- Solaryaan Showcases Hybrid Inverters and Battery Storage Solutions for Homes, Businesses and Industry at REI Expo 2026
- Madhya Pradesh Powers Up Semiconductor Ambitions with MPSEDC–SEMI India MoU and IESA’s Industry ecosystem support.
- Pragya Jaiswal on Working with Sunny Deol in the Upcoming Suryaa: Ant Se Aarambh Tak, Reveals His Off-screen Personality is Different from His On-screen Portrayals
- JEET AI Launches India’s First AI Tutor That Goes Beyond Answers to Actually Teach
- जीत एआई (JEET AI) ने पेश किया भारत का पहला एआई ट्यूटर, जो सिर्फ जवाब नहीं देता, बल्कि पढ़ाता भी है
अमन व वैष्णवी ने जीती इंटरनेशनल टेनिस चैंपियनशिप
इंटरनेशनल वर्ल्ड टेनिस टूर जूनियर आईटीएफ ग्रेड-5 टेनिस चैंपियनशिप
इंदौर,। भारत के अमन दहिया व वैष्णवी अदकर ने मध्यप्रदेश टेनिस एसोसिएशन द्वारा आयोजित एवं यलो डायमंड द्वारा प्रायोजित इंटरनेशनल वर्ल्ड टेनिस टूर जूनियर आईटीएफ ग्रेड-5 टेनिस चैंपियनशिप के क्रमशरू बालक व बालिका वर्ग का खिताब अपने नाम किया। बालक वर्ग के फाइनल में अमन ने स्थानीय खिलाड़ी डेनिम यादव को कड़े मुकाबले में पराजित किया।
इंदौर टेनिस क्लब पर खेले गए इस टूर्नामेंट के दोनों ही फाइनल रोचक अंदाज में खेले गए। लगभग सवा दो घंटे चले बालक वर्ग के खिताबी मुकाबले में शीर्ष वरीयता प्राप्त अमन दहिया ने इंदौर के तीसरी वरीयता प्राप्त डेनिम यादव को 4-6, 6-0, 6-4 से पराजित किया। पहले सेट में डेनिम ने अपने होम ग्राउंड का फायदा उठाया और उम्दा सर्विस और प्लेसमेंट की बदौलत 6-4 से जीत हासिल की। लेकिन अमन ने दूसरे सेट में जोरदार वापसी की और डेनिम की लगातार सर्विस ब्रेक कर 6-0 से सेट अपने नाम किया।
तीसरे सेट में डेनिम ने जोरदार शुरुआत की और 2-0 की बढ़त बना ली थी, लेकिन अमन ने अपनी शैली के अनुरूप खेलते हुए डेनिम की सर्विस ब्रेक कर सेट और मैच अपने नाम कर लिया। डेनिम ने पूरे मैच में उम्दा सर्विस के साथ सर्विस रिटर्न पर सही प्लेसमेंट किया। डेनिम ने अमन को मैच में काफी दौड़ाया भी, लेकिन वे अपनी सर्विस नहीं बचा सके, जिससे वे खिताब से वंचित हो गए।
वैष्णवी के आगे लक्ष्मी की नहीं चली
दूसरी वरीयता प्राप्त वैष्णवी अदकर ने अपने ख्याती के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए बालिका एकल के खिताबी मुकाबले में गैर वरीयता प्राप्त लक्ष्मी प्रभा को तीन सेटों के रोचक मुकाबले में 6-2, 4-6, 6-2 से पराजित किया। एक घंटा 40 मिनट तक चले इस मुकाबले में अपने करारे शॉट और तेज सर्विस की बदौलत वैष्णवी ने पहला सेट आसानी से जीत लिया। लेकिन दूसरे सेट में लक्ष्मी प्रभा ने अपना गेम बदला और गेंद पुरानी होने से धीमी होने का फायदा उठाते हुए वैष्णवी को ज्यादा आक्रामक नहीं होने दिया और लक्ष्मी ने यह सेट 6-4 से अपने नाम किया। लेकिन तीसरे सेट में नई बॉल मिलने पर फिर वैष्णवी हावी हो गई और अपनी शैली के अनुरूप खेलते हुए उन्होंने तीसरे सेट में भी लक्ष्मी की सर्विस ब्रेक कर 6-2 से जीत हासिल की।
विजेताओं को संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने पुरस्कृत किया
संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने एकल वर्ग के विजेताओं को पुरस्कृत किया। सफल खिलाडियों को आकर्षक ट्रॉफी और मोमेंटो प्रदान किए गए। इस अवसर पर म.प्र. टेनिस संघ के अध्यक्ष श्री अनिल महाजन, सचिव श्री अनिल धूपर व मुख्य निर्णायक श्री एंटोन डिसूजा उपस्थित थे। संचालन साजिद लोदी ने किया।
विजेता खिलाडियों को मिले 30 आईटीएफ अंक
आईटीएफ ग्रेड-5 टेनिस चैंपियनशिप जीतने पर विजेता अमन दहिया व वैष्णवी अदकर को 30-30 आईटीएफ अंक हासिल हुए। जो उनकी रैंकिंग में जुड़े। वहीं उपविजेता खिलाडियों को 18-18 अंक मिले। सेमीफाइनल खेलने वाले खिलाडियों को भी 9-9 अंक तथा क्वार्टर फाइनल खेलने वाले खिलाडियों को 5-5 अंक मिले है।


