- मेटा विज्युअल्स इंदौर में तैयार करेगा एआई प्रोडक्शन स्टूडियो एवं स्किलिंग सेंटर
- Support Wings Spreads Joy Through ‘Little Smiles’ Initiative in Indore
- ‘ओम: चैप्टर 1’ में साई पल्लवी की दमदार एंट्री! आईपीएस नित्या रेड्डी बन न्याय के लिए उठाएंगी आवाज़
- Grammy-Winning Artists Amjad Ali Khan, Amaan Ali Bangash and Ayaan Ali Bangash Bring Samaagam to the La Jolla Symphony & Chorus
- Diwali Is Around the Corner! Sooraj Barjatya’s ‘Yeh Prem Mol Liya’ Reminds Us That Safai Is a Family Affair
गुरु पूर्णिमा पर आज तीन घंटे रहेगा चंद्र ग्रहण का असर, बरतें ये सावधानियां
डॉ श्रद्धा सोनी
वैदिक ज्योतिषाचार्य
गुरु पूर्णिमा पर तीन घंटे रहेगा चंद्र ग्रहण का असर, जानें सूतक का समय, बरतें ये सावधानियां
गुरु पूर्णिमा की रात को वर्ष का दूसरा ग्रहण दिखाई देगा। यह तीन घंटे तक दिखेगा।
वर्ष 1870 में ऐसा दुर्लभ योग था, जो गुरु पूर्णिमा के दिन दिखेगा। चंद्र ग्रहण के चलते मंगलवार शाम साढ़े चार बजे से ही मंदिरों के पट खुल जाएंगे। विजय नगर निवासी ज्योतिषाचार्य पूनम वार्ष्णेय के अनुसार चंद्र ग्रहण गुरु पूर्णिमा के उत्तर आषाढ़ नक्षत्र में लगेगा।
यह खंडग्रास चंद्र ग्रहण कहा जा रहा है। चंद्र ग्रहण मंगलवार की रात 1.30 बजे से शुरू होगा। यह मध्य रात्रि 2.58 बजे तक दिखाई देगा। मोक्ष 4.30 बजे सुबह दिखाई देगा। ग्रहण के दोषकाल वाले समय को सूतक कहा जाता है। यह सूतक नौ घंटे पहले यानि 16 जुलाई को शाम साढ़े चार बजे से शुरू हो जाएंगे।
सूतक लगने से मंदिरों के पट बंद कर दिए जाएंगे। 17 जुलाई को सुबह साढ़े चार बजे के बाद ही पट खुलेंगे। ग्रहण की अवधि तीन घंटे रहेगी।
चंद्र ग्रहण के समय बरतें ये सावधानी – चंद्र ग्रहण के समय अन्न जल ग्रहण नहीं करना चाहिए।
- घर में कोई लंबे समय से बीमार हो तो ग्रहण के बाद सात अनाज दान करें।
- भगवान का भजन कीर्तन, मंत्र, जप, आरती करें।
- ग्रहण के बाद पूरे घर में गंगाजल का छिड़कें।
- ग्रहण के समय सिलाई, कढ़ाई, भोजन पकाना, खाना आदि नहीं करना चाहिए।
- गर्भवती महिलाओं को कमरे से बाहर नहीं निकलना चाहिए।


