- Sony Entertainment Television’s MasterChef India concludes on a high note; Vikram & Ajinkya crowned Winners
- अगले एक साल में 62% महिलाएँ क्रिप्टो में निवेश की योजना बना रही हैं: CoinSwitch सर्वे
- Women’s Day Special! Actresses Who’ve Anchored Women-Centric Narratives in Films
- Pratibha Ranta Reveals the Reason Behind Choosing Accused as her Second Film After Laapataa Ladies: Didn’t want to repeat myself, it felt right
- technology should accelerate creativity, not restrict it: Ritu Shree
क्या बाबा रामदेव ने आदित्य नारायण को दी शादी ना करने की सलाह?
सा रे गा मा पा के सेट पर पहुंचे योग गुरु
ज़ी टीवी के सिंगिंग रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा‘ के फाइनल सप्ताह के लिए मंच सज गया है, जहां यह मुकाबला पहले से ज्यादा कड़ा हो गया है। अपनी शानदार गायन कला और मधुर आवाजों से दर्शकों का दिल जीतने वाले टॉप 7 प्रतिभागी अब उनका वोट जीतकर अपनी जगह सुनिश्चित करने के लिए मुकाबला कर रहे हैं। ऐसे में इस तनाव भरे माहौल को हल्का बनाते हुए सेट पर शांति लांएगे भारत के योग गुरु बाबा रामदेव। वे अपने आयुर्वेद के ज्ञान और विभिन्न योग आसनों के साथ नजर आएंगे। वे सेट पर अलग-अलग गेम्स और एक्टिविटीज में भी हिस्सा लेंगे।
जहां बाबा रामदेव सभी प्रतिभागियों की परफॉर्मेंस से बेहद इम्प्रेस थे और उनका मार्गदर्शन करते नजर आए, वहीं उन्होंने सभी को उनकी परफॉर्मेंस बेहतन बनाने के लिए कुछ टिप्स दिए और ब्रीथिंग एक्सरसाइज के बारे में भी बताया। इस मौके पर जब दादी जी (दीपाली बोरकर) ने बाबा जी से कहा कि वे इस शो के उत्साही होस्ट आदित्य नारायण को शादी करने की सलाह दें, तो इस पर उन्होंने बड़ा हैरानी वाला जवाब दिया। योग गुरु ने कहा, ‘‘इस दुनिया के सभी प्रसिद्ध लोग अविवाहित हैं। मैं एक बड़ा योग सेलिब्रिटी बन गया और मैं भी अविवाहित हूं। इसलिए मैं आदित्य को सलाह दूंगा कि वो कभी शादी ना करें।‘‘
यह हमारे युवा और हैंडसम बैचलर के लिए एक अनपेक्षित सलाह थी। इतना ही नहीं, ‘चक दे इंडिया‘ गाने पर सोनू गिल की जोरदार परफॉर्मेंस के बाद जब उनकी बीवी ने मंच पर आकर बाबा रामदेव से सोनू का वजन घटाने के लिए कुछ टिप्स मांगे तो बाबा रामदेव भी तुरंत मंच पर आ गए और उन्होंने कपालभाति आसन करके दिखाया और उन्हें ज्यादा से ज्यादा गर्म पानी पीने की सलाह दी। इसके अलावा उन्होंने प्रतिभागी इशिता विश्वकर्मा को उनकी सर्दी और खांसी के लिए गिलोय का काढ़ा पीने को कहा और अनुलोम विलोम करके भी दिखाया।
सभी प्रतिभागियों ने मिलकर अपनी खूबसूरत और जबर्दस्त परफॉर्मेंस से इस शाम को मस्ती भरा बना दिया। जहां ‘शो मी योर जलवा‘ गाने पर तन्मय चतुर्वेदी की शानदार परफॉर्मेंस ने रिचा शर्मा को मंत्रमुग्ध कर दिया, वहीं इशिता ने ‘जग घूमेया‘ पर परफॉर्मेंस देकर शेखर रावजियानी को मंच पर आकर उनके साथ परफॉर्म करने पर मजबूर कर दिया। बाबा रामदेव ने भी सभी प्रतिभागियों के साथ मिलकर ‘यह देश मेरे कण में है‘ गाया। कुल मिलाकर सा रे गा मा पा का यह एपिसोड ढेर सारा मनोरंजन और कुछ सच्ची मधुर आवाजें लेकर आएगा।
तो इस वीकेंड आप भी ‘सा रे गा मा पा‘ के बेहतरीन टैलेंट से सराबोर होने के लिए तैयार हो जाइए, शनिवार और रविवार रात 9 बजे सिर्फ ज़ी टीवी पर।


