- रैम्प योजना के अंतर्गत सीएफटीआरआई, मैसूर में MSMEs एवं स्टार्टअप्स की तकनीकी एक्सपोज़र विजिट सफलतापूर्वक संपन्न
- Technical Exposure Visit of MSMEs and Startups Successfully Concludes at CFTRI, Mysuru under RAMP Scheme
- Dhvani Bhanushali Receives Warm Appreciation from Gajraj Rao for Papa Hero Tum Mere Track from Her Album ‘Feels’, Singer Reacts
- ईडीआईआई और सीएसआईआर-सीडीआरआई, लखनऊ ने संयुक्त रूप से टेक्नोलॉजी शोकेस एंड एडॉप्शन वर्कशॉप का आयोजन किया
- Varun Dhawan Turns Host for the First Time for IIFA 2027
“ड्रीम गर्ल” बनी आयुष्मान खुराना की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
आयुष्मान खुराना अभिनीत पावरहाउस निर्माता एकता कपूर की हालिया रिलीज़ ड्रीम गर्ल ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है और रिलीज़ के बाद, अपने छठे सप्ताह में भी मजबूत पकड़ बनाये हुए है।
इस साल 13 सितंबर को रिलीज हो चुकी यह फिल्म अपने 5वें वीकेंड में 1.70 करोड़ की कमाई करने में सक्ष्म रही और इसी के साथ यह फ़िल्म अब तक कुल मिलाकर 139.70 करोड़ रुपये का बिज़नेस कर चुकी है।
जबकि ड्रीम गर्ल अभिनेता आयुष्मान खुराना की सबसे बड़ी ओपनिंग फ़िल्म थी लेकिन अब यह उनकी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है और ‘बधाई हो’ के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है जिसने बॉक्स ऑफिस पर कुल 137.61 करोड़ का आंकड़ा दर्ज किया था।
दिलचस्प बात यह है कि “ड्रीम गर्ल” एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस बालाजी टेलीफिल्म्स की भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
ड्रीम गर्ल का निर्देशन राज शांडिल्य ने किया है और इसमें नुसरत भरूचा, अन्नू कपूर, मनजोत सिंह, अभिषेक बनर्जी, राजेश शर्मा, विजय राज, निधि बिष्ट और राज भंसाली ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।


