- Toxics Link Welcomes CDSCO’s Nationwide Action Against Toxic Skin-Lightening Products
- bajaj Electricals comes on board as co-Powered by sponsor for Bigg Boss Hindi Season 20
- Rupali Suri, Manushi Chhillar and Malaika Arora Rule the Fashion Game: 3 Style Icons Who Continue to Turn Heads
- From Hathoda Tyagi to Jana: 7 Roles That Show Abhishek Banerjee’s Range
- Rohit Saraf on Undergoing 15-Months of Physical Transformation for The Revolutionaries: I was active, I was fit, but I was definitely not Brad Pitt from Fight Club
एक ही दिन में सिखाया कैसे AI से बदलेगा व्यापार का भविष्य
इंदौर में आयोजित हुआ ‘आंत्रप्रेन्योर्स एआई समिट 2025 –
इंदौर, 19 जुलाई 2025: टाई एमपी द्वारा आयोजित आंत्रप्रेन्योर्स एआई समिट 2025 शनिवार को रैडिसन ब्लू होटल, इंदौर में संपन्न हुआ। समिट में इंदौर समेत प्रदेशभर के सैकड़ों व्यवसायियों, स्टार्टअप संस्थापकों, MSMEs (एमएसएमईज़), और प्रोफेशनल्स ने भाग लिया और जाना कि किस प्रकार AI आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब सिर्फ भविष्य की बात नहीं, बल्कि वर्तमान में व्यापार को बदलने का सशक्त माध्यम बन चुका है।
उद्घाटन भाषण में संजीव जैन का संदेश: “AI आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को समझो नहीं, अपनाओ”
समिट की शुरुआत आंत्रप्रेन्योर श्री संजीव जैन के ओपनिंग कीनोट एड्रेस से हुई, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे वे 8 कंपनियों को टेक्नोलॉजी की मदद से ₹1050 करोड़ के सालाना राजस्व के साथ सफलतापूर्वक चला रहे हैं—बिना किसी भारी-भरकम टीम या जटिल सिस्टम्स के। उन्होंने कहा, “आज के दौर में AI जानना काफी नहीं है। जो AI को लागू करेगा, वही बचेगा और आगे बढ़ेगा।
संजीव जैन ने बताया एआई के ज़रिए बिज़नेस ट्रांसफॉर्मेशन का ब्लूप्रिंट
एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) अब सिर्फ़ एक तकनीक नहीं बल्कि व्यवसायों के लिए एक रणनीतिक लाभ बन चुका है। यह कहना है संजीव जैन का, जो हाल ही में आयोजित समिट में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। अपने ओपनिंग सेशन “ट्रांसफॉर्मिंग बिज़नेसिज़ इन द एज ऑफ इंटेलिजेंस” में उन्होंने बताया कि किस तरह एआई आधुनिक कारोबारों को तेज़ी से ट्रांसफॉर्म कर रहा है। संजीव जैन ने कहा कि एआई फॉर स्ट्रेटेजी के ज़रिए कंपनियां डेटा-आधारित निर्णय लेकर प्रतिस्पर्धा में बढ़त बना रही हैं। उन्होंने आगे बताया कि एआई फॉर ऑपरेशंस एंड एफिशिएंसी व्यवसायों की लागत को घटाने और उत्पादकता को दोगुना करने में मदद कर रहा है। वहीं एआई फॉर सेल्स एंड मार्केटिंग में उन्होंने एआई के ज़रिए कस्टमर इंगेजमेंट बढ़ाने और ग्रोथ स्ट्रेटेजी को लागू करने की अहमियत बताई।
अपने सेशन द फ्यूचर ऑफ एआई में उन्होंने आने वाले वर्षों में एआई मॉनिटाइज़ेशन, एआई-बेस्ड प्रोडक्ट क्रिएशन, और पैसिव इनकम थ्रू एआई टूल्स जैसे ट्रेंड्स का ज़िक्र किया, जो पारंपरिक बिज़नेस मॉडल को पूरी तरह बदल सकते हैं। समिट के अंतिम सेशन “क्रिएटिंग योर एआई रोडमैप” में उन्होंने एक प्रैक्टिकल वर्कशॉप आयोजित की, जहां हर प्रतिभागी ने अपने व्यवसाय के लिए एक व्यक्तिगत एआई इंटीग्रेशन रोडमैप तैयार किया।
सुझीत भट्टाचार्जी ने बताया: एआई के साथ मानव संसाधन में क्रांति संभव
सुजीत भट्टाचार्जी, जो देश के अग्रणी HR Transformation Expert और एक सफल आंत्रप्रेन्योर हैं, ने अपने सेशन में बताया कि कैसे AI की मदद से अब हायरिंग), ट्रेनिंग और एम्प्लॉई एंगेजमेंट जैसे जटिल कार्यों को सहज और प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा: “AI मानव संसाधन में निर्णय प्रक्रिया को डेटा-आधारित और पूर्वानुमानित बनाता है। यह सिर्फ समय ही नहीं बचाता, बल्कि बेहतर प्रतिभा को सही समय पर जोड़ने में भी मदद करता है।”
उनके सेशन में उपस्थित व्यवसायियों को एचआर ऑटोमेशन टूल्स, एम्प्लॉयी सेंटिमेंट एनालिसिस और एआई-ड्रिवन परफॉर्मेंस मॉनिटरिंग जैसे विषयों की व्यावहारिक जानकारी दी गई।
अर्पित अरोड़ा ने खोले AI से पैसे कमाने के राज
अर्पित अरोड़ा, एक प्रसिद्ध एआई मोनेटाइज़ेशन कोच और बिज़नेस मेंटर ने अपने सत्र में बताया कि कैसे व्यवसायी और कंटेंट क्रिएटर्स AI की मदद से अपने राजस्व के नए स्रोत बना सकते हैं। उन्होंने साझा किया कि: AI सिर्फ उत्पादकता बढ़ाने का नहीं, बल्कि कमाई बढ़ाने का भी सबसे तेज़ रास्ता है। चाहे वह एआई बेस्ड डिजिटल प्रोडक्ट्स हों, या ऑटोमेटेड कोर्सेज – संभावनाएं असीमित हैं।”
उन्होंने प्रतिभागियों को रेवेन्यू फनेल्स, एआई-बेस्ड प्रोडक्ट क्रिएशन) और पैसिव इनकम थ्रू एआई टूल्स जैसे मॉड्यूल पर लाइव डेमो और केस स्टडीज़ के माध्यम से प्रशिक्षित किया।
TiE MP (टाई मप्र ) के अध्यक्ष श्री सावन लड्डा ने कहा– “एआई को अपनाना समय की माँग”
“एआई कोई भविष्य नहीं है, यह वर्तमान है। जो व्यवसाय इसे आज अपनाएंगे, वही कल की दुनिया में लीडर बनेंगे। हमारा उद्देश्य है कि इंदौर और मध्य प्रदेश के उद्यमियों को इस परिवर्तन के लिए तैयार किया जाए। टाई एमपी इस दिशा में लगातार ऐसे प्लेटफ़ॉर्म तैयार कर रहा है जो नॉलेज शेयरिंग और नेटवर्किंग के साथ-साथ व्यावहारिक समाधान भी प्रदान करें।” उन्होंने आगे कहा कि टाई एमपी का लक्ष्य है कि एआई जैसी क्रांतिकारी तकनीकों को एमएसएमईज़ (MSMEs) और स्टार्टअप्स तक पहुँचाकर उन्हें राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार किया जाए।
व्यावसायिक रणनीति से लेकर मानव संसाधन तक – हर क्षेत्र में AI की भूमिका
समिट में कई फोकस्ड सेशन्स) हुए, जिनमें AI के विभिन्न बिजनेस एप्लीकेशन्स को सरल, व्यावहारिक और लागत-प्रभावी रूप में प्रस्तुत किया गया।
प्रमुख सत्र इस प्रकार रहे:
• AI for Strategy (एआई फॉर स्ट्रैटेजी)
• AI for Operations (एआई फॉर ऑपरेशन्स)
• AI for HR (एआई फॉर एचआर)
• AI for Sales & Marketing (एआई फॉर सेल्स एंड मार्केटिंग)
• Monetizing AI (मॉनेटाइजिंग एआई)
• The Future of AI (द फ्यूचर ऑफ एआई)
• Create Your AI Roadmap (क्रिएट योर एआई रोडमैप)
यह समिट सिर्फ टेक्नोलॉजी पर चर्चा तक सीमित नहीं रहा, बल्कि हर प्रतिभागी को रेडी टू इम्प्लीमेंट टूल्स, ग्रोथ ब्लूप्रिंट, और एआई सॉल्यूशन्स की भी जानकारी दी गई
कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि इसमें कोई कोडिंग, एल्गोरिद्म या भारी टेक्निकल जानकारी नहीं थी। यह आयोजन पूरी तरह से बिजनेस ओनर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया था – जो तकनीक के जानकार नहीं भी हों, फिर भी AI का पूरा लाभ उठा सकें।


