- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
आमिर खान की “लगान” ‘गार्डियंस ऑफ़ द गैलेक्सी’ के निर्देशक जेम्स गन की पसंदीदा ‘भारतीय’ फ़िल्म है!
जाने-माने अंतर्राष्ट्रीय फिल्म निर्देशक जेम्स गुन, जिन्हें मार्वल यूनिवर्स से गार्डियन ऑफ़ द गैलेक्सी फिल्मों के लिए जाना जाता है, उन्होंने हाल ही में साझा किया कि आमिर खान की लगान उनकी ‘पसंदीदा’ भारतीय फिल्म है। एक बातचीत में सवाल का जवाब देते हुए, उनसे एक प्रशंसक ने उनसे पूछा कि वह भारतीय फिल्मों के बारे में क्या सोचते और क्या उन्होंने कोई भारतीय फ़िल्म देखी हैं। तो, उनका जवाब बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की समीक्षकों द्वारा प्रशंसित और भारतीय सिनेमा की कल्ट क्लासिक ‘लगान’ था।
एक प्रशंसक ने ट्वीट किया,”Do you see any Indian movies @JamesGunn sir?” जिसपर जेम्स गुन ने जवाब दिया,”Many. Lagaan is probably my favorite.”
जिसके बाद, सुपरस्टार के प्रशंसकों ने जल्द ही अधिक भारतीय फिल्मों के सुझाव के साथ उनके ट्वीट का जवाब देना शुरू कर दिया। इस सुझाव में आमिर खान स्टारर दंगल, तारे ज़मीन पर और 3 इडियट्स शामिल है।
सचमुच, आमिर और उनके काम ने दुनिया भर से सराहना प्राप्त की है और अब, हम लाल सिंह चड्ढा के लिए उत्साहित हैं, जहां आमिर खान और करीना कपूर खान टॉम हैंकर की ‘फॉरेस्ट गंप’ के आधिकारिक रीमेकमें दिखाई देंगे।


