- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
सलमान खान के बिल्ली बिल्ली के साथ हुई ईद के जश्न की शुरूआत
सलमान खान अपकी अपकमिंग ईद रिलीज ‘किसी का भाई, किसी की जान’ का लेटेस्ट ट्रैक ‘बिल्ली बिल्ली’ सोमवार से इंटरटेन पर छाया हुया है। ये एक और टिपिकल सलमान खान स्टाइल डांस नबर है। हाल में मेकर्स ने फिल्म का ऑडियो रिलीज किया था जिसे सुखबीर ने गाया और कंपोज किया हैं। गाने के ऑडियो वर्जन को आते ही लोगों का प्यार मिला और ये म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और रेडियो नेटवर्ट्स पर ट्रेंड करने लगा। इसके बाद गाने की एक छोटी सी झलकी समलान खान ने सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के साथ शेयर की थी। और अब बिल्ली बिल्ली का पूरा आडियो वीडियो रिलीज कर दिया गया है।
इस गाने ने आते ही अपना जलवा दिखाना शूरू कर दिया है। गाने में समलान खान के डांस स्टेप्स एक बार फिर उन्हें बाकियों से अलग बनाता हैं जिसे कोई और एक्टर इस स्वैग के साथ नही कर सकता। इस गाने में पूजा हेगड़े के साथ सलमान खान की धमाकेदार केमेस्ट्री भी गाने में जान फूंकती दिख रही हैं। कह सकते है समलान एक बार फिर अपने सभी चाहनेवालों को झूमने पर मजबूर कर देंगे।
‘बिली बिल्ली’ अपने कैची म्यूजिक, दामदार कोरियोग्राफी और सलमान के जोरदार प्रदर्शन के साथ सलमान को डांस स्टेप्स के मास्टर के रूप में स्थापित करने के लिए तैयार है। यह गाना एक चार्टबस्टर है क्योंकि सलमान खान ने एक बार फिर डांस फ्लोर पर आग लगा दी है!
यह गीत फिल्म की एक्सटेंडेड कलाकारों की टुकड़ी का भी परिचय देता है – वेंकटेश, भूमिका चावला, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर।
यह पहली बार है जब सुखबीर ने सलमान खान के लिए एक गीत गाया और कंपोज किया हैं और उन्होंने वह दिया है जिसे एक चार्टबस्टर डांस नंबर कहा जा सकता है। सोशल मीडिया पर जिस एक और चीज ने प्रशंसकों का खूब ध्यान खींचा है, वह सफेद शर्ट और काली जैकेट में सलमान का डैशिंग लुक है। किसी का भाई किसी की जान की रोमांटिक दुनिया से परिचय के बाद, बिल्ली बिल्ली दर्शकों को जीवन से भी बड़ी रंगीन दुनिया में ले जाती है जो पारिवारिक बंधन और भारतीय संस्कृति का जश्न मनाती है।
कुल मिलाकर बिल्ली बिल्ली में वे सभी तत्व हैं जिसकी एक सलमान खान डांस नंबर से उम्मीद की जाती है। वहीं इससे पहले रिलीज हुआ रोमांटिक नैयो लगदा गाना लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बना चुका है। ऐसे में दो गानों के साथ, टीम किसी का भाई किसी की जान ने अब फिल्म के थिएट्रिकल ट्रेलर के लिए फैन्स और ऑडियंस की भूख बढ़ा दी है। जिसका अपडेट भी हम आपके लिए लेकर आएंगे।
सलमा खान द्वारा निर्मित, सलमान खान फिल्म्स प्रोडक्शन किसी का भाई किसी की जान फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित हैं। फिल्म में सलमान खान, वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर हैं। साथ ही सलमान खान की फिल्म के भी सारे एलिमेंट मौजूद है जैसे एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा और रोमांस। ये फिल्म ईद 2023 पर रिलीज होने वाली है और यह दुनिया भर में ज़ी स्टूडियोज की रिलीज़ होगी।


