- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
कन्ज़्यूमर इलेक्ट्रोनिक्स के दिग्गज अकाई ने किया डायरेक्ट कूल रेफ्रीजरेटर्स की नई सीरीज़ का लॉन्च
इस लॉन्च का उद्देश्य मार्केट की खामियों को दूर करना और डीसी सेगमेन्ट में सशक्त मौजूदगी बनाना है
जाने-माने जापानी कन्ज़्यूमर इलेक्ट्रोनिक्स ब्राण्ड अकाई ने डायरेक्ट कूल सिंगल डोर रेफ्रीजरेटर्स की नई सीरीज़ का लॉन्च किया है, जिसे भारतीय परिवारों की बदलती ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है। रेफ्रीजरेशन सेगमेन्ट में यह कदम उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता के आधुनिक, उर्जा प्रभावी प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराने की अकाई की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
सिंगल डोर रेफ्रीजरेटर्स की नई रेंज 48 लीटर से 230 लीटर क्षमता तथा 1-स्टार से 5-स्टार रेटिंग्स में उपलब्ध है। ये रेफ्रीजरेटर कूलिंग के शानदार परफोर्मेन्स, एंटी-बैक्टीरियल गास्केट, टफन्ड ग्लास शेल्व्स, मैनुअल एवं पुश-बटन डीफ्रॉस्ट ऑप्शन्स के साथ आते हैं तथा कर्व्ड एवं ग्लास डोर डिज़ाइन एवं शानदार रंगों जैसे सिल्वर, वाईन एवं ब्लू में उपलब्ध हैं। भीतर की ओर पर्याप्त स्टोरेज के साथ अकाई के सिंगल डोर रेफ्रीजरेटर्स सही मायनों में पैसा वसूल हैं। ये रु 13990 की शुरूआती कीमत पर उपलब्ध हैं।
आधुनिक जीवनशैली को ध्यान में रखते हुए अकाई के रेफ्रीजरेटर्स की नई सीरीज में कई अतिरिक्त फीचर्स लाए गए हैं जैसे बेस स्टोरेज बास्केट, एलईडी लाइटिंग के साथ सर्ज प्रोटेक्शन। इसमें बोतल सेपरेटर, साफ्ट क्रेस्पर बास्केट, प्रीमियम एवं लक्ज़री सीरीज़ के लिए ऐग ट्रे तथा लक्ज़री सीरीज़ में ऑप्शनल ब्यूटी/ मेडिसिन बॉक्स भी शामिल हैं।
इस लॉन्च के अवसर पर अनुराग शर्मा, मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ, अकाई इंडिया ने कहा, ‘‘अकाई में हम भारतीय परिवारों के लिए सुलभ कीमतों पर ग्लोबल टेक्नोलॉजी को सुलभ बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम उर्जा दक्षता एवं फंक्शनल डिज़ाइन के साथ हम उनकी ज़रूरतों को पूरा करने पर ध्यान देते हैं। यह पहल न सिर्फ भारतीय होम अप्लायन्स के बाज़ार में हमारी मौजूदगी को सशक्त बनाएगी बल्कि आने वाले सालों में हमारे विकास को भी बढ़ावा देगी। अकाई ने उपभोक्ताओं एवं मार्केट की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए रेफ्रीजरेटर्स की इस रेंज का लॉन्च किया है।’
ये रेफ्रीजरेटर फिक्स्ड स्पीड कम्प्रेसर, और वाईड वोल्टेज क्षमता (160-260 वोल्ट) के साथ वोल्टेज के उतार-चढ़ाव में भी बेहतरीन कूलिंग देते हैं। उपभोक्ता चुनिंदा मॉडल के लिए प्रोडक्ट पर एक साल की वारंटी और कम्प्रेसर पर 10 साल की वारंटी का लाभ उठा सकते हैं। इस तरह अकाई उपभोक्ताओं को संतोषजनक एवं टिकाउ प्रोडक्ट्स और सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए तत्पर है।


