- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
कूपर कॉर्पोरेशन ने वेस्टर्न मार्केट के लिए 5KVA से 250KVA तक की एक विश्वस्तरीय जेनसेट सीरीज पेश की
अप्रैल 2022: लॉकडाउन और अनलॉकिंग के विभिन्न चरणों से गुजरने के बाद वैश्विक महामारी के परिदृश्य ने बिजली की सतत आपूर्ति होने पर जोर दिया है। चाहे अस्पताल हों, आवासीय सोसाइटी हों, रेस्तरां हों, कार्यालय या खुदरा कारोबार हों, बंगले, खेत या निर्माण स्थल हों, बिजली की सतत आपूर्ति की जरूरत हर जगह बनी हुई है।
हाल के वर्षों में भारत की ऊर्जा खपत पूरी दुनिया के मुकाबले बड़ी तेज दर से बढ़ी है। पॉवर का एक भरोसेमंद स्रोत सुनिश्चित करने के लिए भारत के प्रमुख इंजन निर्माताओं में गिने जाने वाले कूपर कॉर्पोरेशन ने वेस्टर्न मार्केट के लिए 5KVA से 250KVA तक की बिलकुल नई विश्वस्तरीय जेनसेट रेंज प्रस्तुत की है।
रिकार्डो पीएलसीयूके जैसे भागीदारों के साथ हुए हमारे घरेलू अनुसंधान एवं रणनीतिक गठजोड़ के परिणामस्वरूप वास्तव में पॉवर जनरेटर की बेमिसाल श्रेणी सामने आई है। ये मजबूत जेनसेट न्यूनतम कैपइक्स और ऑपइक्स खपत के दम पर अपनी श्रेणी के सर्वश्रेष्ठ बैकअप पॉवर समाधान प्रदान करते हैं। पूरी रेंज 5KVA से 250KVA तक फैली हुई है जो 2-, 3-, 4- और 6-सिलेंडर वाले कूपर इंजन से संचालित होती है। इन जेनरेटर की कॉम्पैक्टनेस जगह घेरने के संदर्भ में ग्राहकों की बड़ी लागत बचाती है, खासकर उन क्षेत्रों में, जहां जगह खरीदना खाने का काम नहीं होता।
कूपर कॉर्पोरेशन प्राय. लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर श्री फारूख एन. कूपर ने कहा, “हम अपना 100वां वर्ष मना रहे हैं और हमारी विरासत भरोसे व विश्वसनीयता पर टिकी हुई है। हम लगातार बदलते मार्केट की गतिशीलता को ध्यान में रख कर ही अपनी गुणवत्ता, सेवाओं और उत्पाद नवाचार को बेहतर बनाने का सतत प्रयास करते रहते हैं। हम अपने उपभोक्ताओं को इस श्रेणी के सर्वश्रेष्ठ उत्पाद उपलब्ध कराने का लगातार प्रयत्न करते हैं।
हमारे इंजन इस मार्केट के लिए सबसे उपयुक्त हैं, क्योंकि इनमें अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल होता है और इन्हें भारतीय परिस्थितियों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया जाता है। हमारे सभी इंजन और जेनसेट ‘मेड इन इंडिया’ हैं तथा इन्हें सतारा (महाराष्ट्र) स्थित हमारी अत्याधुनिक निर्माण इकाई में बनाया जाता है।”


