- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
फूल बंगला सजा, भगवान श्री वेंकटेश बालाजी का अद्वितीय श्रृंगार
इन्दौर, 9 जनवरी. कुंद के फूलों से बने झरोखे, झूमर का आभास कराती गुलाब से बनी लटकने, केले के तनों पर आर्किड, झरबेरा की सजावट और भगवान श्री वेंकटेश बालाजी का अद्वितीय श्रंगारित बांके बिहारी स्वरूप भक्तों को वृन्दावन के बांके बिहारी मंदिर के फूल बंगले की याद दिलाता यह फूल बंगला अद्भुत बन पड़ा था.
आज विद्या पैलेस कॉलोनी स्थित श्री पद्मावती वेंकटेश देवस्थान पर ब्रह्मोत्सव के तृतीय दिवस पर फूल बंगला सजाया गया था। मंदिर समिति के राम हुरकट, बलराम समदानी एवं प्रदीप साबू ने बताया कि इस फूल बंगले में दर्शन के लिए एक पंगडड़ी से होकर श्रृद्धालुओं गुजर रहे थे जिसमें आसपास पूना से मंगाई गई प्राकृतिक घास की आभा, चिडिय़ां, उनकी चहचहाहट एवं खाई का दृष्य एक जंगल का अहसास करा रहे थे. वहीं फुहारों से बारिश का दृश्य जल में महल होने का अहसास करा रहे थे.
स्वामी श्री केशवाचार्य महाराज के सानिध्य में पोत्दार परिवार मुम्बई, अजय सोडानी, अनिल, सुनिल बाहेती, महेष शर्मा परिवार ने भगवान श्री वेंकटेश बालाजी का पूजन अर्चन किया एवं आरती के पश्चात् फूल बंगले के दर्शन हेतु पट खोले गये. इस दौरान द्वारकामंत्री देवास के द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां दी गई।
दर्षन करने के लिए आषा विजयवर्गीय, मोहन सेंगर, स्थानीय जन प्रतिनिधी सहित शहर के गणमान्य नागरिक मंदिर परिसर में पधारे.गोदा रंगनाथ कल्याण उत्सव और रथयात्रा आज10 जनवरी को प्रात: 10 बजे से भगवान श्री वेंकटेष बालाजी का बाना, मंदिर परिसर से निकलेगा वहीं तोरण 11:30 बजे लगेगा एवं विवाह उत्सव (कल्याण उत्सव) 12 बजे से प्रारंभ होगा.
इस हेतु आज सुबह के सत्र में गोदा रंगनाथ के विवाह के मंगल गीत गाये गये व मेंहदी, हल्दी की रस्म भी हुई. वहीं एक नृत्य नाटिका के माध्यम गोदा चरित्र भी खेला गया. बधाईयां बांटी गई. इस अवसर पर सलोनी काबरा, गोविन्द अग्रवाल, मनोहर सोनी, रानी साबू, बलराम मंत्री मौजूद थे. 10 जनवरी को सायंकाल 4:30 बजे से भगवान श्री वेंकटेष की रथयात्रा भजन मंडलियों के साथ सीताश्री रेन्सीडेन्सी मोहताबाग, एरोड़म रोड़ से निकलेगी जिसमें घोड़े, गाडिय़ां, बग्घियां एवं बैण्ड़ भी शामिल होंगे.चित्र- वेंकटेेश.


