- Sony Entertainment Television’s MasterChef India concludes on a high note; Vikram & Ajinkya crowned Winners
- अगले एक साल में 62% महिलाएँ क्रिप्टो में निवेश की योजना बना रही हैं: CoinSwitch सर्वे
- Women’s Day Special! Actresses Who’ve Anchored Women-Centric Narratives in Films
- Pratibha Ranta Reveals the Reason Behind Choosing Accused as her Second Film After Laapataa Ladies: Didn’t want to repeat myself, it felt right
- technology should accelerate creativity, not restrict it: Ritu Shree
सख्ती के बाद 1 जून से प्रारंभ होगी आर्थिक गतिविधियांः कलेक्टर
कुछ दिनों की सख्ती संक्रमण के ऊपर फाइनल स्ट्रोक
इंदौर. जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है । पॉजिटिविटी रेट भी कम हो रहा है. रिकवरी रेट बेहतर हो रहा है. अभी वर्तमान में जो सख्ती की गई है वह स्थिति को और अधिक बेहतर बनाने के लिए की गई है. यह सख्ती कोरोना संक्रमण पर फाइनल स्ट्रोक है. उम्मीद है कि इससे स्थिति में और अधिक सुधार होगा और एक जून के बाद धीरे-धीरे आर्थिक गतिविधियों को प्रारंभ किया जा सकेगा.
यह बात कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी मनीष सिंह ने कही. कलेक्टर श्री सिंह ने यह जानकारी आज यहां रेसिडेंसी सभाकक्ष में ली गई बैठक में दी. कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि उन्होंने कहा कि अभी सख्ती जरूरी है. लोग कोविड नियम का पालन करें. राज्य शासन की मंशा है कि एक जून से आर्थिक गतिविधियों को शुरू किया जाय. अभी पॉजिटिविटी रेट 9 प्रतिशत पर आ गई है. गत अप्रैल में तो यह 22 प्रतिशत तक पहुंच गई थी. अभी जो केस सामने आ रहे हैं, वे अलाक्षणिक ज्यादा हैं. उम्मीद है कि पॉजिटिविटी रेट अभी और तेजी से कम होगा.
बैठक में जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे. इसमें जनता कर्फ्यू के दौरान की जाने वाली व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की गई. साथ ही कोरोना नियंत्रण के लिए कंटेनमेंट जोन के संबंध में भी चर्चा हुई. बैठक में कोरोना की ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों की स्थिति की समीक्षा की गई.
ज्यादा केस होने पर कंटेनमेंट जोन बनाएं
कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिये कि जहां संक्रमण दर ज्यादा है, केस जहां ज्यादा आ रहे हैं वहां कंटेनमेंट जोन बनाया जाए. कंटेनमेंट एरिया बनाकर सख्ती करें, स्क्रीनिंग करेंगे तो 31 मई तक इन क्षेत्रों में सुधार आएगा. कंटेनमेंट एरिया में प्रोटोकॉल के कारण लोग जागरुक होते हैं.
थोक के साथ कंस्ट्रक्शन खोलने पर भी विचार
बैठक में कलेक्टर ने बताया कि किराना दुकानों को कुछ दिनों के लिये ही बंद किया गया है. इसके बाद ये एक जून से खुलेंगी. शुरुआत ये हो कि पहले तरह की व्यवस्था रहे. इसके साथ कंस्ट्रक्शन को खोलने पर विचार चल रहा है. थोक के व्यापार को ढील देने की कोशिश रहेगी. रेस्टोरेंट में टेक अवे की सुविधा शुरू की जा सकती है. पहली स्टेज में थोक को ओपन करेंगे. इसके बाद खेरची दुकानों को खोला जाएगा. इसके अलावा जहां केस ज्यादा आएंगे, वहां सख्ती कर कंटेनमेंट जोन बनाया जायेगा.
560 माइक्रो कंटेनमेंट एरिया बनाए
उन्होंने बताया कि 31 मई के बाद जिन क्षेत्रों में संक्रमण मिलेगा, उन्हें कंटेनमेंट एरिया के रूप में चिन्हित कर कार्रवाई की जायेगी. शहर में अभी तक 560 माइक्रो कंटेनमेंट एरिया बनाये जा चुके हैं. गांवों में भी कन्टेनमेंट एरिया बनाये गये है.


