- पिंक अक्टूबर: मैनकाइंड फार्मा ने ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता, शुरुआती पहचान और समय पर इलाज पर दिया जोर
- Pink October: Mankind Pharma calls for greater awareness around breast cancer, early detection and timely treatment
- Purav Jha, Sikandar Kher, and Sai Tamhankar Are Winning Audiences Over with Their Performances in Chaar Yaar
- Chaar Yaar Brings Back the Grit of Ram Gopal Varma’s Satya and Company
- Aditi Rao Hydari brings a retro twist to Parivarik ManuRanjan, Ali Abbas Zafar’s nod to Helen
रखेंगे पूरा ध्यान, तो बच जाएगी जान
कोरोना से बचाव के लिए निशुल्क मास्क और होम्योपैथिक दवाइयों का वितरण
इंदौर। आने वाले 15-20 दिन कोरोना से जंग के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण हैं। फिलहाल प्रभावितों की संख्या हर रोज बढ़ रही है। इस पर तुरंत लगाम न लगाई गई तो आने वाले दिनों में स्थिति और पेचीदा हो जाएगी। इसलिए हमने उस तबके तक निःशुल्क मास्क और कोरोना से बचाव में उपयोगी होम्योपैथिक दवाएं मुहैया कराने का निर्णय लिया है, जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण इन्हें खरीदने में सक्षम नहीं हैं। इन प्रयासों के जरिए हमारी कोशिश हर हाल में कोरोना के बढ़ते मामलों को रोकने की है।
यह बात आयुष मंत्रालय, भारत सरकार की वैज्ञानिक सलाहकार समिति के सदस्य डॉ. ए.के. द्विवेदी ने सोमवार दोपहर निःशुल्क मास्क एवं होम्योपैथिक दवाएं वितरण कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को बूस्टर डोज नहीं लग पा रहा है उन्हें कोरोना वायरस से बचाव के लिए होम्योपैथिक दवाइयां अवश्य लेनी चाहिए।

खुद भी मास्क लगायें और दूसरों को भी समझाएं
“आयुष मेडिकल वेलफेयर फाउंडेशन”, “एडवांस होम्योपैथिक मेडिकल रिसर्च एंड वेलफेयर सोसाइटी” और थाना खजराना के संयुक्त आयोजन में टीआई दिनेश वर्मा ने बताया कि पहली लहर के दौरान इस क्षेत्र में महामारी का काफी असर देखा गया था मगर दूसरी लहर में लोग सावधान हो गए थे और इस क्षेत्र में बाकी क्षेत्रों के मुकाबले कोरोना का असर कम रहा। तीसरी लहर में भी हमारी कोशिश है कि क्षेत्र में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ने न पाए।
इसलिए हम न केवल लोगों से कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन करवा रहे हैं बल्कि निचले तबके और बस्तियों मे रहने वाले जरूरतमंदों तक मास्क, सैनिटाइजर और जरूरी दवाइयां निःशुल्क पहुँचाने की भी कोशिश कर रहे हैं। हमारा संदेश है कि लोग खुद भी मास्क लगायें और दूसरों को भी इसे लगाने के लिए समझाएं। इस तरह वो कोरोना महामारी से खुद भी बचें और दूसरों को भी जान बचायें।
आज लगभग 270 लोगों को निःशुल्क होम्योपैथिक दवा रोगों से बचाव तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए वितरित की गई यह अभियान सतत जारी रहेगा. उक्त अवसर पर डॉ जितेन्द्र पूरी, डॉ ऋषभ जैन, डॉ विवेक शर्मा, श्री राकेश यादव, श्री दीपक उपाध्याय, श्री विनय पांडे, श्री रवि जी एवं जितेंद्र जायसवाल उपस्थित थे। खजराना थाने के सिपाहियों ने भी भरपूर सहयोग प्रदान किया।


