- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
अभय वर्मा ने मां को बताया अपनी सबसे बड़ी प्रेरणा, कहा- आज जो हूं, उन्हीं की वजह से हूं
अभय वर्मा का मानना है कि आज तक जो भी मिला है, वह उनकी मां की मेहनत का फल है: “मैं और मेरा भाई मानते हैं कि हमारी मेहनत का फल तो हमें मिलना शुरू भी नहीं हुआ है”
अक्सर हमारे अपने ही हमें अपने सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं। अभिनेता अभय वर्मा के लिए यह हौसला उनकी मां रही हैं, जिन्हें वह “सबसे बहादुर इंसान” मानते हैं। नेटफ्लिक्स की आगामी सीरीज़ ऑपरेशन सफेद सागर की रिलीज़ की तैयारी कर रहे अभय कहते हैं कि उनकी मां ने हर मुश्किल का डटकर सामना किया और परिवार के विरोध के बावजूद उन्हें और उनके बड़े भाई को अपने सपनों के पीछे जाने का साहस दिया।
अभय कहते हैं, “मेरी मां सबसे बहादुर हैं। उन्होंने पूरे परिवार के खिलाफ खड़े होकर हिम्मत दिखाई ताकि मैं और मेरा बड़ा भाई अपने सपनों को पूरा कर सकें। मुझे इस बात पर बहुत गर्व है कि मैं अपनी मां का बेटा हूं।”
अपनी ज़िंदगी के सबसे कठिन दौर को याद करते हुए वह कहते हैं, “जब मैं बहुत छोटा था, तभी मेरे पिता का निधन हो गया था। उस बात को अब 14 साल हो चुके हैं। मेरी मां दिल की मरीज हैं। मैं भावुक होकर यह नहीं कह रहा, लेकिन उन्होंने जिस हिम्मत और साहस के साथ हर परिस्थिति का सामना किया है, वह हमारे लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है। मैं और मेरा भाई दोनों मानते हैं कि हमारी मेहनत का फल तो हमें मिलना शुरू भी नहीं हुआ है, आज जो कुछ भी मिल रहा है, वह हमारी मां की मेहनत का नतीजा है। अगर आज मैं यहां बैठा हूं, तो यह सिर्फ उनकी मेहनत, त्याग और बलिदान की वजह से है।”
ऑपरेशन सफेद सागर के साथ अभय वर्मा अपने उस सपने को लगातार साकार कर रहे हैं, जिसमें वह अपनी पीढ़ी के सबसे भरोसेमंद युवा अभिनेताओं में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं। इस सीरीज़ में वह सिद्धार्थ, जिमी शेरगिल, दिया मिर्जा समेत कई शानदार कलाकारों के साथ स्क्रीन साझा करते नज़र आएंगे। यह सीरीज़ 7 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।


