई थी।
रितेश बत्रा द्वारा लिखित और निर्देशित, फ़ोटोग्राफ़ को अमेज़ॅन स्टडियस द्वारा द मैच फैक्ट्री के साथ मिलकर प्रस्तुत किया गया है और यह फ़िल्म 15 मार्च 2019 को भारत में रिलीज़ होने के लिए तैयार है


