- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
आयुष शर्मा ने उठाया अपनी तीसरी फिल्म से पर्दा, साउथ इंडियन स्टाइल को अपनाने वाले पहले बॉलीवुड स्टार बने
दशहरा के खास मौके पर बॉलीवुड स्टार आयुष शर्मा ने अपनी अपकमिंग फिल्म की एक झलक लॉन्च की हैं। ये अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट #AS03 बॉलीवुड में उनकी तीसरी फिल्म है। इसके टीजर में जंगल की भयंकर, अधेंरी और डरावनी दुनिया की झलक पेश की गई है। एक तरह से आयुष शर्मा की ये फिल्म रामायण के निष्कर्ष के साथ आती है, जो बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है।
साउथ इंडियन मार्केट में मौजूद ट्रेंड को फॉलो करते हुए मेकर्स द्वारा आयुष शर्मा की तीसरी फिल्म AS03 की घोषणा की गई है, जो बॉलीवुड में ऐसी अनाउंसमेंट करने वाले पहले एक्टर बन गए हैं। हालांकि, इस फिल्म से जुड़ी डीटेल्स अब तक सामने नहीं आई है, लेकिन आयुष शर्मा ने मायथो मॉडर्न एक्शन एडवेंचर का टीजर जारी कर दिया है, जो साल 2023 में रिलीज होगी।
वैसे हाल ही में एक्टर ने अपने वर्कआउट के कुछ वीडियोज और फोटोज को शेयर करते हुए अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर दर्शकों के उत्साह को बढ़ा दिया था। ऐसे में अब फिल्म के टीजर में आयुष शर्मा की शानदार बॉडी को एक वॉरियर पर्सनालिटी के साथ बीस्ट मोड को दिखाया गया है।
इस फिल्म को लेकर आयुष शर्मा ने शेयर किया है, “AS03 एक बेहद ही खास फिल्म है, जो एक कमाल के कॉन्सेप्ट के साथ आती है, जो तुरंत मेरे साथ कनेक्ट हो गई । यह एक बहुत ही अनोखी, दिलचस्प और रोमांचक फिल्म है, जिसमें बेहतरीन विजन और कॉन्सेप्ट को पेश करने के लिए एक बेहद स्किल्ड टीम अपना बेस्ट देने के लिए काम कर रही है। मैं हर रोज इस पर काम करके सरप्राइज हूं, और दर्शकों द्वारा इस दुनिया को एक्सप्लोर करने के लिए एक्साइटेड हूं।”
रिमार्केबल वीएफएक्स और सिनेमेटोग्राफी के साथ टीजर ने बिना किसी शक ही फिल्म के लिए दर्शकों की एक्साइटमेंट को बढ़ाते हुए, एक विजुअल ट्रीट होने का वादा किया है। इसके अपबीट और इंटेंस बैकग्राउंड म्यूजिक ने भी टीजर से जुड़ी मिस्ट्री और दिलचस्पी को खूब बढ़ाया है।
इससे पहले, आयुष शर्मा ने भी एक दिलचस्प पिक्चर के साथ एक और फिल्म की घोषणा की थी। कह सकते है कि अंतिम: द फाइनल ट्रुथ की शानदार सफलता के बाद, आयुष एक के बाद एक अपने अलग और दिलचस्प प्रदर्शनों के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
डायरेक्टर डुओ फायर एंड आइस (रवि वर्मा और इमरान सरधरिया) द्वारा डायरेक्टेड, AS03 क्लिफ्टन स्टूडियो, सिनेमा एंट और गॉड ब्लेस एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस्ड है।


