- डॉ. शरद पंडित के अमृत महोत्सव पर पौधारोपण कार्यक्रम
- निहिलेंट ने एआई आधारित भावनाओं को पहचानने और भावनात्मक स्वास्थ्य बेहतर बनाने वाला ऐप nSEPIA लॉन्च किया
- Pan-India Superstar Shivarajkumar Unleashes His Fiercest Avatar Yet as the ‘Original Monster’; First Poster and Motion Poster Out Now
- पैन इंडिया सुपरस्टार शिवराजकुमार का अब तक का सबसे खूंखार अवतार ‘ओरिजिनल मॉन्स्टर’; पोस्टर और मोशन पोस्टर हुआ रिलीज
- Akshay Kumar-Vipul Amrutlal Shah reunite for alien thriller Samuk after 12 years
दादी और नानी के संग 3 घंटे चली डांस पार्टी
इंदौर,। महिला प्रकोष्ठ अग्रवाल समाज के तत्वावधान में आज सत्यसांई चैराहा स्थित एजेंट जैक्स रेस्तरां मंे ‘लव यू जिंदगी’ के तहत डांस पार्टी का शानदार और गरिमापूर्ण आयोजन किया गया।
प्रकोष्ठ की अध्यक्ष प्रतिभा मित्तल ने बताया कि इस मौके पर प्रकोष्ठ की लगभग 60 सखियों ने जमकर धमाल भी किया और अपने डांस से सखियों के संग प्रदर्शन कर पुरस्कार भी जीते। इनमें 30 से लेकर दादी और नानी बन चुकी सखियां भी शामिल हुई।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सखियों के बीच फ्रेण्डशिप बढ़ाने और आपस में एक-दूसरे के विचारों को शेयर करने का था। सभी सखियां विशेष रूप से इस पार्टी के लिए आकर्षक वेशभूषा एवं श्रृंगार के साथ शामिल हुई।
लगभग तीन घंटे चली इस डांस पार्टी में म्युजिकल नंबर गेम, तंबोला, म्युजिकल प्ले पोज गेम, फ्री टू फ्लाय आदि में सखियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। निर्णायकों द्वारा दिए गए नतीजों के अनुसार म्युजिकल नंबर गेम में गरिमा और नीतू, म्युजिकल प्ले पोज मंे संगीता और सुविधा विजेता घोषित किए गए।


