- Solaryaan Joins Haryana Green Energy Roadshow as Inverter Sales Cross 1 Lakh in H1 FY27
- फेयरफील्ड बाय मैरियट इंदौर में 7 अक्टूबर को शुरू होगा, ग्लास स्काई रूफटॉप रेस्टोरेंट, मिलेगा खास डाइनिंग एक्सपीरियंस
- ICICI Bank brings back ‘Festive Bonanza’ with exciting deals across shopping, travel, and lifestyle brands
- आईसीआईसीआई बैंक ने खरीदारी, यात्रा और लाइफस्टाइल ब्रांड्स पर आकर्षक ऑफर के साथ ‘फेस्टिव बोनांजा’ की फिर की शुरुआत
- Mumbai Deputy Mayor Sanjay Ghadi Honored with Mumbai Achievers Awards 2026
कुंग फु’ ने मेरे आगामी शो ‘नम:’ के लिये 7-8 इंच कम करने में मेरी काफी मदद की: विकास मानकतला का
हम अपने चहेते सितारों को छोटे परदे पर हर दिन अपने शोज़ में निभाये जाने वाले किरदारों में जान डालते हुए देखते हैं। लेकिन उन किरदारों को वास्तविक दिखाने के पीछे काफी सारी मेहनत होती है और उनमें से एक है उनका अपीयरेंस और फिटनेस।
इन दिनों एक्टर्स फिट रहने के नये और सेहतमंद तरीके तलाशते रहते हैं और स्टारप्लस के आगामी मायथोलॉजिकल ड्रामा ‘नम:- अनंत मित्रता की महागाथा’ के लीड एक्टर, विकास मानकतला मार्शल आर्ट स्पोर्ट, कुंग फु में अपनी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। वह फिट और सेहतमंद रहने के लिये काफी मेहनत कर रहे हैं।
विकास मानकतला कहते हैं, ‘’मैं सुबह 5 बजे मार्शल आटर्स के साथ अपने दिन की शुरुआत करता हूं, जो मेरे अंदर ऊर्जा भरता है। मैं कई सारी मजेदार और दिलचस्प तकनीकें सीख रहा हूं। यह मेरी पूरे ट्रेनिंग को और भी दमदार बनाता है।
इसके साथ ही कुंग फु मेरे लिये तनाव को दूर भगाने के रूप में भी काम करता है। जब मैं इसकी प्रैक्टिस कर रहा होता हूं तो मेरी सारी टेंशन और थकान दूर हो जाती है। इसके अलावा इसने मेरे आगामी शो ‘नम:’ के लिये 7-8 इंच कम करने में भी मेरी काफी मदद की है।
इस शो में मैं भगवान शिव की भूमिका निभा रहा हूं। यह मेरा नया-नया प्यार है और आगे मुझे इस तकनीक को और भी तीव्र करने और अपनी कद-काठी को बेहतर बनाने की उम्मीद है।‘’
अपने फिटनेस लक्ष्यों के लिये विकास की इस लगन और मेहनत के लिये उनकी जितनी तारीफ की जाये,उतनी कम है!
वैसे, हमें इस बात का पक्का विश्वास है कि उनके कई सारे फैन्स अपना फिटनेस मंत्रा पाने में कामयाब होंगे और इसी लगन के साथ उस पर अमल करेंगे।


