- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
ईको फ्रेंडली गणेश की प्रतिमायें स्थापित करेंगे, प्रकृति संतुलन के लिये करेंगे पौधारोपण
इंदौर. आगामी गणेशोत्सव के समय हम ईको फ्रेंडली गणेश की प्रतिमा की स्थापना करेंगे. आसपास के गांवों के मित्रों को भी ईको फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं स्थापित करने के लिए प्रेरित करेंगे ।
आज आकाशवाणी से प्रसारित मासिक कार्यक्रम प्रधानमंत्री के मन की बात में गणेशोत्सव के दौरान ईको फ्रेंडली प्रतिमाएं स्थापित करने की अपील पर ग्राम नैनोद के राजेश सिसोदिया, धनराज चौहान, बलवंत सिसोदिया, अशोक राठौर, राकेश मकवाना सहित अनेक युवाओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात हमें अपने ही मन की बात लगती है. उन्होने कहा कि ईको फ्रेंडली प्रतिमाओं की स्थापना करने से पर्यावरण और जल प्रदूषित नहीं होता है.
ग्राम नैनोद में आकाशवाणी से प्रसारित मन की बात कार्यक्रम को सुनाने की व्यवस्था फील्ड आऊटरीच ब्यूरो, इंदौर ने की. कार्यक्रम के पश्चात फील्ड आऊटरीच ब्यूरो, इन्दौर के सहायक निदेशक मधुकर पवार, पैट्रोलियम कंजर्वेशन रिसर्च एसोसियेशन के तकनीकी विशेषज्ञ विनीत कौशिक, क्षेत्रीय प्रचार सहायक किशोर गाठिया, श्रीमती मीनाक्षी मिश्र तथा ग्रामीण युवाओं ने ग्राम नैनोद के विद्यालय परिसर में आम, आँवला, जामुन, कटहल, बादाम आदि के पौधे भी लगाये ।
मेरी जिम्मेदारी और बढ़ गई: आशाराम
प्रधानमंत्री श्री नरेंन्द्र मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम में देवास जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर ग्राम विजयगंज मंडी के गरीब परिवार के युवक आशाराम की उपलब्धि की चर्चा की. आशाराम ने जोधपुर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में दाखिला लिया है. उन्होने पहले ही प्रयास में प्रवेश पाने में सफलता हासिल की है. प्रधानमंत्री द्वारा अपने नाम का उल्लेख किये जाने से उत्साहित आशाराम ने मोबाईल पर हुई चर्चा में बताया कि अब उनके उपर बहुत बड़ी जिम्मेदारी आ गई है. मुझे कड़ी मेहनत करते हुये अपने लक्ष्य को हासिल करना है ताकि प्रधानमंत्री जी ने जिस अपेक्षा से मेरा उत्साह बढ़ाया है, मैं अपने माता पिता और गांव वालों के सपने को साकार करने में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा. युवाओं को क्या संदेश देंगे के सवाल में आशाराम ने कहा कि फल की चिंता न करते हुये पढ़ाई और अपना काम ईमानदारी से करें. सफलता जरूर मिलेगी.


