- पार्वती से पू तक, नायरा एम. बनर्जी ने तय किया लंबा सफर: हर किरदार के साथ खुद को नए सिरे से गढ़ रही हैं अभिनेत्री
- From Parvati to Poo, Nyrraa M Banerji Has Come a Long Way: The Actress Continues to Reinvent Herself with Every Role
- Shakti Pumps Unveils 620 Wp Shakti On Roof Solar Modules at REI Expo 2026, Strengthens Integrated Clean Energy Portfolio
- Janhavi is young, but she is far from naïve. Where does she get the confidence to question people and established systems?
- Aditi Rao Hydari meets her comic side in Parivarik ManuRanjan
रोडीज़ रियल हीरो इंदौर पहुंचे
रियलिटी शो पर ही रहता है फोकस: रनविजय
इंंदौर. मेरा फोकस एमटीवी के दो रियलिटी शो पर ही रहता है. इसके माध्यम से मैं दर्शकों से साल भर जुड़ा रहता हूं. इससे मेरा उन पर प्रभाव भी पड़ता है क्योंकि कहीं न कहीं मैं उन्हें कुछ अच्छा सीखा रहा होता हूं. इसलिए वो मुझे पसंद भी करते हैं. क्रिएटिव सेटिस्फेक्शन के लिए वेब सीरिज और फिल्में कर लेता हूं.
यह कहना है अभिनेता और रोडिज के रिंगमास्ट रनविजय सिंह का. वे रविवार को अपने शो के गैंगलीडर संदीप सिंह, प्रिंस नरूला, निखिल चिनप्पा और रैपर रफ्तार के साथ रोडिज के ऑडिशन के लिए शहर में थे. उन्होंने यहां शहर के युवाओं के ऑडिशन लिए और योग्य रोडिज की तलाश की. कड़कड़ाती ठंड में भारी संख्या में एडवेंचर के जुनूनी देखने को मिले, जो रोडीज़ रियल हीरोज़ का हिस्सा बनने के लिए आए थे.
रनविजय ने आगे बताया कि प्रतियोगी, फिर विजेता और विजेता गैंग लीडर का होस्ट बनने तथा फिर से होस्ट करने तक रोडीज़ मेरे साथ एक चक्र पूरा कर चुका है. हर सीजऩ नई चुनौतियां और मेरे लिए नई उत्सुकताएं लेकर आता है. मुझे उम्मीद है कि इस बार मैं डाइनामिक प्रतियोगियों से मिलूंगा, जिनमें अपने रास्ते की हर बाधा को पार कर आगे बढऩे की सामथ्र्य है.
उन्होंने बताया कि एक रोडीज में प्रेशर सहन करने की क्षमता होना चाहिए. बेसिक इंटेलीजेंस और बेसिक फिटनेस भी जरूरी है. पढ़ाई में, स्पोर्ट्स में, ड्रामेटिक्म में कुछ उपलब्धि होना चाहिए. कोई भी प्रतिभागी केवल रोडीज बनने का सपना न लेकर आए.
इंदौर से जुड़ी है कई यादें
रनविजय ने बताया कि इंदौर से मेरी बहुत सी यादें जुड़ी है. मेरे पापा आर्मी में थे तो इंदौर आना होता ही रहता था. कई जानकारी जो मुझे है वो आज के कई लोगों को नहीं होगी. जैसे यहां बॉलिंग एली सबसे पहले शुरू हुई. ऐसी बेडमिंटन कोर्ट में भी मैंने पहले इंदौर में ही देखा. इसके अलावा यहां के आसपास के कई झरने वाले स्पॉट्स घूम चुका हूं. डांडिया देखने हम महू से जरूर आते थे.
खुद से ही करना होती है फाइट: संदीप
लीजेंडरी स्पोटर््समैन एवं पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान, संदीप सिंह, जो पहली बार इस शो में आए हैं, ने कहा यह इस शो में मेरा पहला प्रयास है और असली लाईफ के हीरो तलाशने के कॉन्सेप्ट ने मुझे प्रेरित किया. हममें से सभी में सामान्य से ऊपर उठने तथ परिवर्तन लाने की सामथ्र्य है, और मेरा विश्वास यही है. उन्होंने कहा कि हमें जीवन में खुद से ही फाइट करना होती है. जिस हम खुद को हराना सीख जाते हैं तो जीवन में कुछ भी कर सकते हैं.

सर्वश्रेष्ठ सामथ्र्य बाहर लेकर आता है: प्रिंस
रियल्टी शो के किंग, प्रिंस नरुला ने कहा रोडीज़ मेरे दिल के बहुत नज़दीक है. यह शो शारीरिक और मानसिक रूप से मेरी सर्वश्रेष्ठ सामथ्र्य बाहर लेकर आता है. हर सीजऩ के साथ यह शो विकसित होता जा रहा है, जिस वजह से मुझे अपने गैंग के साथ नई चुनौतियों का सामना करने और पहले से ज्यादा मजबूत होने की उम्मीद है.
चुनौतीपूर्ण सीजन पेश करेंगे
रोडीज़ के सीज़ंड जज, निखिल चिनप्पा ने कहा,यह एक उल्लेखनीय उपलब्धि है कि रोडीज़ निरंतर दर्शकों को पसंद आ रहा है और 16 सीज़ंस से उनका मनोरंजन कर रहा है. जैसा थीम से स्पष्ट है, रोडीज़ रियल हीरो इस बार और ज्यादा रोमांचक व चुनौतीपूर्ण सीजऩ पेश करेंगे.
म्यूजिक पर रहेगा फोकस: रफ्तार
दूसरी बार वापसी करने वाले राफ्तार ने कहा ‘नए सीजऩ में मैं नए प्लान और नए सरप्राईज़ लेकर आया हूँ. यह मेरा दूसरा स्टिंट है, इसलिए मुझे अनुमान है कि हमारे सामने क्या आने वाला है. उन्होंने बताया कि बैकग्राउण्ड डांसर से सफर शुरू हुआ. मैंने डांस सिखाया भी. डीआईडी का प्रतिभागी रहा. म्यूजिक भी किया. इतना सब करने के बाद भी म्यूजिक ही मेरा फोकस रहेगा.


