- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
डाबर ग्लूकोप्लस-सी ने सौरव गांगुली के साथ एआई-संचालित ‘दादाज़ पावर कोचिंग कैंप’ अभियान लॉन्च किया
नए अभियान के तहत युवा खिलाड़ियों के लिए 13 लाख से अधिक व्यक्तिगत कोचिंग अनुभव तैयार किए गए, जिससे देशभर के युवा खिलाड़ियों को सशक्त बनाने के साथ ही 11 करोड़ से अधिक माताओं तक पहुंच बनाई गई
नई दिल्ली, 30 जून 2026: डाबर इंडिया लिमिटेड ने अपने लोकप्रिय ब्रांड डाबर ग्लूकोप्लस-सी के लिए इस गर्मी एक नया अभियान लॉन्च किया है, जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को शामिल किया गया है। ‘दादाज़ पावर कोचिंग कैंप’ नामक यह अभियान जेनरेटिव एआई की मदद से एक अनूठा और व्यक्तिगत कोचिंग अनुभव प्रदान करता है। यह अभियान पारंपरिक सेलिब्रिटी विज्ञापनों से एक कदम आगे बढ़ते हुए सौरव गांगुली को केवल ब्रांड एंबेसडर के बजाय देशभर के युवा खिलाड़ियों के व्यक्तिगत मार्गदर्शक (मेंटॉर) के रूप में प्रस्तुत करता है।
कई दशकों से सेलिब्रिटी-आधारित विज्ञापन एकतरफा संवाद के मॉडल पर आधारित रहे हैं, जहां एक प्रसिद्ध चेहरा लाखों लोगों तक एक ही संदेश पहुंचाता है। डाबर ग्लूकोप्लस-सी का यह नया अभियान इस परंपरा को तोड़ते हुए प्रत्येक बच्चे की खेल यात्रा के अनुरूप व्यक्तिगत और सार्थक संवाद स्थापित करता है।
यह अभियान एक महत्वपूर्ण उपभोक्ता अंतर्दृष्टि पर आधारित है कि हर युवा खिलाड़ी के पीछे एक ऐसी मां होती है, जो उसके हर प्रदर्शन, चुनौती, हार-जीत और आत्मविश्वास के क्षणों से जुड़ी होती है। इसी सोच के तहत माताओं को मेटा प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से अपने बच्चे का नाम, उसका खेल और उसकी सबसे बड़ी खेल-संबंधी चुनौती साझा करने के लिए आमंत्रित किया गया। इसके बाद उन्हें व्हाट्सएप पर एक व्यक्तिगत वीडियो प्राप्त होता है, जिसमें सौरव गांगुली बच्चे को उसके नाम से संबोधित करते हुए उसके खेल और चुनौती के अनुसार विशेष कोचिंग सुझाव और प्रेरणादायक संदेश देते हैं।
जेनरेटिव एआई द्वारा संचालित इस अभियान में 250 से अधिक विशिष्ट कंटेंट संयोजन (कंटेंट कॉम्बिनेशन) तैयार किए गए, जिसके माध्यम से 13 लाख से अधिक व्यक्तिगत कोचिंग अनुभव प्रदान किए गए और देशभर की 11 करोड़ से अधिक माताओं तक पहुंच बनाई गई।
यह अभियान बच्चों की सक्रिय दिनचर्या के महत्वपूर्ण क्षणों में डाबर ग्लूकोप्लस-सी की भूमिका को भी प्रभावी ढंग से रेखांकित करता है। विशेष रूप से सक्रिय बच्चों के लिए तैयार किए गए ग्लूकोप्लस-सी में अतिरिक्त ऊर्जा के लिए 20 प्रतिशत अधिक ग्लूकोज के साथ-साथ छह आवश्यक विटामिन और मिनरल्स शामिल हैं, जो प्रदर्शन, रोग प्रतिरोधक क्षमता और खेलकूद के बाद रिकवरी में सहयोग प्रदान करते हैं। अभियान में उत्पाद को केवल प्रदर्शित करने के बजाय उसे उन महत्वपूर्ण क्षणों से जोड़ा गया है, जब बच्चों को सबसे अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है।
इस अभियान पर टिप्पणी करते हुए डाबर इंडिया लिमिटेड के हेड–मार्केटिंग (हेल्थ सप्लीमेंट्स) अमित गर्ग ने कहा, “बड़े स्तर पर सेलिब्रिटी सहभागिता अब तक मुख्य रूप से प्रसारण या कुछ रील्स तक सीमित रही है, जहां सभी के लिए एक ही संदेश होता है। लेकिन जब कोई मां अपने बच्चे को खेल के मैदान से थका हुआ लौटते हुए देखती है, तो उसका ध्यान किसी श्रेणी या उत्पाद पर नहीं बल्कि अपने बच्चे पर होता है। प्रसारण आधारित संचार से व्यक्तिगत संवाद की ओर यही बदलाव इस अभियान की मूल भावना है। हमने जेनरेटिव एआई का उपयोग कर दादा को देश की हर मां और हर युवा खिलाड़ी के लिए व्यक्तिगत रूप से सुलभ बनाया है। ग्लूकोप्लस-सी केवल ऊर्जा ही नहीं दे रहा, बल्कि जेनरेटिव एआई के सार्थक और प्रभावी उपयोग के माध्यम से महत्वपूर्ण क्षणों को भी सशक्त बना रहा है।”
अभियान के बारे में अपने विचार साझा करते हुए सौरव गांगुली ने कहा, “खेल केवल प्रतिभा का ही नहीं, बल्कि दृढ़ता और निरंतर प्रयास का भी नाम है। हर बच्चे की अपनी अलग ताकत होती है और उसे अलग-अलग चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सही समय पर मिले कुछ प्रेरणादायक शब्द उसके लिए बड़ा बदलाव ला सकते हैं। इस अभियान की सबसे खास बात यह है कि इसके माध्यम से बच्चों तक अधिक व्यक्तिगत और सार्थक तरीके से पहुंचा जा सकता है। यदि मेरे कुछ प्रेरक शब्द किसी बच्चे को आगे बढ़ने और खेल का आनंद लेने के लिए प्रेरित कर सकें, तो यह तकनीक का अत्यंत सकारात्मक उपयोग होगा। अब तकनीक की मदद से हम प्रत्येक बच्चे को उसकी व्यक्तिगत यात्रा के अनुरूप प्रेरणा और मार्गदर्शन दे सकते हैं, साथ ही यह भी याद दिला सकते हैं कि सफलता की राह में ऊर्जा, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प एक-दूसरे के पूरक होते हैं।”
अभिषेक मेहता, डिजिटल मार्केटिंग लीड, डाबर इंडिया ने कहा, “आज के उपभोक्ता ऐसे अनुभव चाहते हैं जो उनकी जरूरतों और रुचियों के अनुसार हों। यह अभियान दिखाता है कि एआई की मदद से हम बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंचने के साथ-साथ हर व्यक्ति से व्यक्तिगत स्तर पर जुड़ सकते हैं। सौरव गांगुली जैसे लोकप्रिय खेल व्यक्तित्व और पर्सनलाइजेशन की शक्ति को जोड़कर हमने युवा खिलाड़ियों और उनके परिवारों के लिए एक ज्यादा रोचक और प्रभावशाली अनुभव तैयार किया है।”
यह अभियान मुख्य रूप से उत्तर और पूर्वी भारत में संचालित किया जा रहा है। इसके क्रियान्वयन में स्टारकॉम इंडिया (पब्लिसिस ग्रुप) ने मीडिया पार्टनर, ट्रूफैन ने टेक्नोलॉजी पार्टनर तथा ब्रांडशीप ने क्रिएटिव पार्टनर के रूप में सहयोग किया है।


