- पार्वती से पू तक, नायरा एम. बनर्जी ने तय किया लंबा सफर: हर किरदार के साथ खुद को नए सिरे से गढ़ रही हैं अभिनेत्री
- From Parvati to Poo, Nyrraa M Banerji Has Come a Long Way: The Actress Continues to Reinvent Herself with Every Role
- Shakti Pumps Unveils 620 Wp Shakti On Roof Solar Modules at REI Expo 2026, Strengthens Integrated Clean Energy Portfolio
- Janhavi is young, but she is far from naïve. Where does she get the confidence to question people and established systems?
- Aditi Rao Hydari meets her comic side in Parivarik ManuRanjan
एक इंजूरी ने बना दिया सिंगर: हार्डी संधु
इंदौर. मैं पीछे पलट कर नहीं देखता और न ही उसके बारे मैं सोचता हूं. उससे बुरा टाइम आता है. उसे आप बदल भी नहीं सकते. जो भाग्य में भगवान ने लिखा है वही होता है. इसलिए एक इंजूरी ने मुझे सिंगर बना दिया.
यह बात पंजाबी गायक और अभिनेता हार्डी संधु ने कही. वे मंगलवार को शहर में एक निजी कार्यक्रम में प्रस्तुति देने आए थे. इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा भी की. अपनी नई एलबम क्या बात ए के साथ ही अपने निजी जीवन को लेकर चर्चा की. उन्होंने विशेष रूप से कहा कि इंदौर के लोग बहुत पसंद है. मैं जब भी यहां आता हूं मुझे बहुत प्यार मिलता है.
उन्होंने आगे बताया कि मैं 4 साल की उम्र से शौकिया तौर पर गाने गा रहा हूं. हालांकि किक्रेट खेलना मेरा पहले लक्ष्य था इसलिए सिंगिंग पर ध्यान नहीं दिया. मैंने एक दशक तक क्रिकेट खेली और प्रथम श्रेणी के मैच तेज गेंदबाज के रूप में खेले. फिर मुझे इंजूरी हो गई और मुझे क्रिकेट छोडऩा पड़ा. क्रिकेट छोडऩे का मुझे बहुत दु:ख हुआ और डिप्रेशन में भी चला गया था.
वह मेरे लिए बहुत बुरा समय था. लेकिन जल्द ही इससे उबर कर मैंने सिंगिंग शुरू की और उस पर ध्यान दिया. इस दौरान फैमेली का सपोर्ट भी रहा. इसके लिए मैंने सेमी क्लासिकल संगीत की ट्रेनिंग भी ली. उसी की बदौलत मेरी पहचान आज सिंगर के रूप में बनी है. इसके साथ मैंने डांस पर मेहनत की है. अभी मैं कुछए की रेस की तरह धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा हूं. मुझे कहीं पहुंचने की जल्दी नहीं है.
खुद ही करो अपनी हेल्प
हार्डी ने कहा कि बुरे समय में आप खुद ही आपके मददगार होते है. मैं खुद भी बुरे समय से गुजरा हूं, जब मुझे इंजूरी हुई थी. पहले सोचता था कोई आकर निकाल ले लेकिन फिर खुद ही मेहनत की. इस दौरान मैंने वर्क आउट पर ध्यान दिया क्योंकि वर्क आउट करने से स्ट्रांग होते हैं. इसलिए बुरे सयम में खुद ही अपनी हेल्प करो अपनी बुरे समय में.
सिंगर होता है एक्टर भी
हार्डी ने कहा मेरा मानना है कि सिंगर एक एक्टर भी होता है. जिस तरह एक एक्टर अपने एक्सप्रेशन से भावनाओं को दिखाता है, उसी प्रकार एक सिंगर अपनी आवाज के जरिए भावनाएं प्रकट करता है. उसमें एक स्वाभाविक एक्टर होता है. इसलिए मैं अभी एक्टिंग पर भी ध्यान दे रहा हूं और फिल्म भी कर रहा हूं.
हर किसी के लिए जरूरी फिटनेस
फिटनेस को लेकर हार्डी ने कहा कि फिटनेस हर किसी के लिए आज जरूरी है. वर्तमान की जीवनशैली को देखते हुए. आज के दौर में दिमाग स्ट्रांग होना जरूरी है. इसमें फिटनेस मदद करती हूं. मुझे भी फिटनेस ने उबरने में बहुत मदद की है. मैंने पिछले एक साल में अपने आप को प्यार करना शुरू किया है. इस दौरान मैंने अपनी लाइफ को रिवाइंड कर देखा.
टैलेंट हो तभी करें सिंगिंग
हार्डी ने कहा कि जो भी अच्छी गाता है वो मेरा फेवरेट है. अभी मैं अरिजीत को सुनता हूं और उनका फैन है. यार ना मिलिए मेरा फेवरेट है. उन्होंने एक अच्छा सिंगर बनने के सवाल पर कहा कि भगवान ने टैलेंट दिया है तभी सिंगिंग शुरू करें. किसी को देखकर नहीं. खूब मेहनत करें, अच्छा गाएं और अच्छा सुने. पेशन है उसके प्रति तो पूरी मेहनत और बाकी भगवान पर छोड़ दे. जिसमें टैलेंट है वह जरूर आगे बढ़ेगा.
दोस्तों ने बदल दिया नाम
हार्डी संधु का का पूरा नाम हरदेविंदर संधु है. अपना नाम छोटा करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब मैं क्रिकेट खेलता था तब अलग-अलग राज्यों से मेरे दोस्त आते थे. उन्होंने मेरा नाम लेने में समस्या होती थी तो कोच और दोस्तों ने मेरा शार्ट नाम हार्डी कर दिया.


