- Riteish Deshmukh takes a leap into Telugu cinema with Ram Pothineni’s RAPO23
- From Ananya Panday to Kashika Kapoor to Janhvi Kapoor - 5 OG Bollywood Beauties Who Will Give You the Perfect Garba Looks You Need This Navratri
- From Reena Malhotra to Kamalpreet Dhanoa: 25 Years of Dia Mirza and Her Evolution as an Actor
- Who is Pragati Srivastava? The Fresh Face Set for a Promising Bollywood Debut with Aanand L Rai’s Nakhrewaalii
- Mia by Tanishq Launches "Lightscapes": A Jewellery Collection Inspired by the Magic of Festive Lights
‘द पार्क इंदौर’ की पहली एनिवर्सरी का सेलिब्रेशन
‘द पार्क इंदौर’ मनायेगा अनूठे अंदाज़ में अपनी पहली वर्षगांठ
इंदौर, दिसम्बर 2022: अपने शानदार एम्बिएंस, ज़ायकेदार डिशेस और मेहमाननवाजी से लोगों के दिल जीतने वाले होटल ‘द पार्क इंदौर’ ने अपनी पहली वर्षगांठ को भव्य बनाने के उद्देश्य से मेहमानों, स्टाफ और समाज के वंचित बच्चों के लिए ख़ास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सबसे पहले एक विशाल तीन टियर केक मेहमानों और एनजीओ के बच्चों की उपस्थिति में काटा गयाl ‘द पार्क इंदौर’ ने एक एनजीओ के साथ मिलकर पहली वर्षगांठ कार्यक्रम को विशेष बनाने का प्रयास किया है l इस अवसर पर श्री अष्टविनायक के एम डी श्री आनंद गोयल जी विशेष रूप से मोजूद थेl
इन कार्यक्रमों के बारे में द पार्क इंदौर के जनरल मेनेजर श्री देबजीत बनर्जी ने बताया – अपनी स्थापना के साथ ही सर्वोत्तम सेवाओं के जरिये ‘द पार्क इंदौर’ ने एक अनूठे लाइफस्टाइल डेस्टिनेशन के तौर पर अलग मुकाम हासिल किया है। पिछले एक वर्ष में होटल ने लोकप्रियता के साथ ही स्थाई रूप से जुड़ने वाले मेहमानों का साथ पाया है। यही कारण है कि ‘द पार्क इंदौर’ हमेशा अपने मेहमानों को नए व बेहतरीन अनुभव देने के लिए प्रयासरत रहता है।
श्री बनर्जी ने आगे कहा –“इस अवसर पर मैं इंदौर शहर के लोगों तथा दुनियाभर से हमारे परिवार का हिस्सा बने अतिथियों को विशेष रूप से धन्यवाद देता हूँ कि उन्होंने हमारे इस पूरे सफर में हमें भरपूर प्रेम और सहयोग दिया। हम यह वादा करते हैं कि आगे भी अपने अतिथियों को नई उमंग और जोश के साथ सेवाएं देते रहेंगे। हम अपने स्थानीय मेहमानों की बढ़ती संख्या से उत्साहित हैं जिसके लिए हम इंदौर वासियों के आभारी हैं एवं उनका दिल से शुक्रिया करते हैं। हमें पूरा भरोसा है कि होटल सर्वोत्तम सेवाओं के साथ अपने मेहमानों को नए अनुभव देता रहेगा।”
श्री विजय दीवान, मैनेजिंग डायरेक्टर, एपीजे सुरेंद्र पार्क होटल्स लिमिटेड और सुश्री प्रिया पॉल चेयरपर्सन एपीजे सुरेंद्र पार्क होटल्स लिमिटेड बहुत उत्सुक और खुश है, जिस प्रकार शहर ने इस ब्रांड को बड़े उत्साह से अपनाया।


