- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
अनंत अंबानी के वंतारा ने स्पेशल ‘स्पिरिट एनिमल फ़िल्टर’ किया लॉन्च, इसका मकसद टेक्नोलॉजी के जरिए संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाना है
मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी के ड्रीम प्रोजेक्ट वंतारा के तहत हाल ही में एक ऑनलाइन पहल शुरू की गई जो स्पिरिट एनिमल फ़िल्टर के नाम से जानी जा रही है। इसका मकसद युवा दर्शकों को जोड़ना और वन्यजीव संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। इस नए ऑनलाइन टूल का इरादा मनोरंजन को शिक्षा के साथ मिलाना है, जो यूजर्स को डिजिटल रूप से विभिन्न ‘स्पिरिट एनिमल्स’ को मूर्त रूप देने के लिए आमंत्रित करता है, जबकि वन्यजीव संरक्षण के लिए गहरी सरहाना को भी बढ़ावा देता है।
पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध, स्पिरिट एनिमल फ़िल्टर एक अनूठा अनुभव देता है जो शेरों, हाथियों, स्नो लेपर्ड्स जैसे जनवरों के बीच यूजर्स के इनर स्पिरिट एनिमल की पहचान कर उनके समान व्यक्तित्व लक्षणों को सामने लाता है। इस आकर्षक मंच के जरिए वंतारा हमारे दुनिया के विविध जीव-जंतुओं के संरक्षण के महत्व के बारे में बातचीत शुरू करने की उम्मीद करता है।
स्पिरिट एनिमल फ़िल्टर के ज़रिए वंतारा को सोशल मीडिया की ताकत का इस्तेमाल करके लोगों को वाइल्डलाइफ प्रिजर्वेशन के अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित करना है। वहीं अपने लॉन्च के बाद से ही फ़िल्टर ने काफी लोकप्रियता हासिल की है और पूरे देश में यूजर्स के बीच छाया हुआ है और संरक्षण के संदेश को बढ़ावा दिया है।
मनोरंजन, खेल और उससे परे के क्षेत्र की मशहूर हस्तियाँ और प्रभावशाली लोग जैसे रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा जोनास, जान्हवी कपूर, आदित्य रॉय कपूर, अर्जुन कपूर, रश्मिका मंदाना, राजकुमार राव, अनन्या पांडे, सानिया मिर्जा, अथिया शेट्टी, मानुषी छिल्लर, मौनी रॉय, इरफ़ान पठान, राज शामानी, रणवीर अल्लाहबादिया, बेयुनिक संग कुछ और ने इस ट्रेंड में शामिल होकर अपने स्पिरिट एनिमल को खोजने और वंतारा के बारे में जागरूकता फैलाने की कोशिश की हैं।
इस पहल के साथ वंतारा वाइल्ड लाइफ वेलफेयर और कंजर्वेशन के प्रति कमिटेड है। 3,000 एकड़ में फैले विशाल सैंक्चुअरी के साथ वंतारा बचाए गए जानवरों के लिए एक सेफ प्लेस है जहां उन्हें वह देखभाल और मदद मिलती है जिसकी उन्हें जरूरत होती है। यह सैंक्चुअरी दुर्व्यवहार, घायल और एंडेंजर्ड एनिमल्स के पुनर्वास में अहम भूमिका निभाती है और उन्हें नया जीवन जीने का मौका देती है।


