- मेटा विज्युअल्स इंदौर में तैयार करेगा एआई प्रोडक्शन स्टूडियो एवं स्किलिंग सेंटर
- Support Wings Spreads Joy Through ‘Little Smiles’ Initiative in Indore
- ‘ओम: चैप्टर 1’ में साई पल्लवी की दमदार एंट्री! आईपीएस नित्या रेड्डी बन न्याय के लिए उठाएंगी आवाज़
- Grammy-Winning Artists Amjad Ali Khan, Amaan Ali Bangash and Ayaan Ali Bangash Bring Samaagam to the La Jolla Symphony & Chorus
- Diwali Is Around the Corner! Sooraj Barjatya’s ‘Yeh Prem Mol Liya’ Reminds Us That Safai Is a Family Affair
दीपिका भी बड़ी-बड़ी भूमिकाओं को बेहद बखूबी निभाती हैं: माधुरी दीक्षित
माधुरी दीक्षित भारतीय सिनेमा की सबसे प्रतिष्ठित अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने कुछ महत्वपूर्ण किरदारों के साथ दर्शकों के दिलों में अपनी गहरी छाप छोड़ दी है।
हाल ही में, एक इंटरव्यू में, अभिनेत्री से एक प्रशंसक द्वारा पूछा गया था कि वह किस अभिनेत्री को इस पीढ़ी से इंडस्ट्री की रोकिंग स्टार मानती है।
एक एक्टर, जिसका नाम उन्होंने इसका जवाब देने के लिए लिया, वह दीपिका पादुकोण थी। माधुरी दीक्षित ने कहा कि उन्हें दीपिका पसंद हैं क्योंकि वह उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो किरदार को अपने भीतर उतार लेती हैं। उन्होंने आगे कहा, “दीपिका भी इन बड़ी-बड़ी भूमिकाओं को बेहद भूमिका निभाती हैं।”
यह देखने के बाद, दीपिका पादुकोण के प्रशंसको का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया और वे अभिनेत्री के अधिक मुरीद हो गए।
प्रशंसकों के लिए यह एक बड़ी बात है जब उनके प्रिय स्टार को उनकी कड़ी मेहनत और प्रतिभा के लिए एक अन्य उल्लेखनीय कलाकार द्वारा सरहाया जा रहा है।
अभिनय के लिए उनका प्यार और शानदार परफॉर्मेंस देने में सक्षम होने की काबिलियत के साथ उन्होंने अन्य लोगों सहित इंडस्ट्री के कई दिग्गज अभिनेताओं को प्रभावित कर दिया है।
फ़िल्म ओम शांति ओम के साथ उनके प्रभावी शुरुआत के बाद, दुनिया को उनकी सुंदरता, प्रतिभा और नृत्य से प्यार हो गया है। वही पीकू, राम लीला, कॉकटेल, ये जवानी है दीवानी जैसी फिल्मों में उनके अभिनय ने इस तथ्य को फिर से स्थापित कर दिया है कि उनकी बहुमुखी प्रतिभा बेजोड़ है।


