- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
डेलबर आर्या ने ऑल-ब्लैक लहंगा-चोली में बिखेरा जलवा; फैंस बोले ‘खूबसूरती की मिसाल’
डेलबर आर्या का इंस्टाग्राम हमेशा से ही वेस्टर्न और ट्रेडिशनल लुक्स का बेहतरीन मेल दिखाता आया है। एक बार फिर एक्ट्रेस ने अपने नए ऑल-ब्लैक लहंगा-चोली लुक से फैंस को दीवाना बना दिया है। इस लुक में डेलबर ने अपनी खूबसूरती और एलीगेंस से सबका दिल जीत लिया। ब्लैक कलर में वो एकदम क्लासी और स्टनिंग लग रही थीं, जो हर किसी का ध्यान खींचने वाला लुक है। ये आउटफिट किसी भी फंक्शन के लिए एक परफेक्ट चॉइस हो सकता है।
डेलबर ने अपने इंस्टाग्राम पर डिजाइनर दीवा कौर द्वारा डिजाइन किया हुआ यह खूबसूरत ब्लैक लहंगा शेयर किया। इस आउटफिट में डीप स्वीटहार्ट नेकलाइन वाली चोली थी, जिसमें फुल लेंथ शीयर नेट स्लीव्स और कमर पर खूबसूरत टैसल डीटेलिंग थी। लहंगे पर की गई बारीक ब्लैक पर्ल फ्लोरल कढ़ाई ने इस लुक को और भी खास बना दिया। इस लहंगे ने डेलबर के टोन्ड मिडरिफ को खूबसूरती से हाइलाइट किया और ट्रेडिशन और मॉडर्न टच का शानदार कॉम्बिनेशन पेश किया। यह लुक संगीत, रिसेप्शन या किसी भी खास मौके के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।
डेलबार ने अपने दुपट्टे को भी एक यूनिक अंदाज़ में स्टाइल किया, जो उनके फिगर को खूबसूरती से उभारता है और लुक को बोल्ड बना देता है। उन्होंने ब्लैक आउटफिट को मैच करते हुए व्हाइट डायमंड्स, पर्ल्स और ग्रीन एमरल्ड्स का शानदार कॉम्बिनेशन चुना। गहनों में सबसे खास रहा खूबसूरत चोकर नेकलेस, जो उनकी नेकलाइन पर परफेक्टली फिट बैठा था। इसके साथ तीन लेयर वाला लॉन्ग नेकलेस, लंबे झुमके और मैचिंग रिंग्स ने लुक को कम्प्लीट किया।
मेकअप की बात करें तो डेलबर ने अपना सिग्नेचर सॉफ्ट ग्लैम लुक कैरी किया – न्यूड आईशैडो, विंग्ड आईलाइनर, काजल से भरी आंखें, गुलाबी गाल, ग्लॉसी पिंक लिपस्टिक और मिडल पार्टेड वेवी हेयरस्टाइल में वह बेमिसाल लग रही थीं।
डेलबर आर्या एक बार फिर फैशन इंस्पिरेशन बन गई हैं, खासकर वेडिंग सीज़न के लिए। फैंस ने उनकी तारीफों के पुल बांध दिए। किसी ने लिखा, “Stunningly gorgeous! 🔥🔥🖤🖤✨”, तो कोई बोला “Beauty with black 🖤🖤🖤♠️♣️♠️♣️”, वहीं एक और कमेंट था, “Del …Gorgeous 😍😍”। ये साफ है कि डेलबर का फैशन गेम हमेशा टॉप पर रहता है।


