- Riteish Deshmukh takes a leap into Telugu cinema with Ram Pothineni’s RAPO23
- From Ananya Panday to Kashika Kapoor to Janhvi Kapoor - 5 OG Bollywood Beauties Who Will Give You the Perfect Garba Looks You Need This Navratri
- From Reena Malhotra to Kamalpreet Dhanoa: 25 Years of Dia Mirza and Her Evolution as an Actor
- Who is Pragati Srivastava? The Fresh Face Set for a Promising Bollywood Debut with Aanand L Rai’s Nakhrewaalii
- Mia by Tanishq Launches "Lightscapes": A Jewellery Collection Inspired by the Magic of Festive Lights
प्रीमियम एक्सटीरियर्स एंड इंटीरियर्स एक्सपो – 2025- 18 अप्रैल से शुरू होगा एक्सपो,
चार दिवसीय आयोजन में जुड़ेगी इंडस्ट्री
इंदौर में होने जा रहा डिज़ाइन इनोवेशन का भव्य आयोजन
इंदौर, 07 अप्रैल 2025 – इंटीरियर और एक्सटीरियर डिज़ाइन इंडस्ट्री के नवीनतम ट्रेंड्स, अत्याधुनिक तकनीकों और नए प्रोडक्ट्स को प्रदर्शित करने के लिए प्रीमियम एक्सटीरियर्स एंड इंटीरियर्स एक्सपो-2025 का आयोजन एम.वी. पटेल एंड कंपनी और फ्यूचर इवेंट्स द्वारा किया जा रहा है। यह भव्य आयोजन 18 से 21 अप्रैल 2025 तक इंदौर के लाभगंगा एक्सिबिशन सेंटर में होगा। यह एक्सपो न केवल डिज़ाइन प्रोफेशनल्स और बिज़नेस ओनर्स के लिए, बल्कि आर्किटेक्ट्स, इंटीरियर डिजाइनर्स, बिल्डर्स और आम उपभोक्ताओं के लिए भी एक बेहतरीन अवसर होगा, जहाँ वे डिज़ाइन जगत के नवीनतम इनोवेशन को करीब से देख और समझ सकेंगे।
डिज़ाइन और आर्किटेक्चर इंडस्ट्री में तेजी से हो रहे बदलावों को ध्यान में रखते हुए, इस एक्सपो में देश-विदेश के प्रमुख ब्रांड्स अपने नवीनतम प्रोडक्ट्स और डिज़ाइन सॉल्यूशंस प्रदर्शित करेंगे। लाइव डेमो, ब्रांड शोकेस और बिज़नेस नेटवर्किंग के अवसर इस आयोजन का प्रमुख आकर्षण होंगे। एक्सपो में भाग लेने वाले विज़िटर्स को न केवल मार्केट में उपलब्ध अत्याधुनिक डिज़ाइन विकल्पों की जानकारी मिलेगी, बल्कि वे विशेषज्ञों से सीधे संवाद कर अपने प्रोजेक्ट्स के लिए उपयुक्त समाधान भी खोज सकेंगे।
फ्यूचर इवेंट्स के डायरेक्टर श्री अमेय गोखले ने कहा, “प्रीमियम एक्सटीरियर्स एंड इंटीरियर्स एक्सपो-2025 डिज़ाइन इंडस्ट्री के लिए नए ट्रेंड्स और अत्याधुनिक तकनीकों को समझने और अपनाने का एक सुनहरा अवसर है। हमें गर्व है कि हम इस इवेंट के माध्यम से एक ऐसा मंच प्रदान कर रहे हैं, जहाँ प्रोफेशनल्स, ब्रांड्स और इनोवेटर्स एक साथ आकर नए आइडियाज़ और टेक्नोलॉजी को एक्सप्लोर कर सकेंगे। हमें विश्वास है कि यह आयोजन डिज़ाइन इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।”
आगे श्री गोखले बताते हैं कि “इंटीरियर और एक्सटीरियर डिज़ाइन इंडस्ट्री तेजी से विकसित हो रही है, और यह एक्सपो इस बदलाव का केंद्र बनेगा। इस आयोजन के माध्यम से हम नई डिज़ाइन संभावनाओं को पेश करेंगे, ताकि इंडस्ट्री के पेशेवरों और उपभोक्ताओं को उनके अनुरूप सॉल्यूशंस मिल सकें। इंडस्ट्री के लिए भी यह एक शानदार अवसर है कि हम अपने उत्पादों और ब्रांड को सही ऑडियंस तक पहुँचा सकें। इस तरह के एक्सपो न केवल बिज़नेस विस्तार के लिए बल्कि उपभोक्ताओं से सीधे जुड़ने के लिए भी बेहद जरूरी हैं। इस एक्सपो में भाग लेने वालों को कई बेहतरीन अवसर मिलेंगे, जिनमें इंटीरियर और एक्सटीरियर डिज़ाइन जगत के टॉप ब्रांड्स की प्रदर्शनी, बिज़नेस नेटवर्किंग और संभावित पार्टनरशिप के अवसर, नवीनतम डिज़ाइन ट्रेंड्स और अत्याधुनिक प्रोडक्ट्स का अनावरण, इंडस्ट्री के दिग्गजों द्वारा विशेष सेमिनार और वर्कशॉप्स, और डिज़ाइन सॉल्यूशंस का लाइव डेमो शामिल हैं।”
इस आयोजन को प्रतिष्ठित प्रायोजकों द्वारा समर्थित किया जा रहा है। एम.वी. पटेल एंड कंपनी मुख्य प्रायोजक के रूप में कार्य कर रही है, जबकि भारत लाइफस्टाइल ने सिल्वर स्पॉन्सर के रूप में भागीदारी की है। पूरे एक्सपो को ग्रीनकॉन द्वारा एयर-कूल्ड किया जाएगा, जो इस एक्सपो का आधिकारिक एयर-कूलिंग पार्टनर है। रियल टच, कृष्णा लैमिनेट्स, वायु और मार्क्यूब्स से अतिरिक्त प्रायोजन सहयोग मिला है, जो सभी इस महत्वपूर्ण उद्योग आयोजन को संभव बनाने में योगदान दे रहे हैं।


