- Solaryaan Joins Haryana Green Energy Roadshow as Inverter Sales Cross 1 Lakh in H1 FY27
- फेयरफील्ड बाय मैरियट इंदौर में 7 अक्टूबर को शुरू होगा, ग्लास स्काई रूफटॉप रेस्टोरेंट, मिलेगा खास डाइनिंग एक्सपीरियंस
- ICICI Bank brings back ‘Festive Bonanza’ with exciting deals across shopping, travel, and lifestyle brands
- आईसीआईसीआई बैंक ने खरीदारी, यात्रा और लाइफस्टाइल ब्रांड्स पर आकर्षक ऑफर के साथ ‘फेस्टिव बोनांजा’ की फिर की शुरुआत
- Mumbai Deputy Mayor Sanjay Ghadi Honored with Mumbai Achievers Awards 2026
चिरंजीवी ने कहा की सच्ची पर अनसुनी है “सैय रा नरसिम्हा रेड्डी” की कहानी l
“सैय रा नरसिम्हा रेड्डी” की कहानी बेहद ही अद्भुद है l हालहि में रिलीज हुए फिल्म के टीज़र ने सभी के बीच एक उत्सुकता पैदा कर दी है l फिल्म की संपूर्ण स्टारकास्ट काफी धमाकेदार है, जिस वजैसे फिल्म का काफी बेसब्री से इंतज़ार किया जा रहा है l
भारत के 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के पहले युद्ध से लगभग 30 साल पहले स्थापित, “सैय रा नरसिम्हा रेड्डी” एक स्वतंत्रता सेनानी उय्यलावडा नरसिम्हा रेड्डी की कहानी है, जिन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह किया था।
नरसिम्हा रेड्डी पहले भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ़ लड़ाई लड़ी थी लेकिन अधिकतम लोग उनकी इस जाबाज़ कहानी के बारे में नहीं जानते है जिसे अब फिल्म “सई रा नरसिम्हा रेड्डी” के जरिये दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा।
फ़िल्म के मुख्य हीरो चिरंजीवी ने देश के इस सुने हीरो के बारे में बात करते हुए साझा किया,”अब तक हम पाठ्यपुस्तकों में उन महान नायकों के बारे में पढ़ते आये है जिन्होंने आजादी के लिए अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी, लेकिन इस कहानी का उल्लेख कही भी नहीं किया गया है। इस कहानी के बारे में कोई नहीं जानता। इस कहानी में एक कॉमर्शियल फिल्म के लिए उपयुक्त सभी तरह के इमोशन्स हैं और यही बात मुझे लुभाती है।”
वही, फ़िल्म में लक्ष्मी का किरदार निभा रही तमन्नाह भाटिया कहती है,” सैय रा एक ऐसी कहानी है जिसके बारे में लोगों को जानना चाहिए। यह एक ऐसे नायक के बारे में जिसे लोग नहीं जानते हैं और हमें आजादी की लड़ाई के बारे में जानना चाहिए जो हमने लड़ी थी।”
हाल ही में रिलीज हुए फ़िल्म के टीज़र की बात करे तो, इसमें उस अनसुने नायक नरसिम्हा रेड्डी की कहानी को दिखाया गया है, जिसने ब्रिटिशों के साथ अपनी पहली लड़ाई लड़कर भारत में ब्रिटिश शासन के दौरान एक प्रमुख भूमिका निभाई थी।


