- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
एसुस ने इंदौर में एक्सक्लूसिव स्टोर लॉन्च कर भारत भर में अपनी रिटेल स्ट्रेटेजी को मजबूत किया
इंदौर, 23 जुलाई, 2026: देशभर में अपने रिटेल नेटवर्क का विस्तार करते हुए ताइवान की टेक कंपनी एसुस इंडिया ने इंदौर में दो स्टोर्स- हाइब्रिड स्टोर और पेगासुस स्टोर लॉन्च किए हैं। इन स्टोर्स में एसुस के कई इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्प्यूटर प्रोडक्ट्स उपलब्ध होंगे। इनमें विवोबुक, ज़ेनबुक, रिपब्लिक ऑफ गेमर्स (आरओजी) लैपटॉप, गेमिंग डेस्कटॉप, ऑल-इन-वन डेस्कटॉप और एक्सेसरीज़ शामिल हैं। हाइब्रिड स्टोर राजगढ़ कोठी’, शॉप नंबर यूजी-2, बालाजी हाइट्स, गीता भवन चौराहा पर स्थित है। वहीं, प्रीमियम एसुस पेगासुस स्टोर टॉवर चौराहे पर स्थित है। हाइब्रिड स्टोर मध्य प्रदेश का पहला गेमिंग एक्सपीरियंस ज़ोन लेकर आया है, जहाँ गेम लवर्स नई टेक्नोलॉजी को सिर्फ देखेंगे नहीं, बल्कि खुद इस्तेमाल करके उसका अनुभव भी ले सकेंगे
इस अवसर पर श्री अर्नोल्ड सू, वाइस प्रेसिडेंट- कंज्यूमर एंड गेमिंग पीसी, सिस्टम बिजनेस ग्रुप, एसुस इंडिया, ने कहा, “हमें भारत में अपने रिटेल नेटवर्क का विस्तार करते हुए खुशी हो रही है। मध्य प्रदेश हमारे लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है। इंदौर में यह नया प्रीमियम स्टोर शुरू होने से यहाँ के ग्राहकों को हमारे नए इनोवेशन को करीब से देखने और इस्तेमाल करने का बेहतर अनुभव मिलेगा। हम आगे भी अपनी रिटेल उपस्थिति का विस्तार करना जारी रखेंगे, ताकि देश के अलग-अलग शहरों के ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक अपनी पहुँच स्थापित कर सकें।”
जो युवा गेमिंग को करियर बनाना चाहते हैं, उन्हें ग्लोबल ई-स्पोर्ट्स कॉम्पिटिशंस तक पहुँचने की तैयारी के लिए स्क्रीनिंग, ट्रेनिंग, मेंटरशिप और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से जुड़ने का मौका मिलेगा। अपनी स्किल्स को परखने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन टूर्नामेंट भी होंगे, जहाँ प्रतिभाशाली प्लेयर्स अपनी पहचान बना सकेंगे। वहीं, एसुस के डेमो कॉन्सेप्ट के तहत आरओजीवर्स वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद गेम लवर्स और क्रिएटर्स स्टोर के गेमिंग एक्सपीरियंस ज़ोन में तय समय के लिए लेटेस्ट आरओजी डिवाइसेज़ पर मुफ्त गेमिंग एक्सपीरियंस ले सकेंगे। इस पहल को देशभर में 5,000 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन्स मिल चुके हैं। दूसरी ओर, इंदौर की तेजी से बढ़ती क्रिएटर इकोनॉमी को भी इसका फायदा मिल सकता है। वीडियो एडिटिंग, 3डी एनीमेशन और ग्राफिक डिज़ाइन से जुड़े क्रिएटर्स के लिए प्रोआर्ट मास्टर्स टॉक्स, प्रोआर्ट क्रिएटर हब, स्टोरीक्यूब और म्यूज़ट्री जैसे एआई टूल्स उनके काम को आसान बनाएँगे। साथ ही, कम्युनिटी मीटअप्स और मास्टरक्लास के जरिए उन्हें दूसरे क्रिएटर्स और टेक एंथूज़ियास्ट्स से सीखने, नेटवर्क बनाने और अपने हुनर को नई दिशा देने का अवसर भी मिलेगा।


