- BHIVE Unveils Its First-Ever Brand Film with Milind Soman, Turning Its Campus Workplace Vision into a Movement
- नेशनल अवॉर्ड विनर अंजलि पाटिल की ‘सेल्वी’ ने बुसान प्रीमियर से पहले जारी किया नया पोस्टर
- पूजा बत्रा, अदिति गोवित्रिकर और दीपक तिजोरी ने योगासन चैंपियनशिप में जमाया रंग, फिटनेस को लेकर दिया खास संदेश
- A Soulful Farewell to Bappa: Nirvaan Birla Presents His Rendition of ‘Jai Ganesha Deva’
- Krishna das joins amjad ali khan’s chants for unity for a powerful rendition of om mani padme hum
सत्व स्कूल में हस्तकला सत्र ने बच्चों को भारतीय परंपरा से जोड़ा
• झाबुआ से आये पदमश्री रमेश परमार जी और श्रीमती शांति परमार जी की डॉल मेकिंग और पेपर माचे कला के सत्र ने इंदौर वासियो को लुभाया
इंदौर, 31 मई 2025 – सत्व स्कूल 31 मई को सुप्रसिद्ध लोककलाकार एवं पदमश्री सम्मानित श्री रमेश परमार जी और श्रीमती शांति परमार जी के विशेष कला सत्र का आयोजन सत्व स्कूल में किया गया, जिसमें उन्होंने प्रतिभागियों को डॉल मेकिंग (गुड़िया निर्माण) और पेपर माचे कला की बारीकियों से अवगत कराया।
इस सत्र में विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पारंपरिक भारतीय हस्तकला की इस अनूठी विधा को नजदीक से सीखा। परमार दंपति ने अपने वर्षों के अनुभव को साझा करते हुए प्रतिभागियों को स्वयं कला में हाथ आजमाने का अवसर दिया।
उपस्थित लोगों ने इस रचनात्मक अनुभव को अत्यंत प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक बताया।
यह आयोजन सत्त्व की भारत-केंद्रित, समग्र शिक्षा पहल का एक हिस्सा है। उपस्थित अभिभावकों और शिक्षकों ने सत्र की गर्मजोशी, ऊर्जा और शैक्षिक प्रभाव की सराहना की।


