- Solaryaan Joins Haryana Green Energy Roadshow as Inverter Sales Cross 1 Lakh in H1 FY27
- फेयरफील्ड बाय मैरियट इंदौर में 7 अक्टूबर को शुरू होगा, ग्लास स्काई रूफटॉप रेस्टोरेंट, मिलेगा खास डाइनिंग एक्सपीरियंस
- ICICI Bank brings back ‘Festive Bonanza’ with exciting deals across shopping, travel, and lifestyle brands
- आईसीआईसीआई बैंक ने खरीदारी, यात्रा और लाइफस्टाइल ब्रांड्स पर आकर्षक ऑफर के साथ ‘फेस्टिव बोनांजा’ की फिर की शुरुआत
- Mumbai Deputy Mayor Sanjay Ghadi Honored with Mumbai Achievers Awards 2026
आयुष्मान खुराना ने गुजरात में कॉलेज छात्रों के बीच दही-हांडी फोड़कर मनाया जन्माष्टमी का त्योहार
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म “ड्रीम गर्ल” के साथ खूब सुर्खियां बटोर रहे है और दर्शकों के बीच छाए हुए है।
हाल ही में अभिनेता ने गुजरात के वडोदरा शहर का दौरा किया था जहाँ अभिनेता ने एक कॉलेज में अपने युवा प्रशंसकों से मुलाक़ात की और ‘जय श्री कृष्णा’ के साथ अभिवादन करने के बाद, उनके साथ मिल कर जन्माष्टमी का त्योहार सेलिब्रेट किया।
इंडियन फ़िल्म इंडस्ट्री के उभरते सुपरस्टार को अपने बीच देखकर छात्रों का उत्साह अपने चरम पर था और हर कोई आयुष्मान की आगामी फिल्म “ड्रीम गर्ल” के उत्साहित नज़र आ रहा था। इतना कि, वहाँ उपस्थित कई छात्र फ़िल्म के पोस्टर की तरह यहाँ पीली सूती साड़ी में अभिनेता को सपोर्ट करते नज़र आये।
इस खास अवसर पर, अभिनेता ने फ़िल्म “ड्रीम गर्ल” से हालिया सुपरहिट गीत “राधे राधे” पर छात्रों के साथ जमकर डांस किया और दही-हांडी फोड़कर जन्माष्टमी का त्योहार मनाया।
‘ड्रीम गर्ल’ में आयुष्मान एक ऐसा कैरेक्टर निभा रहे हैं जो लड़का होकर भी लड़की की आवाज में लोगों से बात करता है और कैसे वो लोगों कि ड्रीम गर्ल बन जाता है ये तो 13 सितंबर को ही पता चलेगा।
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता आयुष्मान खुराना ने अपनी आगामी फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ के मजेदार कंटेंट और एक पेचीदा विषय के साथ दर्शकों को जिज्ञासु कर दिया है।
आयुष्मान प्रतिभा और हुनर का एक पावरहाउस है और यह उनकी बैक-टू-बैक छह हिट के साथ पिछले ट्रैक रिकॉर्ड में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है, जिसमें हालिया रिलीज ‘आर्टिकल 15’ भी शामिल है।
अन्नू कपूर, विजय राज, मनजोत सिंह, निधि बिष्ट, राजेश शर्मा, अभिषेक बनर्जी और राज भंसाली जैसे उम्दा कलाकारों की टोली के साथ, ड्रीम गर्ल राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित है और शोभा कपूर, एकता कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित है। “ड्रीम गर्ल” 13 सितंबर 2019 को रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है।


