- एथर एनर्जी लिमिटेड ने मध्य प्रदेश में इलेक्ट्रिक स्कूटर को मेनस्ट्रीम बनाने के लिए इंदौर में कोणार्क पेश किया
- व्यायाम से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा 8-12% तक कम, अब इलाज सिर्फ कीमोथेरेपी नहीं: डॉ. प्रांजिल मंडलोई
- एनआईएफ ग्लोबल इंदौर के स्टूडेंट डिज़ाइनरों ने लंदन फैशन वीक में दिखाई क्रिएटिविटी
- Revati Mahurkar Brings Intense Dance Energy to Prince Narula’s ‘Dhayein Dhayein’
- Tia Bajpai and Arian Romal’s ‘FANAA’ Blends Haunting Music and Horror, Faces 18+ Restriction on YouTube
रियल लाइफ में मैं एक शानदार शादी करना चाहती हूं: कावेरी प्रियम
स्टारप्लस का डेली सोप ‘ये रिश्ते हैं प्यार के’ में फिलहाल काफी ज्यादा ड्रामा देखने को मिल रहा है, क्योंकि दर्शक कुणाल (रित्विक अरोड़ा) और कुहू (कावेरी प्रियम) की बहुप्रतीक्षित शादी को देखने के लिये उत्सुक हो रहे हैं।
इस शो के मेकर्स इसे इस सीजन की सबसे भव्य शादी बनाने में कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे हैं! कपड़ों से लेकर, इसके सारे रस्मों-रिवाज तक सबकुछ अव्वल दर्जे का है!
दुल्हन, कुहू (कावेरी प्रियम) इस बारे में बहुत ही मजेदार बात कहती हैं, ‘’हम शादी के जिस सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे हैं उसे काफी भव्य रूप दिया गया है। मैं अपनी रियल शादी भी कुछ ऐसी ही चाहती हूं। मैं अपने लिये डेस्टिनेशन वेडिंग करवाना चाहूंगी।
बस अंतर केवल इतना होगा कि शादी के दौरान में और मेरे पति खुश होंगे, इस शो में मेरे और कुणाल की तरह नहीं (हंसते हुए)।‘’
इस शो के मौजूदा ट्रैक के अनुसार, महा एपिसोड के बाद दोनों बहनों कुहू और मिष्टी की जिंदगी पूरी तरह से बदलने वाली है। काफी सारी अटकलें लगायी जा रही हैं कि क्या इस शो में लीप आने वाला है या फिर कुहू और कुणाल की शादी होगी या नहीं?


